Author: faridabadnews24

CRIME NEWS: घर में वास्तु दोष और कालू जादू का झांसा देकर महिला के साथ रेप करने का मामला सामने आया है. जहां पति के दोस्तों ने ही महिला को गुमराह कर कई बार रेप किया. इतना ही नहीं दरिंदों ने झांसा देकर लाखों रुपये भी ठग लिए. पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि, पूरा मामला महाराष्ट्र के पालघर का है. पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने महिला से कहा था कि उसके घर में और उसके पति पर किसी ने जादू कर दिया है. इसी वजह से घर में परेशानियां हैं. इनसे निजात पाने…

Read More

राजधानी दिल्ली के साउथ गणेश नगर इलाके के एक होटल में एक सेक्स रैकेट चलाए जाने का मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने होटल में छापेमारी करके सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए तीन लड़कियों समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इस होटल में हाल ही में डी-सील किया गया था। डीसीपी ईस्ट अमृता गुगुलोथ के अनुसार, 15 सितंबर को गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना मंडावली की टीम द्वारा साउथ गणेश नगर के आरके रेजीडेंसी होटल में अनैतिक तस्करी (रोकथाम) अधिनियम (आईटीपी एक्ट) के तहत छापेमारी की गई, जहां 3 महिलाओं और 3 पुरुषों सहित कुल…

Read More

फरीदाबाद : स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में बगैर आपसी तालमेल और योजना के किए जा रहे विकास कार्य लोगों के लिए मुसीबत बन गए हैं। पल्ला इलाके में डेढ़ साल पहले बनी सीमेंटेड सड़क को सीवर लाइन की मरम्मत करने के लिए फिर से खोद दिया गया। नई सीवर लाइन बिछाने के लिए डबुआ-नवादा सीमेंटेड सड़क को खोद दिया है। जबकि प्याली चौक से सारन चौक वाली सड़क को कोई विभाग खोद कर गायब हो गया है। नगर निगम को भी इसकी जानकारी नहीं है। इनमें दो सड़कों को बीते चार साल में करीब 20 साल की गारंटी के साथ करीब…

Read More

फरीदाबाद : तिगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ललित नागर ने क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को जानने के लिए पदयात्राएं शुरू कर दी है। इन पदयात्राओं के माध्यम से वह गांवों व कालोनियों में गली-गली जाकर लोगों से रूबरू होकर वहां व्याप्त समस्याओं का अध्ययन कर रहे है। इसी कड़ी में ललित नागर ने रविवार को तिलपत गांव की हरकेश नगर नहर पुल से पदयात्रा शुरू की, जो कि आश्रम वाली मेन मार्किट, हरिकेश कालोनी, हनुमंत कालोनी, खड्डा कालोनी, होराम कालोनी तिलपत पर सम्पन्न हुई। पदयात्रा के समापन पर एक सभा का आयोजन किया गया। सभा…

Read More

फरीदाबाद :  बडख़ल विधानसभा क्षेत्र से वरिष्ठ भाजपा नेता व भाजपा कोषाध्यक्ष राजन मुथरेजा ने बडख़ल विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर राजन मुथरेजा व उनके सहयोगियों ने एक निजी स्कूल में लगभग 300 बच्चों को फू्रटी, दूध, कॉपी आदि वितरित कीं वहीं छात्रावास के बच्चों व एनसीसी स्काट्स के बच्चों के साथ भी उन्होंने स्टेशनरी व खाद्य सामग्री का वितरण कर पीएम मोदी को जन्मदिन की बच्चों के साथ बधाई दी। इस मौके पर उनके साथ गोविंद माटा, जोगेंद्र झांब, ऊमा, सुनील भाटिया…

Read More

फरीदाबाद  : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को हरियाणा युवा कांग्रेस के महासचिव चुन्नू राजपूत के साथ युवा कांग्रेसियों ने बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान बल्लभगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान युवा कांग्रेसियों ने पकौड़े तलकर तथा चाय बेचकर मोदी जी का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए चुन्नू राजपूत ने कहा कि हर वर्ष दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वायदा करके सत्ता में आए प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी ने रोजगार देने के बजाए हर वर्ष करोड़ों युवाओं को बेरोजगारी के दलदल में धकेल दिया और उनका रोजगार छीन लिया। बेरोजगारी…

Read More

फरीदाबाद : आम आदमी पार्टी जिला कार्यालय फरीदाबाद में सैकड़ों युवा ,बड़े बुजुर्ग,और महिलाओं ने भाजपा कांग्रेस का दामन छोड़ आम आदमी पार्टी का दामन थामा।इस मौके पर आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष हरिंद्र भाटी और लोकसभा उपाध्यक्ष संतोष यादव ने टोपी और पटका पहनाकर आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलवाई।आम आदमी पार्टी से एन आईटी 86 विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्यासी और प्रवासियों के मसीहा संतोष यादव ने कहा कि देश मे केवल आम आदमी पार्टी ही देश के बच्चों को उज्वल भविष्य दे सकती है।अगर आप सभी एकजुट हुए तो दिल्ली और पंजाब की तरह हरियाणा में…

Read More

महाराष्ट्र के ठाणे के भिवंडी शहर में एक छह साल की बच्ची की हत्या का मामला सामने आया है। इलाके में दुर्गंध फैलने के बाद तलाशी ली गई, जिसमें बच्ची का शव बंद कमरे में प्लास्टिक की बाल्टी में मिला। बच्ची की उम्र 6 साल है। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना भिवंडी के फेनेगांव इलाके के एक पेपर की दुकान में हुई। घटना के बाद पूरे इलाके में डर का माहौल है। माता-पिता काम पर गए थे पुलिस सूत्रों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, बच्ची के माता-पिता दोनों गोदाम में काम करने जाते हैं। 13 सितंबर को भी वे…

Read More

नूंह मामले में हरियाणा पुलिस ने बीते दिनों कांग्रेस विधायक मामन खान को गिरफ्तार किया था। मामन खान मेवात की फिरोजपुर झिरका सीट से विधायक हैं। नूंह हिंसा मामले में मामन खान की गिरफ्तारी की गई है। इसी मामले में उन्हें पुलिस रिमांड में भेजा गया था, जिसकी अवधि पूरी होने पर मामला खान को आज नूंह जिला कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान कोर्ट ने मामन खान को फिर से 2 दिनों की रिमांड पर भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक नूंह दंगे से पू्र्व मामन खान ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ और विवादित पोस्ट लिखा था। वहीं…

Read More

फरीदाबाद में लूटपाट और स्नैचिंग के तीन मामलों में वॉन्टेड युवक का पीछा कर रही क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम के साथ शनिवार देर रात हुई मुठभेड़ में एक युवक की मौत हो गई। वहीं उसके दो साथी मौका पाकर फरार हो गए। मृतक परिजनों ने पुलिस पर फर्जी तरीके से मुठभेड़ दिखाकर मारने का आरोप लगाया है। मृतक आरोपी की पहचान गांव धोज थाना क्षेत्र के गांव पावटा निवासी बलविंदर उर्फ बल्लू (27 साल) के रूप में हुई है। क्राइम ब्रांच सेक्टर 48 प्रभारी राकेश कुमार की अगुवाई में टीम ने इलाके में रेड की थी। वहीं मुठभेड़ के…

Read More