लखनऊ: समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव के जन्मदिन पर पार्टी के कार्यकर्ताओं में शनिवार को खासा जोश देखने को मिला। इसी कड़ी में वाराणसी में पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिन पर टमाटर जैसा केक काटा और लोगों के बीच टमाटर बांटे। कार्यक्रम का आयोजन करने वाले एक पार्टी कार्यकर्ता ने कहा कि वे मिठाइयां बांट सकते थे लेकिन ‘मिठाइयां भी महंगी हो गई हैं।’ बता दें कि अखिलेश यादव का जन्म 01 जुलाई 1973 को हुआ था और वह शनिवार को 50 साल के हो गए। ‘हम टमाटर की चटनी के साथ चपाती खाते हैं’ सपा कार्यकर्ता…
Author: faridabadnews24
फरीदाबाद : डीसीपी एनआईटी के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए फरीदाबाद पुलिस ने मंदिर के पास भैंस के अवशेष डालने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीसीपी क्राईम ने कहा कि सोशल मीडिया पर गौ मांस के नाम पर अफवाह फैलाई जा रही है जिससे धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं और सामाजिक भाईचारा खराब होता है। गोमांस के नाम पर अफवाह फैलाकर भड़काऊ भाषण देने वाले आरोपियों के खिलाफ भी कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। आमजन से अनुरोध है कि वह अफवाहों पर ध्यान ना दें और शांति व्यवस्था कायम रखने में पुलिस…
फरीदाबाद : फरीदाबाद के पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय सरकारी कॉलेज की नवनियुक्त प्रिंसिपल श्रीमती रुचिका खुल्लर का युवा आवाज संगठन की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। संगठन की ओर से प्रिंसिपल का स्वागत करते हुए सांसे मुहिम के तहत पौधारोपण किया गया। जिसमें कॉलेज परिसर में विभिन्न प्रकार के फलदार व छायादार पौधे लगाए गए। संगठन की ओर से नवनियुक्त प्रिंसिपल को पौधा भेंट कर स्वागत किया गया। इस मौके पर नवनियुक्त प्रिंसिपल श्रीमती रुचिका खुल्लर ने कहा कि नेहरू कॉलेज पर्यावरण के क्षेत्र में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएगा व कॉलेज के द्वारा समय-समय पर पौधारोपण किए जाएंगे उन्होंने…
फरीदाबाद- 2024 के लोकसभा और हरियाणा विधानसभा चुनावों के पहले भाजपा का संगठन में विस्तार जारी है। फरीदाबाद में कई नियुक्तियां और हुईं हैं। अनंगपुर निवासी सुबोध भड़ाना को बड़खल -87 विधानसभा का संयोजक नियुक्त किया गया है। अपनी नियुक्ति के बाद सुबोध भड़ाना ने केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा का धन्यवाद किया है और कहा है पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसे ईमानदारी से निभाऊंगा।
2024 के चुनावों में कांग्रेस हरियाणा में 90 की 90 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने में सक्षम है और उसे किसी गठबंधन की जरूरत नहीं है, क्योंकि प्रदेश में भाजपा व जजपा की गठबंधन वाली सरकार तो वैसे भी जाने वाली है इसके लिए हरियाणा के लोगों ने मन बना लिया है। यह कहना है राज्यसभा सांसद दीपेंदर हुड्डा का जो शनिवार को नारनौल में आयोजित कांग्रेस की कार्यकर्ता मीटिंग पहुंचे थे। दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा की मोजूदा सरकार पर जोरदार प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा के साढ़े नौ वर्षों के कार्यकाल में प्रदेश का विकास भ्र्ष्टाचार की भेंट…
पलवल के गांव मंढ़नाका गांव से वीरवार को लापता हुई विवाहिता सपना का शव गांव से 15 किलोमीटर दूर नाले में मिला है। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर पति, सास-ससुर और देवर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 4 माह पहले हुई थी शादी जानकारी के मुताबिक 19 वर्षीय सपना की शादी करीब चार माह पहले मंढनाका गांव निवासी में अमित साथ हुई थी। वीरवार को अमित ने अपने साले किशन को फोन करके बताया कि उसकी बहन सपना घर…
National Doctor’s Day: देश में आज राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस मनाया जा रहा है। इसकी शुरुआत 1 जुलाई 1991 में हुई थी, यह दिन प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. बिधान चंद्र रॉय के सम्मान में मनाया जाता है। यह दिन उन सभी डॉक्टर्स को समर्पित होता है जो दिन रात लोगों की सेवा के लिए तैयार रहते हैं। इस साल डॉक्टर्स डे की थीम ‘Celebrating Resilience and Healing Hands’ है। बच्चे के जन्म से लेकर बुजुर्ग होने तक सभी को स्वस्थ रखने में डॉक्टर्स की भूमिका बहुत ही खास होती है। यहां हम आपको उन डॉक्टर्स के बारे में बताने वाले हैं जो…
दरभंगा जंक्शन से शनिवार को सुबह 08.30 बजे नयी दिल्ली के लिए रवाना हुई बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस उस समय अफरातफरी मच गई जब ट्रेन की एक बोगी में आग लग गई। ट्रेन की ब्रेक बाइंडिंग से घर्षण के कारण धुआं उठने लगा। इससे कुछ देर के लिए पूरे ट्रेन अफरातफरी मची रही। घटना हायाघाट और थलवारा स्टेशन के बीच की बतायी जा रही है। हालांकि फिलहाल रेलवे के कोई अधिकारी इस घटना की पुष्टि नहीं कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि ट्रेन खुलने के आधा घंटा बाद सुबह करीब नौ बजे हायाघाट और थलवारा स्टेशन के बीच…
गुरुग्राम : सेक्टर-68 में माहिरा होम्स बिल्डर द्वारा विकसित की जा रही अफोर्डेबल ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी प्रोजेक्ट के एक आवंटी की पत्नी ने मानसिक रूप से तंग होकर बृहस्पतिवार को आत्महत्या करने का प्रयास किया। आरोप है कि आवंटी ने 2018 में फ्लैट बुक कराया था, लेकिन आज तक फ्लैट नहीं मिला। बीते ढाई साल से पैसे रिफंड करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन बिल्डर कंपनी ने आज तक पैसा रिफंड नहीं किया। बैंक से लोन लेकर लिया था फ्लैट आवंटी विनोद कुशवाहा का कहना है कि बैंक से लोन लेकर फ्लैट लिया था। बिल्डर कंपनी को अब तक…
आज कल के लड़कों में एक ट्रेंड सा चल गया है। अपनी गर्लफ्रेंड को बाइक पर बैठाकर हीरोगिरी दिखाने का। लोग अपनी प्रेमिका को बाइक पर बैठा स्टंट करते हैं और इस दौरान वह कई बार हादसे का शिकार भी हो जाते हैं। ऐसे कई वीडियो तो आपलोगों ने भी देखा होगा। जब कोई स्टंट करता हुआ व्यक्ति हादसे का शिकार हो जाता है। ऐसा ही एक और वीडियो सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर जमकर शेयर हो रहा है। जिसे देख लोगों की हंसी रुकने का नाम नहीं ले रही है। स्टंट करते वक्त हुआ हादसा वायरल वीडियो…
