Who Is Unnikrishnan VL: केरल के 34 वर्षीय पुजारी ने देशभर में सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है. दरअसल में, वह शुरू से ही इस फील्ड में नहीं थे. उन्होंने हाई पेड आईटी जॉब छोड़ी और फिर इस नए सफर को चुना. उन्नीकृष्णन वीएल (Unnikrishnan VL) नाम के शख्स ने लोगों का ध्यान तब अपनी ओर खींचा, जब वह पुजारी बनने के बाद अपने शौक को नहीं छोड़ा और डर्ट रेसिंग बाइक को सड़क पर दौड़ाते हैं. उनके दिल छू लेने वाले इस जुनून की लोग काफी तारीफ कर रहे हैं. वह अपने आध्यात्मिक कर्तव्यों को भी खूबसूरती से…
Author: faridabadnews24
Social Media Scam: हर दस में से नौ लोग सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं, ऐसे में हम स्कैमर्स से बस थोड़ी दूरी पर हैं. आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर जगह-जगह पर स्कैमर्स एक्टिव हैं. ऐसे में आपको सावधान रहने की जरूरत रहती है नहीं तो आप किसी भी वक्त ऑनलाइन स्कैमर्स की चपेट में आ कर अपना सब कुछ खो सकते हैं. ऐसे में हम आपको स्कैमर्स से सुरक्षित रहने के लिए ऐसी तरकीबों के बारे में बताने जा रहे हैं जो उनके द्वारा सबसे ज्यादा अपनाई जाती है. इनके बारे में जानकर आप स्कैमर्स से खुद…
फरीदाबाद: डीसीपी क्राइम मुकेश कुमार मल्होत्रा के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच 48 प्रभारी राकेश व उनकी टीम ने विधायक नीरज शर्मा को जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में बंसीलाल तथा दिनेश का नाम शामिल है। आरोपी बंसीलाल औरंगाबाद का रहने वाला है जिसकी जीवन नगर में दूध की डेयरी है। आरोपी दिनेश बंसीलाल के पास काम करता है। 6 महीने पहले आरोपी बंसीलाल पर्वतीय कॉलोनी एरिया में अपनी डेयरी चलाता था जहां पर स्थानीय लोगों द्वारा…
कल 15 अगस्त यानी हमारा स्वतंत्रता दिवस था। वैसे तो हम भारतीयों को हमेशा प्यार-मोहब्बत के साथ रहना चाहिए। मगर 15 अगस्त को अलग-अलग तरीके से इस बात को हर भारतीय तक पहुंचाने का काम किया जाता है। लोगों से कहा जाता है कि हमें आजादी काफी त्याग और बलिदान के बाद मिली है इसलिए हमें इसकी कदर करनी चाहिए और आपस में मिल-जुलकर रहना चाहिए। लेकिन अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दो देश प्रेमियों का गजब का प्यार देखने को मिल रहा है। उनका ये प्यार देखने के बाद आप भी बोलेंगे की…
Bittu Bajrangi arrested in film style: नूंह में हुई हिंसा को लेकर पुलिस ने बिट्टू बजरंगी को गिरफ्तार कर लिया है. बिट्टू बजरंगी के और साथियों की तलाश जारी है. बजरंगी ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करके एक समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कही थीं. पुलिस ने कहा है कि जो भी भड़काऊ भाषण सोशल मीडिया पर डालेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा भड़काने के मामले में नूंह पुलिस ने मंगलवार को गौरक्षक और गौ रक्षा बजरंग बल के प्रमुख बिट्टू बजरंगी को गिरफ्तार कर लिया। बजरंगी को फरीदाबाद की पर्वतीय कॉलोनी…
फरीदाबाद: 77वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर श्री सनातन धर्म महाबीर दल, मार्केट नंबर 1 में, इसके उपरांत व्यापार मंडल फरीदाबाद परिसर, करनेरा स्थित बालाजी कॉलोनी पार्ट 2 में, व डॉ अनिल मलिक श्री सनातन धर्म महाबीर दल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रधान राजेश भाटिया द्वारा राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया गया। मंदिर के प्रधान राजेश भाटिया ने उपस्थित मनोज गोयल, राहुल झा व टीम द्वारा दीप प्रज्वलित करा कर कार्यक्रम का शुभारंभ करवाया तत्पश्चा प्रधान राजेश भाटिया ने उपस्थित अतिथि गणों सहित राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया।स्कूल परिसर में बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत…
Rajasthan DGP’s reaction on Monu Manesar’s role in the Nasir-Junaid murder case: हरियाणा में नूंह जिले में हुई हिंसा में सबसे ज्यादा चर्चित रहा नाम मोनू मानेसर एक बार फिर चर्चा में है. नासिर-जुनैद हत्याकांड मामले में राजस्थान के डीजीपी ने मोनू मानेसर की गिरफ्तारी को लेकर बयान दिया है. इसमें उन्होंने दोहरे हत्याकांड में मोनू मानेसर की सीधे तौर पर भूमिका से इनकार किया. हालांकि साथ ही यह भी जोड़ा कि घटना के बैकग्राउण्ड में मोनू की रही भूमिका पर जांच जारी है. मोनू की गिरफ्तारी नहीं होने पर डीजीपी की सफाई जयपुर में सोमवार को आयोजित प्रेसवार्ता में राजस्थान…
नई दिल्ली: 77वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कई विषयों और मुद्दों को लेकर अपनी बात देशवासियों के सामने रखी। पीएम ने मणिपुर समेत देश के कई हिस्सों में हुई हिंसा को लेकर भी चिंता व्यक्त की। इसके साथ ही कई राज्यों में आई बाढ़ को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर देशभर में शांति स्थापित करने और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए काम करेंगी। मणिपुर पर बोले पीएम मोदी मणिपुर में पिछले कई दिनों से…
FARIDABAD: नवजीवन चैरिटेबल (ट्रस्ट) चेयरमैन वा राष्ट्र रक्षा संघ प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा वा चिकित्सक डॉ आशीष मौर्य, ने देश की एकता और अखंडता पर अपने विचार साझा करते हुए कहा देश के हर नागरिक के लिए देश की एकता व अखंडता सर्वोपरि होनी चाहिए, राष्ट्रीय एकता राष्ट्र को सशक्त एवं संगठित बनाती है । राष्ट्रीय एकता ही वह भावना है जो विभिन्न धर्मों, संप्रदायों, जाति, वेश-भूषा, सभ्यता एवं संस्कृति के लोगों को एक सूत्र में पिरोए रखती है । अनेक विभिन्नताओं के उपरांत भी सभी परस्पर मेल-जोल से रहते हैं हमारा भारत देश राष्ट्रीय एकता की एक मिशाल है ।…
फरीदाबाद: जननायक जनता पार्टी के युवा अध्यक्ष नलिन हुड्डा ने पार्टी के प्रति समर्पण भावना को देखते हुए सैक्टर-23 ए निवासी अशोक तंवर को युवा महासचिव नियुक्त किया है। श्री हुड्डा ने यह नियुक्ति जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह की सहमति के बाद की है। नलिन हुड्डा ने कहा कि आगामी 20 अगस्त को मोहना में आयोजित होने वाली लोकसभा स्तरीय रैली में युवा कार्यकर्ता ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचे और अपने प्रिय नेता के विचार सुने। इस अवसर पर युवा महासचिव नियुक्त होने पर अशोक तंवर ने जजपा के…
