Author: faridabadnews24

Bharat Jodo Yatra Rajasthan: भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) की एंट्री आज (रविवार को) राजस्थान (Rajasthan) में होगी. अगले साल 2023 में राजस्थान में विधानसभा चुनाव होना है. राजस्थान कांग्रेस (Congress) को उम्मीद है कि भारत जोड़ो यात्रा से राज्य सरकार के खिलाफ एंटी-इंकंबेंसी कम हो सकती है. हालांकि, सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट (Sachin Pilot) के बीच जगजाहिर विवाद के कारण राजस्थान कांग्रेस में गुटबाजी मुश्किल का सबब बनी हुई है. क्या भारत जोड़ो यात्रा के दौरान इसका भी हल निकलेगा, इसको लेकर चर्चा है. बीजेपी ने भी अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव…

Read More

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में शनिवार को एक 16 वर्षीय लड़की के साथ एक व्यक्ति ने कथित तौर पर बलात्कार किया. घटना तब हुई जब लड़की दूध खरीदने के लिए आरोपी की दुकान पर गई थी. मामले में दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया गया है. लड़की के परिवार की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार जब वह दुकान पर पहुंची तो आरोपी ने उसे खींचकर अंदर ले लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया. काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटी तो उसके परिवार ने उसकी तलाश शुरू की और दुकान में उसे बुरी हालत में पाया.…

Read More

यूपी के बाराबंकी में एक शादी समारोह में उस वक्त लोग हक्का-बक्का रह गए जब दूल्हा मंडप से भाग खड़ा हुआ. इस पर लड़की ने शादी न होने पर आत्महत्या करने की धमकी दी. बात न बनने पर लड़की पक्ष थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई. गौरतलब है कि जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की बेटी की शादी अयोध्या जिले के मवई कस्बे के छोटू के साथ तय हुई थी. शुक्रवार रात दूल्हा बरात लेकर लड़की के दरवाजे पहुंचा. बरात पहुंचने के बाद तिलक की रस्म हुई.  लड़की के पिता का कहना है कि रीति रिवाज के…

Read More

प्यार एक ऐसी फीलिंग है जो आपको किसी के लिए भी आ सकती है. जब आप किसी से प्यार करते हैं तो ना तो उस व्यक्ति की शक्ल मायने रखती है और ना ही उम्र. अक्सर कई ऐसी खबरे सामने आती हैं जहां कम उम्र की किसी महिला या पुरुष को अपने से काफी ज्यादा उम्र के व्यक्ति से प्यार हो जाता है लेकिन समाज में अभी भी अपने से बहुत अधिक उम्र के व्यक्ति से प्यार करना सही नहीं माना जाता है. वहीं, अगर भारत की बात करें तो यहां अगर लड़की की उम्र लड़के से ज्यादा है और…

Read More

फरीदाबाद : गीता महोत्सव के उपलक्ष में sector-12 हुड्डा कन्वेंशन हॉल मैं गीता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है यह आयोजन दो दिसंबर से शुरू होकर 4 दिसंबर तक रहेगा इसी आयोजन में बदलाव हमारी कोशिश ने भी एक छोटी सी शुरुआत की जिसका नाम उन्होंने देसी शुरुआत रखा यह एक फूड स्टॉल है जिसमें देसी खाना रखा गया है इस देशी खाने में चूल्हे पर बनी मक्के, बाजरे और गेहूं की रोटी ,सरसों का साग और कढी बाजरा बनाया गया है। आज के समय की भाग दौड़ में हम अपने देशी रहन सहन और खानपान को बिल्कुल भुलते…

Read More

फरीदाबाद : गरीबों किसानों मजदूरों और कमेरा वर्ग के मसीहा एवं 36 बिरादरी के सर्वमान्य नेता जननायक चौधरी देवी लाल जी के दिखाए मार्ग एवं उनके सिद्धांतों के बलबूते पर हरियाणा के चहुमुखी विकास एवं जन कल्याण में समर्पित हरियाणा प्रदेश के लोकप्रिय उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला आज जिला फरीदाबाद में आगामी 9 दिसंबर को भिवानी में होने वाली जननायक जनता पार्टी के 5 वे स्थापना की रैली का निमंत्रण देने फरीदाबाद पहुंचे । दुष्यंत चौटाला ने कहा कि 5 वर्ष पहले बनी पार्टी का स्थापना दिवस भिवानी मेला ग्राउंड में मनाया जाएगा। उन्होंने कहां की पार्टी के राष्ट्रीय…

Read More

छत्‍तीसगढ़ में दुर्ग जिले की जामुल पुलिस ने दो ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन्‍होंने पिता-पुत्री व फूफा-भतीजी जैसे रिश्तों को शर्मशार किया है। इन पर दो नाबालिग बहनों का दैहिक शोषण करने का आरोप है। इनकी इस करतूत से दोनों बहनें इस कदर परेशान हो गईं कि ये घर से भाग गईं और रायपुर में एक किराये का मकान लेकर रहने लगीं। दोनों वहां पर काम कर के अपना जीवन गुजार रही थीं। पिता ने चालाकी से की थी पुलिस में शिकायत दोनों के लापता होने पर उनका दैहिक शोषण करने वाले पिता ने ही खुर्सीपार थाना…

Read More

मध्यप्रदेश की एक महिला ने शादी के बाद पति को छोड़कर फरार हो गई। दो साल बाद वो पटना में नई पति के साथ मिली। महिला का कहना है कि पति से वो नाखुश थी। पड़ोस में रहने वाला गौतम से उसे प्यार हो गया। जिसके बाद वो पति को छोड़कर भाग निकली और पटना आकर गौतम के साथ मंदिर में शादी कर ली। मध्यप्रदेश ने कोर्ट में उपस्थित होने का दिया नोटिस मध्यप्रदेश पुलिस ने वहां के सिंगरौली जिले के मोरवा थाना क्षेत्र से लापता युवती को पटना के कदमकुआं इलाके में खोज निकाला। युवती शादीशुदा थी। वह पति…

Read More

हरियाणा के अन्य जिलों की तरह शनिवार को कैथल में भी हाल ही में चुने गए पंचायत के जन प्रतिनिधियों को पद की शपथ दिलाई गई। इस दौरान गांव जुलानी खेड़ा के सरपंच नरेंद्र को शपथ लेने के तुरंत बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 2 नवंबर और इसके बाद हुई हिंसा में उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने गांव में हुई चुनावी हिंसा के मामले में 3 केस दर्ज कर रखे हैं। कैथल में शनिवार को जींद रोड स्थित पंचायत भवन में पंचायत समिति के सदस्यों के शपथ ग्रहण का समारोह हुआ। गांव स्तर…

Read More

मंदी के माहौल में हॉस्पिटैलिटी कंपनी ओयो ने छंटनी का ऐलान किया है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 600 कर्मचारियों की नौकरी जाएगी। कंपनी के मुताबिक कई प्रोजेक्ट्स को बंद करने के अलावा टीम मर्जर का फैसला लिया गया है। इस वजह से 600 कर्मचारियों की छंटनी होगी। बता दें कि ओयो के पास 3700 से ज्यादा कर्मचारी हैं। कंपनी ने ये भी बताया है कि वह सेल्स डिपार्टमेंट में 250 अधिकारियों की भर्ती करेगी। क्या कहा कंपनी के मालिक ने:ओयो के संस्थापक और समूह सीईओ रितेश अग्रवाल ने कहा-हम यह सुनिश्चित करने के लिए हर…

Read More