Author: faridabadnews24

Haryana Government Jobs : हरियाणा के युवाओं के लिए बड़ी खबर है कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) और लोक सेवा आयोग (HPSC) ने बड़े पैमाने पर सरकारी नौकरियों की घोषणा की है। इस घोषणा के तहत लगभग 60,000 पदों पर भर्ती की तैयारी जारी है। यह बड़ी खबर है क्योंकि अब तक इसके तहत किस श्रेणी में कितने पद भरे जाएंगे, यह जानकारी अभी तक नहीं दी गई है। इसमें निकली भर्ती में अलग-अलग पदों पर अलग-अलग सैलरी और योग्यताएं भी अलग-अलग हैं। यदि आप टैक्स इंस्पेक्टर के पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपके पास किसी…

Read More

Haryana News: हरियाणा के खरखौदा क्षेत्र के गांव झरोठी स्थित टोल प्लाजा पर भाजपा जिला अध्यक्ष तीर्थ राणा और ब्लॉक समिति अध्यक्ष सतेंद्र दहिया के साथ हुए विवाद के बाद दूसरे दिन भी पूरा दिन टोल फ्री रखा गया। हालांकि रात में टोल प्रबंधन और ग्रामीणों के बीच समझौता हो गया। एसडीएम खरखौदा डॉ. अनमोल ने शाम को दोनों पक्षों को बुलाया था। उनकी मध्यस्थता में पंचायत में यह तय हुआ कि टोलकर्मी अब किसी ग्रामीण के साथ बदतमीजी या गलत व्यवहार करेंगे तो उनके खिलाफ टोल प्रबंधन कार्रवाई करेगा। साथ ही यह भी तय किया गया कि आसपास के…

Read More

Haryana News: अवैध कॉलोनियों को नियमित करने के लिए दोनों नगर निगमों ने सर्वे कराया है। अब प्रस्ताव बनाकर शहरी स्थानीय निकाय विभाग को भेजा जाएगा। मानेसर निगम की तीन कॉलोनियां पहले ही अधिनियमित हो चुकी हैं। ऐसे में अब 33 कालोनियां भी शासन को भेजी जा रही हैं। गुरुग्राम नगर निगम ने सरकार को भेजने के लिए कॉलोनियों की सूची तैयार कर ली है. 103 कॉलोनियों को नियमित किया जाए: गुरुग्राम नगर निगम क्षेत्र में 103 अवैध कॉलोनियों को नियमित किया जाना है। नगर निगम ने 63 कॉलोनियों की सर्वे रिपोर्ट मुख्यालय को भेज दी है, अब 26 और…

Read More

Sub Inspector suspended for molesting a girl: पुलिस को जनता की रक्षक माना जाता है. जब भी आम लोगों पर कोई संकट आता तो वे इंसाफ के लिए पुलिस को याद करते हैं. लेकिन यूपी पुलिस में तैनात एक दरोगा ने खाकी वर्दी की मर्यादा को तार-तार कर दिया. वह वर्दी का रौब दिखाकर न केवल 16 साल की एक लड़की के साथ जबरदस्ती करने लगा बल्कि बात न मानने पर उसके पिता को जेल भेज देने की धमकी भी देने लगा. एक रात वह जबरदस्ती के इरादे से लड़की के घर पहुंचा तो भनक लगने पर आसपास के लोगों ने…

Read More

राजस्थान पुलिस का कहना है कि मोनू मानेसर (Monu Manesar) की जान को खतरा है। इसी वजह से जांच टीम अदालतों में उसकी फिजिकल पेशी से बच रही है। राजस्थान पुलिस ने बताया कि हरियाणा पुलिस को मोनू की लॉरेंस बिश्नोई के साथ बातचीत के जो वीडियो चैट मिले है उससे पता चलता है कि मोनू मानेसर एक साल पहले बिश्नोई गिरोह में शामिल होना चाहता था। डीग के पुलिस अधीक्षक ब्रिजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि जब जांच टीम को पता चला की मोनू और लॉरेंस बिश्नोई के बीच बातचीत के वीडियो चैट सामने आए हैं तो इस एंगल…

