Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » कोरोना इफेक्ट: कोई नहीं जानता, कब शुरू होगा IPL

कोरोना इफेक्ट: कोई नहीं जानता, कब शुरू होगा IPL

faridabadnews24By faridabadnews24March 15, 2020No Comments4 Mins Read

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की आठ फ्रेंचाइजी टीमों के मालिकों के बीच शनिवार को मुंबई में हुई बैठक में आईपीएल के मैचों में कटौती पर चर्चा की गई, जबकि किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के मालिक नेस वाडिया ने कहा कि कोरोना महामारी को देखते हुए वह नहीं जानते कि यह टी-20 टूर्नामेंट कब शुरू होगा.

बीसीसीआई ने सरकार की यात्रा पाबंदियों और तीन राज्यों के मैचों की मेजबानी करने से इनकार करने के बाद शुक्रवार को आईपीएल को 29 मार्च से 15 अप्रैल तक निलंबित कर दिया. बोर्ड ने इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज भी रद्द कर दी थी.

‘दो या तीन हफ्ते के बाद स्थिति की होगी समीक्षा…’

वाडिया ने आईपीएल मालिकों की बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से कहा, ‘हम या कोई भी आज यह बताने की स्थिति में नहीं है कि यह टूर्नामेंट कब शुरू होगा. हम दो या तीन हफ्ते के बाद स्थिति की समीक्षा की करेंगे. उम्मीद है कि तब तक मामलों में कमी आ जाएगी,’

बोर्ड सूत्रों ने हालांकि बताया कि बैठक में विभिन्न विकल्पों पर चर्चा की गई. बीसीसीआई सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, ‘टीम मालिकों और बीसीसीआई के बीच बैठक के दौरान छह से सात विकल्पों पर चर्चा की गई, जिनमें आईपीएल मैचों में कटौती करना भी शामिल था.’

वाडिया ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में स्वास्थ्य संबंधी उपाय करना प्राथमिकता है. भारत में कोरोना वायरस के कारण अब तक दो व्यक्तियों की मौत हो चुकी है, जबकि 88 लोग संक्रमित पाए गए, इसके बाद सरकार ने भीड़ से बचने के लिए खेल प्रतियोगिताओं को दर्शकों के लिए बंद करने के निर्देश दिए.

बैठक के दौरान इन विकल्पों पर हुई चर्चा!

सूत्र ने बताया, ‘अभी दूसरा विकल्प टीमों को दो ग्रुप में बांटना है, जिसमें प्रत्येक टीम में चार-चार टीमें होंगी और इसके बाद चोटी पर रहने वाली चार टीमें प्लेऑफ में पहुंचेंगी. तीसरा विकल्प (सप्ताहांत के अलावा) अन्य दिनों में भी दो-दो मैच करवाना है.’ चौथा विकल्प सभी मैचों का आयोजन केवल दो केंद्रों पर करना तथा खिलाड़ियों, सहयोगी स्टाफ और टीवी प्रसारण टीम के सदस्यों की आवाजाही को सीमित करना है.

एक अन्य विकल्प खाली स्टेडियमों में कम समय के अंदर सभी 60 मैचों का आयोजन करना है, ताकि हितधारकों को अधिक नुकसान न हो. सूत्रों ने इसके साथ ही पुष्टि की कि बैठक में टूर्नामेंट को विदेश में आयोजित करने पर चर्चा नहीं की गई. कोरोना के कारण विश्व भर में 5000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है.

वित्तीय नुकसान के बारे में नहीं सोच रहा स्टार

वाडिया ने कहा, ‘बीसीसीआई, आईपीएल और आधिकारिक प्रसारक स्टार (स्पोर्ट्स) ने स्पष्ट किया कि हम वित्तीय नुकसान के बारे में नहीं सोच रहे हैं.’ उन्होंने कहा, ‘बैठक में सभी इस पर सहमत थे कि इंसान पहले आता है और वित्तीय मामले बाद में. हम यहां सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करेंगे. मुझे नहीं लगता कि इस महीने के अंत तक कोई फैसला किया जाएगा. हमें देखो और इंतजार करो की नीति अपनानी होगी और उम्मीद है कि स्थिति में सुधार होगा.’

वाडिया ने कहा, ‘जब तक स्पष्टता नहीं हो तब तक कोई फैसला नहीं किया जा सकता है. दो तीन हफ्ते में ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा. जहां तक विदेशी खिलाड़ियों के आने की बात है तो मैं नहीं जानता. अभी 15 अप्रैल तक प्रतिबंध है और उसके बाद हम देखेंगे. अगर आईपीएल होता है तो यह बहुत अच्छी बात है, अगर ऐसा नहीं होता तो ठीक है.’

संभव है… बीसीसीआई एक और बैठक बुलाएगा

दिल्ली कैपिटल्स के मालिक पार्थ जिंदल ने विकल्पों पर चर्चा को अधिक तवज्जो नहीं देने की कोशिश की और कहा कि अन्य तरीकों पर चर्चा करने के लिए एक और बैठक होगी. जिंदल ने कहा, ‘चीजें आगे बढ़ने के साथ बीसीसीआई सभी विकल्पों पर चर्चा करने के लिए एक और बैठक बुलाएगा. आज की बैठक इस बात के लिए थी कि वे स्थिति पर नजर रखे हुए हैं. हम भी ऐसा कर रहे हैं और हम सही समय पर फैसला करेंगे.’

जिंदल से पूछा गया कि क्या सत्र में अधिक दिनों में दो मैचों का आयोजन किया जाएगा, उन्होंने कहा, ‘हमने किसी चीज पर चर्चा नहीं की. हमें स्थिति का आकलन करना होगा तथा लोगों का स्वास्थ्य सबसे अधिक महत्वपूर्ण है. एक बार स्थिति नियंत्रण में आने के बाद सभी विकल्पों पर चर्चा हो सकती है.

faridabadnews24 No one knows when IPL will start
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

7 फीट के रेसलर से ली ट्रेनिंग, कौन है भारत की ‘Lady Khali?’ जो सलवार सूट में मचाती है तबाही

December 30, 2023

पाकिस्तान-न्यूजीलैंड मैच में हुआ बड़ा हंगामा, बिना कपड़ों के मैदान में घुसा ये शख्स

October 10, 2022

इनकी बैटिंग के तूफान में उड़ेगा न्यूजीलैंड!, टीम इंडिया का सबसे बड़ा हथियार बनेगा ये खिलाड़ी

November 24, 2021
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.