Author: faridabadnews24

दिल्ली गुरुग्राम ऐसे शहर हैं जहां जाम की स्थिति बनी ही रहती है। गुरुग्राम में भी जाम से बुरा हाल रहता है। वही पीक आवर्स में तो स्थिति और भी ज्यादा बेकाबू हो जाती है। कभी कभी तो यात्रियों को इस जाम से निकलने के लिए घंटों का समय लग जाता है। लेकिन अब गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण इस समस्या से निजात पाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए योजना को भी तैयार कर लिया गया है। जीएमडीए अब अपने ड्रोन से ट्रैफिक के कारणों का पता लगाएगा जिससे ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाने का काम शुरू होगा। पीक…

Read More

Government Jobs: अक्सर हमारे देश में देखा गया है कि हर इंसान सरकारी नौकरी पाने की इच्छा जरूर रखता है. इसके लिए सैकड़ों छात्र जमकर तैयारी भी करते हैं, लेकिन सरकारी नौकरी पाना हर किसी के भाग्य में नहीं होता है. कई ज्योतिषविद कहते हैं कि कुंडली ग्रह-नक्षत्र की कुछ विशेष परिस्थितियां सरकारी नौकरी के योग का निर्माण करती हैं. आइये आज हम ऐसे ही एक ज्योतिषाचार्य द्वारा बताए गए उपायों पर नजर डालते हैं कि आखिर कुंडली में सरकारी नौकरी के योग कब और कैसे बनते हैं. दरअसल, नौकरी का मुख्य कारक शनि होता है, लेकिन नौकरी पाने में अन्य…

Read More

फरीदाबाद- डीसीपी क्राइम श्री नरेन्द्र कादयान के द्वारा शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए निर्देश पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर -48 प्रभारी सब इंस्पेक्टर राकेश सिंह की टीम ने 2 स्नैचिंग, लूट और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में सूरज और हेमन्त का नाम शामिल है। आरोपी सूरज फरीदाबाद के सेक्टर-55 का तथा आरोपी हेमन्त फरीदाबाद के जीवन नगर का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच टीम ने अपने सूत्रों से आरोपी सूरज को एनआईटी…

Read More

फरीदाबाद :  17 जुलाई शुरू हो रही कावड़ यात्रा में कांवड़ियों की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए पुलिस आयुक्त ने अपने कार्यालय में सभी डीसीपी, एसीपी की मीटिंग ली। तीनों जोनो के डीसीपी को जोनवाइज इंचार्ज नियुक्त किया है। सभी एसीपी और एसएचओ करेगे अपने अपने एरिया में गस्त। डीसीपी ट्रैफिक की देख रेख में लगेगी सभी नाका,गस्त ड्युटी। डीसीपी ट्रैफिक सभी ट्रैफिक ड्युटीओं के इंचार्ज रहेगे। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर लाखों यात्री हरिद्वार से कावड़ लाकर भगवान शिव की आराधना करते हैं। हजारों कावड़ यात्री फरीदाबाद से होकर…

Read More

फरीदाबाद :  यूसूफ जो नूंह का रहने वाला था, करीब 10-12 सालों से पैरों में काले-काले चकते पड़ गए थे। जब उसने दिल्ली स्थित एम्स होस्पीटल में दिखाया तो, पता चला कि उसको महादमनी जो ह्रदय से शुरू होती है, उसके अंदर ह्दय एवं पेट में रुकावट थी। इसके लिए सलाह दी गई, महादमनी जो ह््दय से शुरू होती है, वहां से एक नया रास्ता बनाने का सुझाव दिया गया, जिसे बाईपास सर्जरी कहते हैं और वह रास्ता पेट से लाया जाए। यह काफी रिस्की भी हो सकता था और मरीज की जान भी जा सकती थी। इसके बाद मरीज…

Read More

Monsoon Health Tips:  मॉनसून (Monsoon) दस्तक दे चुका है और बारिश अपने साथ सर्दी-जुकाम, वायरल इन्फेक्शन सहित कई बीमारियां लाई है। इस मौसम में ज्यादातर लोग बीमार पड़ जाते हैं जिसका कारण है मौसम में बदलाव आना। मौसम के बदलने की वजह से ज्यादातर लोग वायरल इंफेक्शन के शिकार हो जाते हैं जिसमें सबसे ज्यादा कॉमन सर्दी और जुकाम है। अगर आपको भी बदलते मौसम में सर्दी और जुकाम हो जाता है या फिर किसी वायरल इन्फेक्शन के गिरफ्त में आ जाते हैं  तो टेंशन न लें, क्योंकि आज हम आपके लिए कुछ घरेलू नुस्खे लेकर आए हैं जो आपको…

Read More

Haryana News: हरियाणा के कुछ विधायकों को मिली धमकियों का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को वरिष्ठ अधिकारियों की एक बैठक बुलाई और उन्हें इस मामले में तत्काल और सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। बयान के मुताबिक खट्टर ने अधिकारियों से कहा कि इस मामले में सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। BJP के एक और कांग्रेस के 4 विधायकों को मिली धमकी बयान के अनुसार भाजपा के एक और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के 4 विधायकों को धमकी मिली है। विधायकों को मोबाइल फोन पर धमकी देकर उनसे पैसे मांगे गए…

Read More

Sawan 2022 Puja Muhurat:भगवान शिव का प्रिय महीना सावन 2022 आज 14 जुलाई से शुरू हो गया है. इस महीने की शुरुआत शुभ माने गए विष्कुंभ और प्रीति योग से शुरू हो रही है. ज्‍योतिष के अनुसार इन दोनों ही योग में शिव जी की पूजा करने से दोगुना फल मिलता है. ऐसे में आज शुभ मुहूर्त में विधि-विधान से की गई पूजा हर मनोकामना पूरी करेगी. विशेष संयोग में सावन मास की शुरुआत के अलावा सावन के सभी सोमवार पर भी ऐसे ही विशेष संयोग बन रहे हैं. इस कारण साल 2022 का पूरा सावन महीना ही बहुत खास…

Read More

SBI New Feature: अगर आप भी एसबीआई के ग्राहक हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक एसबीआई (SBI) ने ग्राहकों को शानदार तोहफा दिया है. बैंक ने पर्सनल लोन देने के लिए एक नई सेवा की शुरू की है. इसके तहत ग्राहकों को घर बैठे आसानी से लोन मिल जाएगा. रियल टाइम एक्सप्रेस क्रेडिट (Real Time Xpress Credit) नाम की इस सुविधा से ग्राहक 35 लाख रुपये तक का लोन ले सकेंगे. इसे एसबीआई के योनो ऐप (YONO App) पर शुरू किया गया है. आइए जानते हैं इस खास सुविधा के बारे में. …

Read More

India Covid Update: देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) की रफ्तार लगातार तेज हो रही है. कोविड-19 (Covid-19) के नए मामलों में 19 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया है. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के कुल 20,139 नए मामले सामने आए हैं. इस दौरान 38 लोगों की जान कोरोना की वजह से चली गई. इसी के साथ देशभर में एक्टिव केस बढ़कर 1,36,076 हो गए हैं. एक दिन में 20 हजार के पार कोविड केस स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में एक दिन में कोविड-19 के 20,139 नए मामले आने से संक्रमण के कुल…

Read More