दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे देश का पहला ऐसा एक्सप्रेसवे बनने जा रहा है, जहां वाहन बिना रुके ही टोल चुकता करेंगे। इस नई व्यवस्था से सफर करने वाले वाहनों को टोल बूथ पर रुकने की आवश्यकता नहीं होगी। एक्सप्रेसवे पर एक नया एडवांस टोल कलेक्शन सिस्टम लागू किया जाएगा, जिसका मकसद टोल पर लगने वाली लंबी लाइनों को कम करना और टोल कलेक्शन प्रक्रिया को और अधिक सुविधाजनक बनाना है। इस नई प्रणाली की शुरुआत दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर की जा रही है और जल्द ही इसे पूरे देश के टोल पर लागू करने की योजना है। नया टोल कलेक्शन सिस्टम: ANPR इस…
Author: faridabadnews24
फरीदाबाद, मिथलेश मिश्रा : भारत के युवाओं में निवारक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रसिद्ध वैज्ञानिक और जनस्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. राहुल मेहरा, UNESCO चेयर ऑन ग्लोबल हेल्थ एंड एजुकेशन में भारत के राष्ट्रीय प्रतिनिधि और Tarang Health Alliance के संस्थापक, फरीदाबाद के गवर्नमेंट गर्ल्स मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एनआईटी 5 में छात्राओं से मिले। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए स्वस्थ आदतों, पोषण, स्वच्छता और शारीरिक गतिविधियों की महत्ता पर बल दिया और बताया कि किस तरह स्कूल के स्तर पर की गई पहल दीर्घकालिक स्वास्थ्य परिणामों में बड़ा परिवर्तन ला सकती है। स्वास्थ्य शिक्षा को स्कूलों…
फरीदाबाद, मिथलेश मिश्रा : पहलगांव में हुए आतंकी हमले को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस उपायुक्त सैंट्रल उषा ने धर्म गुरूओं, पार्षदों, सरपंचों, मार्किट प्रधान, आर.डब्लू.ए. प्रधान, गली मोहल्ले के प्रधान व शहर के गणमान्य लोगों के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया है। जिसके माध्यम से सभी लोगो से अपील की गई है कि किसी भी अफवाह या बहकावे में ना आये और किसी भी सोशल मिडिया प्लेटफोर्म या किसी भी सार्वजनिक स्थान पर कोई भी भडकाऊ भाषण या विचार देने से बचे। ऐसा कार्य न करें जिससे समाज में अराजकता फैले। अगर किसी भी…
फरीदाबाद, मिथलेश मिश्रा : उपायुक्त (डीसी) विक्रम सिंह के निर्देशानुसार आज खाद्य एवं औषधि प्रशासन फरीदाबाद (FDA) टीम द्वारा एक डिकॉय ऑपरेशन चलाया गया। टीम में डीसीओ फरीदाबाद-II, संदीप गहलान और फरीदाबाद-III, प्रवीन राठी शामिल थे। यह कार्रवाई एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई जिसमें बताया गया था कि मेसर्स शर्मा मेडिकोस, प्लॉट नंबर 640, मस्जिद रोड, दयाल नगर, बदरपुर बॉर्डर के पास, फरीदाबाद स्थित दुकान पर बिना किसी पंजीकृत मेडिकल प्रैक्टिशनर (आरएमपी) की पर्ची के और बिना कैश मेमो के एमटीपी (MTP) किट बेची जा रही हैं एवं दुकान पर पंजीकृत फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति में यह कार्य…
फरीदाबाद, मिथलेश मिश्रा : जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों द्वारा 28 हिन्दुओं की नृशंस हत्या को लेकर फरीदाबाद के व्यापारियों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। तिकोना पार्क स्थित व्यापार मंडल के कार्यालय पर प्रधान राजेश भाटिया की अध्यक्षता में व्यापारियों की एक बैठक हुई, जिसमें इस आतंकी घटना की कड़े शब्दों में निंदा की गई। इस दौरान राजेश भाटिया सहित अन्य व्यापारियों ने दो मिनट का मौन रखकर व कैंडल इत्यादि जलाकर आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर प्रधान राजेश भाटिया ने कहा कि आतंकियों ने धर्म पूछकर जिस प्रकार से लोगों की…
