Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 1 दिसंबर से ट्रांजैक्शन होगा महंगा, SBI के ग्राहकों को तगड़ा झटका!

1 दिसंबर से ट्रांजैक्शन होगा महंगा, SBI के ग्राहकों को तगड़ा झटका!

faridabadnews24By faridabadnews24November 30, 2021No Comments2 Mins Read

 

Image Source : Google

एसबीआई के करोड़ों ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है. अगर आप भी एसबीआई क्रेडिट कार्ड (SBI Credit Card) यूज करते हैं तो आपको इस खबर से तगड़ा झटका लग सकता है. कल यानी 1 दिसंबर से आपके लिए एसबीआई कार्ड से शॉपिंग करना महंगा पड़ सकता है. दरअसल, अब एसबीआई क्रेडिट कार्ड के जरिए किए जाने वाले ईएमआई ट्रांजैक्शन के लिए अब आपको ज्यादा पैसे चुकाने होंगे.

एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (SBICPSL) ने यह घोषणा की है कि ईएमआई ट्रांजैक्शन के लिए अब कार्डधारक को 99 रुपये की प्रोसेसिंग फीस और उस पर टैक्स चुकाना होगा. यह नया नियम कल से 1 दिसंबर 2021 से लागू होगा.

देना होगा अन्य प्रोसिसिंग चार्ज

एसबीआई अपने करोड़ों ग्राहकों से एसबीआईसीपीएसएल रिटेल आउटलेट्स और अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर किए गए सभी ईएमआई ट्रांजैक्शन के लिए प्रोसेसिंग फीस चार्ज करेगी. ये फीस खरीदारी को ईएमआई में बदलने पर लगने वाले इंटरेस्ट चार्ज के एक्स्ट्रा हैं. कंपनी ने अपने ग्राहकों को ईमेल द्वारा नए चार्ज के बारे में जानकारी दी है.

JOB ALERT: जानिए इसके पीछे की वजह, आखिर ये आईटी कंपनियां क्यों दे रही है दोगुना सैलरी

कब दी जाएगी जानकारी

प्रोसिसिंग चार्ज ईएमआई में परिवर्तित ट्रांजैक्शन पर लागू होते हैं. आपको बता दें कि अब नए नियम के अनुसार, 1 दिसंबर से पहले किए गए किसी भी ट्रांजैक्शन पर इस प्रोसिसिंग चार्ज से छूट दी जाएगी. कंपनी रिटेल आउटलेट पर खरीदारी करते समय चार्ज स्लिप के माध्यम से कार्डधारकों को ईएमआई ट्रांजैक्शन पर प्रोसिसिंग चार्ज के बारे में बताएगी.

इस विषय में ऑनलाइन ईएमआई ट्रांजैक्शन के लिए कंपनी पेमेंट पेज पर प्रोसिसिंग चार्ज के बारे में जानकारी देगी. अगर आपका ईएमआई ट्रांजैक्शन कैंसिल हो जाता है तो प्रोसेसिंग फीस वापस कर दी जाएगी. हालांकि, प्री-क्लोजर की स्थिति में इसे वापस नहीं किया जाएगा. इतना ही नहीं, ईएमआई में कंवर्टेड ट्रांजैक्शन के लिए रिवॉर्ड पॉइंट लागू नहीं होंगे.

Source News: zeenews

a big blow to SBI customers! Delhi News faridabadnews faridabadnews24 Haryana News India News Transactions will be expensive from December 1
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.