फरीदाबाद : वार्ड संख्या-एक के राजीव नगर गौछी में 14 गलियों में इंटर लॉकिंग टाइल्स रोड बनाने के कार्य का शिलान्यास किया। जिसकी कुल लागत 72 लाख रूपए आएगी। इसके अलावा गांव अनंगपुर में 45 लाख रुपये की लागत से बनने वाली आरसीसी रोड और 46 लाख की लागत से बनने वाली इंटरलॉकिंग टाइल्स रोड का शिलान्यास विधिवत तरीके से नारियल तुड़वाकर शुभारंभ किया। इसकी शुरूआत केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने की। इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी कहते है कि देश आगे तभी बढ़ेगा, जब देश को आगे बढ़ाने की सोच के साथ कार्य…
Author: faridabadnews24
Faridabad: ज्योर्तिमठ ज्योतिषपीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज धर्म संचार यात्रा के दूसरे दिन पलवल प्रस्थान करते हुए श्री संकट मोचन हनुमान मंडल कैली धाम में प्रवास के दौरान शंकराचार्य ने बताया कि बिना वेदपाठी गुरु के ज्ञान संभव नहीं हरी का आना हरियाणा की सही परिभाषा होगी इसलिए हरियाणा में हरि के 24 अवतारों का मंदिर निर्माण करवाने और धर्म का संचार आगे बढ़ सके यही मेरी यात्रा का उद्देश्य है l जिसमें फरीदाबाद में मत्स्य अवतार के मंदिर का निर्माण हो ऐसी कामना करता हूं lशंकराचार्य की यात्रा 26 अक्टूबर से 8 नवंबर तक प्रदेश के विभिन्न…
मुंबई: उद्योगपति मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी अज्ञात शख्स ने फोन पर नहीं ब्लकि इ-मेल के जरिए दी है। इसके साथ ही शख्स ने 20 करोड़ की फिरौती की भी मांग की है। बता दें कि किसी अज्ञात शख्स ने यह धमकी मुकेश अंबानी की आधिकारिक ई-मेल पर दी है। वहीं अंबानी परिवार के सुरक्षा प्रभारी ने गामदेवी पुलिस स्टेशन में एक अज्ञात शख्स के लिए शिकायत दर्ज करवाई है। जानकारी के अनुसार, यह धमकी 27 अक्टूबर को मुकेश अंबानी की ई-मेल पर दी गई है। NEWS SOURCE : punjabkesari
Superfood For Brain: बच्चों के दिमाग को तेज और स्मार्ट बनाना है तो मां-बाप को बचपन से ही उसकी डाइट और आदतों पर ध्यान देना चाहिए। अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा सबसे स्मार्ट (Smart Kids) और इंटेलिजेंट (Intelligent Kids) बने, तो उसके खाने में कुछ खास चीजों को जरूर शामिल करें। हेल्दी डाइट (Healthy Kids Food) और दिमाग को तेज बनाने वाली चीजें खिलाने से बच्चे की मानसिक और शारीरिक ग्रोथ (Physical And Mental growth) अच्छी होती है। आज हम आपको बच्चों के दिमाग को तेज करने वाले 5 सुपरफूड (Kid’s Superfood) के बारे में बता रहे हैं। इन…
Azab-Gazab News: अपने बेटे से शादी करने वाली एक महिला के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं. मामला रूस का है, जहां 53 साल की म्यूजिशियन ऐसीलु चिज़ेव्स्काया मिंगालिम ने 20 अक्टूबर को अपने 22 साल के गोद लिए बेटे डेनियल चिज़ेव्स्की से शादी रचाई थी. उनके इस फैसले से रूस के तातारस्तान रिपब्लिक के कजान में हड़कंप मच गया है. बेटे से शादी करने के बाद अब पुलिस ने महिला के बाकी बच्चों को जब्त कर लिया है. बेटे के साथ शादी करने के अपने फैसले का बचाव करते हुए मिंगालिम ने कहा कि उनका यह रिश्ता कानूनी है और दोनों…
देश में सरकारी नौकरी के प्रति लोगों का मोह खत्म ही नहीं हो रहा है। केरल के एर्नाकुलम में चपरासी पद के लिए वैकेंसी निकली। इसे लेकर योग्यता महज 7वीं पास रखी गई थी। साथ ही साइकिल चलाना आना भी अनिवार्य था। हैरानी उस वक्त हुई जब बीटेक और ग्रेजुएशन कर चुके युवा भी लाइन में खड़े नजर आए। रिपोर्ट के मुताबिक, चपरासी जैसे सरकारी पद के लिए 23,000 रुपये प्रति महीने सैलरी तय की गई है। इसके बावजूद लोग इसे लेकर बहुत उत्साहित थे। बीटेक और ग्रेजुएशन कर चुके छात्रों का कहना था कि वे सरकारी नौकरी को बहुत सुरक्षित मानते…
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में मौजपुर मेट्रो स्टेशन के पास जाफराबाद स्थित एक ओयो होटल में शुक्रवार को एक प्रेमी जोड़े के शव मिलने से सनसनी मच गई। मृतकों की पहचान सोहराब (28) और आयशा (27) के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें दोनों ने आत्महत्या करने की बात लिखी हुई है। जानकारी के अनुसार, सोहराब और आयशा एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे, लेकिन पहले से महिला शादीशुदा थी और उसके दो बच्चे हैं। इस जोड़े ने शुक्रवार दोपहर 1.02 बजे होटल…
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में आने वाले हरियाणा के दो शहर फरीदाबाद और गुरुग्राम की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी। हिंसा, दंगे और आतंकी घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए दोनों जिलों में स्वाट कमांडो दस्ते की 13 टीमों के साथ ही डॉग स्क्वायड की तैनाती की जाएगी। स्वाट कमांडो दस्ते की यह टीमें अत्याधुनिक हथियारों और तकनीक से लैस होगी। जानकारी के अनुसार, हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) शत्रुजीत कपूर के आदेश पर फरीदाबाद जिले में आठ स्पेशल वेपंस एंड टैक्टिस (स्वाट) टीम की तैनाती होगी। इससे शहर में दंगा, आतंकी घटना आदि की आशंकाओं पर आसानी से विराम लगाया जाएगा…
गुरुग्राम: मिलेनियम सिटी के लोगों को इस बार अंधेरे में दिवाली का त्योंहार मनाना पड़ेगा। नगर निगम की तरफ से बीते दो माह से स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत का कार्य नहीं किया जा रहा है। जिस कारण शहर की सड़कों और गलियों में अंधेरा छाया हुआ है। नई एजेंसियों का टेंडर नहीं होने के कारण दिवाली पर शहरवासियों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि नगर निगम ने ईईएसएल कंपनी के साथ 2017 में स्ट्रीट लाइटें बदलने और इनकी मरम्मत करने का करार हुआ था। कंपनी द्वारा शहर में 82 हजार स्ट्रीट लाइटें लगाई है।…
जमशेदपुर: जमशेदपुर पुलिस ने शहर के साकची स्थित एक होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। गुरुवार की देर शाम होटल में की गई छापेमारी के दौरान होटल के अलग-अलग कमरों से 22 युवतियों और 17 युवकों को पकड़ा गया है। कई जोड़ों को आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया। फिलहाल पकड़े गए लोगों से पूछताछ चल रही है। बताया गया कि जमशेदपुर के सिटी एसपी मुकेश लुणायत को साकची के आमबगान स्थित सुविधा होटल से सेक्स रैकेट संचालित किए जाने की सूचना मिली थी। इस आधार पर एक पुलिस टीम गठित कर छापेमारी की गई। टीम ने…
