India Covid Update 24th June: देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) ने एक बार फिर से तेजी पकड़ ली है. पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 17,336 नए मामले सामने आए हैं. इस दौरान 13 लोगों की कोरोना की वजह से मौत से हो गई. वहीं देश में कोविड के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 88,284 हो गई है. कल के मुकाबले 30.2 फीसदी का उछाल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, अब तक देश में कुल 4,33,62,294 लोग कोविड संक्रमित हो चुके हैं. कल यानी गुरुवार को देश में कोरोना के 13,313 मामले सामने आए थे. कल के…
Author: faridabadnews24
Qatar: यह साल फुटबाल प्रेमियों के लिए बड़ा ही रोमांचक है। क्योंकि इस साल नवंबर में फीफा विश्व-कप का आयोजन होने वाला है। यह आयोजन अरब देशों में से एक क़तर में हो रहा है। इस दौरान यहां बड़ी संख्या में दुनिया भर के फुटबॉल के दीवाने पहुंचेंगे। जो अपने पसंदीदा खिलाडियों और टीमों का उत्साह बढ़ाएंगे। वहीं इसी बीच कतर की सरकार ने कड़े लहजे में कह दिया है कि आप हमारे यहां आ रहे हैं, आइए आपका हार्दिक स्वागत है। लेकिन आपको हमारे कानूनों का पालन करना होगा। आपका मेहमान होना आपको यहां के कानूनों में कोई रियायत नहीं…
फरीदाबाद : आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार दुर्गेश पाठक राजेन्द्र नगर उप चुनाव में एक तरफा जीत की ओर अग्रसर हैं। लोगों ने पूरी तरह से उनको जिताने का मन बनाया हुआ है। आपको बता दे कि वीरवार को राजेन्द्र नगर उप चुनाव कि वोटिंग शुरू हो गई है। चुनावो के नतीजे 26 जुन को आने है, जिसके लिए आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना, दुर्गेश पाठक चुनाव प्रत्याशी, हरियाणा सह-प्रभारी महेन्द्र चौधरी, हरियाणा संगठन मत्रीं प्रवीण प्रभाकर, धर्मेंद्र खटाना, नरेन्द्र सरोहा ने मिलकर वोटो के लिए लोगो से अपिल की तथा आम आदमी पार्टी को जिताने कि अपिल…
फऱीदाबाद : भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को गुरुवार को भाजपाईयों ने बलिदान दिवस के रूप में मनाया। सेक्टर-15ए स्थित भाजपा के जिला कार्यालय अटल कमल पर जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के विचारों और उनके जीवन दर्शन पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया तथा कार्यालय परिसर में एक पौधा लगाकर पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। फरीदाबाद में मंडल स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में केन्द्रीय…
Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र में राजनीतिक घमासान अपने चरम पर है। महाराष्ट्र सरकार में प्रमुख दल शिवसेना में फूट पड़ चुकी है। पार्टी के दो गुट हो चुके हैं। बागी हुए गुट का नेतृत्व एकनाथ शिंदे कर रहे हैं और वहीं अभी पार्टी के मुखिया उद्धव ठाकरे ही हैं। दोनों गुट अपने खेमे में अधिक विधायक होने का दावा कर रहे हैं। महाविकास अघाड़ी सरकार को बचाने के लिए हर संभव कोशिशें की जा रही हैं। इस सरकार को बचाने में एनसीपी और कांग्रेस पूरा सहयोग दे रही हैं, लेकिन शिवसेना के अपने ही सरकार को गिराने में जुटे हुए हैं।…
ITC Share Price: महंगाई के इस दौर में नौकरीपेशा लोगों के आगे कई सारी समस्याएं देखने को मिलती है. नौकरीपेशा लोगों की सैलरी सीमित होती है. जिसके कारण उन्हें खर्च भी काफी सोच समझ कर करना पड़ता है. हालांकि देश में एक कंपनी ऐसी भी है, जिसमें करोड़पति कर्मचारियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. इस बार भी इस कंपनी में करोड़पति कर्मचारियों की संख्या बढ़ी है. करोड़पति कर्मचारियों की संख्या बढ़ी यह कंपनी भारत की दिग्गज कंपनियों में शामिल है. दरअसल, हम बात कर रहे हैं आईटीसी की. आईटीसी का कारोबार एफएमसीजी, होटल, सॉफ्टवेयर, पैकेजिंग, पेपरबोर्ड, स्पेशलिटी…
Delhi Crime: दिल्ली के बुराड़ी विधानसभा से आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा (Sanjeev Jha) को जान से मारने की धमकी मिली है. ये धमकी कुख्यात गैंगस्टर नीरज बवानिया (Neeraj Bawania) के नाम से दी गई है. विधायक से 10 लाख रुपये प्रोटेक्शन मनी की डिमांड की गई. इस मामले में स्पेशल सेल ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आप विधायक से 10 लाख रुपये प्रोटेक्शन मनी की डिमांड जानकारी के मुताबिक, आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा ने स्पेशल सेल को दी शिकायत में बताया की उन्हें 20 मई को वाट्सएप पर…
नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस के मामलों में 8.68 फीसदी का उछाल देखने को मिला. पिछले 24 घंटे में 13,313 नए मामले सामने आए. कोरोना के कुल मामलों की संख्या की बात करें तो 43,344,958 हो गई है. वहीं देशभर में सक्रिय मामलों की बात करें तो 83,990 है.पिछले 24 घंटे में कोरोना से 10,972 लोग ठीक हुए. अब तक कुल 42,736027 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं.पिछले 24 घंटे में कोरोना से 38 लोगों की मौत हुई.अब तक कुल 524,941 लोगों की मौत हो चुकी है. पिछले 24 घंटे में 14,91,941 वैक्सीनेशन हुआ. अब तक कुल 1,96,62,11,973 वैक्सीनेशन हो चुका…
फरीदाबाद : नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ ने निगमायुक्त यशपाल यादव सहित भाजपाईयों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को सेक्टर-10 स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्र्रेस प्रवक्ता सुमित गौड़ ने कहा कि जो अधिकारी कभी कांग्रेस सरकार में अपने कार्य के लिए पूरे हरियाणा में विख्यात था, वही अधिकारी भाजपा सरकार में निगमायुक्त जैसे पद पर आसीन होने के बावजूद निगम में फैले भ्रष्टाचार को लेकर बेबस है। उन्होंने कहा कि इसे निगमायुक्त की मजबूती या संलिप्ता कही जा सकती है क्योंकि मजबूरी इसलिए…
फरीदाबाद : एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले लोगों को अब काफी हद तक पानी की समस्या से निजात मिल जाएगी। सेक्टर-50 डबुआ कालोनी में सूर्य नारायण मंदिर के पास बने बूस्टर पर लगने वाले बिजली मीटर की सिक्योरिटी की 28 लाख रूपए की राशि का डिमांड नोटिस एडमिनिस्ट्रेटिव मंजूरी मिल चुकी है। दो से तीन दिन के अंदर बिजली बोर्ड को इसका भुगतान हो जाएगा तथा एक सप्ताह के अंदर बिजली से संबंधित काम मीटर व ट्रांसफार्मर आदि कार्य पूरे हो जाएंगे और बूस्टर शुरू हो जाएगा। बुधवार को एनआईटी क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता नगेंद्र…
