दिल्ली में रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) बढ़कर 461 तक पहुंच गया, जिससे यह इस सर्दी का सबसे प्रदूषित दिन और रिकॉर्ड में दिसंबर का दूसरा सबसे खराब दिन बन गया। रोहिणी और वजीरपुर जैसे इलाकों में AQI 500 के करीब दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी से भी ऊपर है। नई दिल्ली और नोएडा समेत पूरे एनसीआर में प्रदूषण के इस खतरनाक स्तर का व्यापक असर देखने को मिला। जनस्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव के साथ-साथ दृश्यता घटने से यातायात प्रभावित हुआ और लोगों की रोजमर्रा की गतिविधियां भी बाधित रहीं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, हवा…
Author: faridabadnews24
नया साल 2026 दस्तक देने वाला है और न्यूमेरोलॉजी यानी अंक ज्योतिष के अनुसार यह सूर्य का वर्ष माना जा रहा है। ज्योतिषाचार्या डॉ. नितिषा मल्होत्रा के मुताबिक, सूर्य के इस प्रभावशाली वर्ष में अगर वास्तु से जुड़े कुछ आसान उपाय अपनाए जाएं, तो घर में सुख-समृद्धि, धन और सकारात्मक ऊर्जा का संचार तेजी से बढ़ सकता है। खास बात यह है कि ये उपाय बेहद सरल हैं, लेकिन इनका असर बड़ा हो सकता है। तांबे का सूर्य, घर में लाए तेज और सकारात्मकता सूर्य के वर्ष में तांबे से निर्मित सूर्य यंत्र का विशेष महत्व है। इसे घर के…
फरीदाबाद: ट्रैफिक चालान से बचने के लिए अक्सर वाहन चालक नंबर प्लेट के साथ छेड़छाड़ कर देते हैं। यानी नंबर प्लेट पर अंकित एक-दो नंबरों को बदल दिया जाता है ताकि सही नंबर का पता न चल सके। पुलिस अक्सर ऐसे वाहनों का चालान भी करती रही है और यदि नीयत अपराध की हो तो चालक के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया जा सकता है। लेकिन एक मामला ऐसा भी सामने आया है जिसमें प्रदेश के डीजीपी यानी पुलिस महानिदेशक कार्यालय पंचकूला के नाम से पंजीकृत स्कार्पियो की नंबर प्लेट से छेड़छाड़ की गई है। नंबर प्लेट पर छेड़छाड़ कर दो…
हरियाणा के फरीदाबाद की एक ट्रांसजेंडर (पुरुष से लड़की बना) के साथ लुधियाना के एक युवक ने पहले इंटरनेट मीडिया पर दोस्ती की और फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि इस युवक ने उससे कारोबार के नाम पर लाखों रुपये भी लिए, जिन्हें लौटाने से उसने इनकार कर दिया। जब पीड़िता ने मदद के लिए आरोपित के भाई को फोन किया तो उसने उल्टा उसे ही धमकियां दीं। जब आरोपित ने मारपीट की तो पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद फरीदाबाद की पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर लुधियाना के थाना…
गुड़गांव : ओमेक्स मॉल में स्थित दो स्पा सेंटर में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया। स्पा सेंटर से पुलिस ने दो विदेशी युवतियों समेत आठ को रेस्क्यू किया गया। मसाज के नाम पर लोगों से एक हजार से दो हजार रुपये वसूले जा रहे थे। महिला संब-इंस्पेक्टर की शिकायत पर सेक्टर-50 थाने में स्पा सेंटर के संचालक और मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, सूचना मिली थी कि ओमेक्स मॉल सेक्टर-49 में स्थित एजिल स्पा में मसाज के नाम पर देह-व्यापार का कारोबार चल रहा है। पुलिस ने टीम को…
फरीदाबाद : फरीदाबाद के सेक्टर 12 लघु सचिवालय डीसी कार्यालय के नीचे दोनों पैरों से विकलांग व्यक्ति अपनी पेंशन बनवाने के लिए पिछले 6 महीने से कार्यालय के चक्कर काटने को मजबूर है। जब भी वह पेंशन बनवाने के लिए आता है तो उसे एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय चक्कर कटवाए जा रहे हैं। विकलांग राजकुमार ने बताया कि उसके दोनों पैर एक दुर्घटना के कारण कट गए थे जिसके चलते वह अब चलने में असमर्थ है लेकिन ऐसी भीषण ठंड में जब वह अपनी पेंशन के लिए कार्यालय में आता है तो उसके हाथ और शरीर भी नीचे चलने…
पंजाब के लुधियाना में हरियाणा की युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घिनौनी वारदात हुई है। लुधियाना के शिमलापुरी के बसंत एवेन्यू सतजोत नगर इलाके में दो भाइयों सहित तीन युवकों ने युवती को घर बुलाया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने युवती के साथ मारपीट की और उसे धमकियां दी कि अगर वह किसी को इसके बारे में बताएगी तो अंजाम अच्छा नहीं होगा। पीड़िता की शिकायत के मुताबिक वह आरोपियों को पहले से किसी के जरिए जानती थी। आरोपियों ने उसे घर मिलने के लिए बुलाया। वहां आरोपियों ने…
दिल्ली एनसीआर का AQI रहने लायक तो नहीं बचा है, लेकिन जाएं तो जाएं कहां, क्योंकि ऑफिस, घर और बच्चों के स्कूल सब यहीं हैं। ऐसे में खुद ही इस प्रदूषण से बचने के उपाय करने होंगे। प्रदूषण से बचने के लिए सांस लेने से जुड़ी कुछ आदतों को बदलना होगा या उसमें सुधार करना होगा। जिससे फेफड़े अपना काम अच्छी तरह से कर पाएं और स्वस्थ भी रहें। जब फेफड़ों के स्वास्थ्य की बात आती है, तो ज्यादातर लोग धूम्रपान न करें और प्रदूषण से बचने की सलाह देते हैं। ये बात भी सच है कि ये दोनों चीजें…
हर दिन ऐसा होता है कि लोग अपने काम से फ्री होते ही या फिर सोने से पहले कुछ देर सोशल मीडिया पर स्क्रोल करता ही है। आप भी ऐसा जरूर करते होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आपकी फीड पर भी हर दिन तमाम वायरल कंटेंट आते ही होंगे। कभी जुगाड़ का वीडियो वायरल होता है तो कभी स्टंट का वीडियो वायरल होता है। कभी ड्रामे का वीडियो वायरल होता है तो कभी लोगों के डांस का वीडियो वायरल होता है। अभी भी डांस का ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अंकल ने कमाल का डांस…
देश में ड्रग्स और नशे की समस्या तेजी से गंभीर रूप लेती जा रही है। स्थिति इतनी चिंताजनक है कि अब कम उम्र के बच्चे भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। देश के 10 प्रमुख शहरों में किए गए एक बड़े स्कूल सर्वे में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। सर्वे के मुताबिक, बच्चे अपनी उम्र से काफी पहले ही ड्रग्स का सेवन शुरू कर देते हैं। नशा शुरू करने की औसत उम्र सिर्फ 12.9 वर्ष पाई गई, जबकि कुछ बच्चे सिर्फ 11 साल की उम्र में ही नशे का सेवन करने लगे थे। चिंता की बात यह भी…