Read More

फरीदाबाद: वर्ष 2018 में जर्जर घोषित हो चुके नगर निगम के सभागार को नया बनाने की योजना फाइलों से बाहर नहीं निकल सकी है। राज्य सरकार की उदासीनता और नगर निगम की लापरवाही के कारण पांच साल बाद भी भवन के निर्माण की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। इस जर्जर भवन में नगर निगम की इंजीनियरिंग शाखा के कई दफ्तर चल रहे हैं, जहां कर्मचारी जान जोखिम में डालकर काम करते हैं। जबकि लोक निर्माण विभाग कई बार चेतावनी दे चुका है कि इस भवन को तुरंत खाली करके इसे ध्वस्त करना चाहिए ताकि किसी हादसे की आशंका को…

Read More

फरीदाबाद: अखंड सौभाग्य का वरदान प्राप्त करने के लिए सुहागिन महिलाएं हरतालिका तीज व्रत रख रही हैं। सुहागिन महिलाओं के लिए हरतालिका तीज के त्योहार का विशेष महत्व है। इस तीज में महिलाएं दिनभर निर्जला व्रत रखती हैं। तीज की शाम के समय महिलाएं श्रृंगार करते हुए भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश और कार्तिकेय की पूजा करती हैं। हरतालिका तीज व्रत रखने और पूजा करने से सौभाग्य और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इसी उपलक्ष में आज पावन सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर 1/बी ब्लॉक में पूर्वांचल समाज की सेंकड़ों महिलाओं ने पहुंच कर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की,…

Read More

फरीदाबाद: बडख़ल विधानसभा क्षेत्र के लोगों को लोकप्रिय विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा ने एक और बेहतरीन सौगात भेंट की। एनआर्ईटी दशहरा ग्राउण्ड के पीछे सीवर ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का उद्घाटन विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा ने किया, जिसकी क्षमता 2 एमएलडी पानी की है। इसमें एन.एच.3 रिहायशी क्षेत्र के सीवर का पानी आएगा, इस पानी का प्रयोग बिल्डिंगों के निर्माण, पार्कांे आदि में किया जाएगा। 5 साल की मेंटीनेंस के साथ इस प्लांट की पर 2 करोड़ 94 लाख रुपए खर्च होंगे। इस मौके पर मुख्य रूप से पं. सुरेन्द्र शर्मा, बिशम्बर भाटिया, ओमप्रकाश ढींगड़ा, संजय महेन्द्रू, विजय शर्मा, प्रभु दयाल…

Read More

झारखंड हाई कोर्ट ने एक शादीशुदा महिला की ओर से दायर रेप केस को यह कहकर खारिज कर दिया है कि वह दूसरे मर्द के साथ शारीरिक संबंध बनाने के परिणामों से परिचित थी। कोर्ट ने यह मानने से इनकार किया कि आरोपी ने गुमराह करके महिला को सहमत किया। जस्टिस सुभाष चंद ने रेप केस को खारिज कर दिया, जिसमें महिला ने आरोप लगाया था कि शादी का झूठा वादा करके उसके साथ रेप किया गया।  लाइव लॉ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जस्टिस चंद ने कहा, ‘पीड़िता ने 2018 में शादी कर ली थी। न्यायालय के जरिए इसे…

Read More

Chhattisgarh Congress MLA Viral Video: छत्तीसगढ़ में कथित तौर पर एक कांग्रेस विधायक का वीडियो सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक इस वीडियो में विधायक को नोटों के बंडल के सामने बैठकर बात करते देखा जा सकता है. इस वीडियो को लेकर भाजपा ने राज्य कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं. वायरल वीडियो पर कांग्रेस विधायक ने कहा कि यह उनकी छवि खराब करने की साजिश है.  छत्तीसगढ़ भाजपा महासचिव ओपी चौधरी ने रविवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर यह वीडियो शेयर किया. उन्होंने पोस्ट के साथ यह दावा किया…

Read More