फरीदाबाद, मिथलेश मिश्रा : भाजपा बल्लभगढ़ जिले के अध्यक्ष सोहनपाल सिंह की उपस्थिति में भाजपा जिला कार्यालय ‘अटल कमल’ पर भारतीय जनता पार्टी जिला बल्लभगढ़ के 14 मंडलों में से 7 मंडलों मुजेसर मंडल, चावला कालोनी मंडल, पाली मंडल, डबुआ मंडल, जवाहर कालोनी मंडल, गौछी मंडल, और छायंसा मंडल के अध्यक्षों कुलदीप मथारू, गौरव विरमानी, संदीप भडाना, गीता शर्मा, सुशील कुमार, प्रदीप दायमा और रिंकू सैनी ने अपने-अपने मंडल की कार्यकारिणी की घोषणा की। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता टीपर चंद शर्मा, कवीन्द्र चौधरी, कार्तिक वशिष्ठ, अनुराग गर्ग और मंडलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। मंडलों की कार्यकारिणी में मंडल अध्यक्ष…
कोल्हापुरः महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के कागल तहसील के यमगे गांव के एक धनगढ़ के बेटे ने कमाल कर दिया है। बिरुदेव सिद्धाप्पा ढोणे ने अपने पहले ही अटेम्ट में यूपीएससी की एक्जाम को क्रैक कर दिया है। खंभे पर कंबल, सर पर गांधी टोपी.. हाथ में लकड़ी औऱ पैरों ये बड़ी बड़ी धनगढ़ी चप्पलें पहनकर धूप में बकरी चराने के लिए भटकने वाले धनगढ़ का बेटा यूपीएससी की परीक्षा पास हुआ और उसने 551 वी रैंक पाई है। बिरुदेव को मिली 551वी रैंक अपने मामा के गांव में एक दोस्त जोर-जोर से चिल्लाते हुए आया और उसने बिरुदेव से कहा कि बिरुदेव…
आयुर्वेद में इतनी शक्ति है कि बड़ी से बड़ी बीमारी को भी ठीक किया जा सकता है। आयुर्वेद में भोजन और समय को सबसे अहम माना जाता है, जो शरीर में वात, पित्त और कप को बैलेंस करता है। शरीर में अगर वात, पित्त, कफ का संतुलन बिगड़ जाए तो बीमारियां परेशान करने लगती है। ऐसे में दिमाग और मन को शांत करने के लिए शिरोधारा असरदार थेरेपी है। शिरोधारा दो शब्दों शिरो और धारा से मिलकर बना है, जिसमें सिर पर किसी तरल पदार्थ की धारा बहती है। शिरोधारा पारंपरिक आयुर्वेदिक उपचार पद्धति है, जिसका इस्तेमाल आयुर्वेद में हजारों सालों से…
नोएडा: कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से देशभर में आक्रोश नजर आ रहा है। इस आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई है। सरकार ने बुधवार को पाकिस्तान को लेकर सख्त रवैया अपनाया है और पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे के भीतर भारत छोड़ने का आदेश दिया गया है। इस बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सीमा हैदर ट्रेंड कर रही हैं और लोग उनको लेकर सवाल पूछ रहे हैं कि क्या वो पाकिस्तान वापस जाएंगी? सोशल मीडिया पर सीमा हैदर को लेकर उठ रहे सवाल सरकार के पाकिस्तान को लेकर कड़े रुख के बाद सोशल मीडिया पर…
खानपान का सीधा असर सेहत पर होता है। इसलिए इन दिनों डाइट और खराब लाइफस्टाइल को छोड़ने की सलाह दी जाती है। लेकिन कई बार केवल सही लाइफस्टाइल और हेल्दी डाइट काफी नहीं होते। हमारे आसपास कई सारी ऐसी चीजें मौजूद होती हैं जो इनडायरेक्ट हमारी सेहत को नुकसान पहुंचा रही होती हैं। अगर आपकी रसोई में भी ये 6 चीजें मौजूद हैं तो उन्हें फौरन बाहर कर दें क्योंकि जाने-अनजाने आपके हार्मोंस को डिस्टर्ब कर बीमार बना सकती हैं। हार्मोंस इंबैलेंस से हो सकती हैं कई गंभीर बीमारियां महिलाओं में हार्मोंस का उतार-चढ़ाव प्यूबर्टी से शुरू होकर मेनोपॉज तक…
