Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Surya Grahan 2021: अभी से जान लें इससे जुड़ी सारी जरूरी बातें, 3 दिन बाद है सूर्य ग्रहण

Surya Grahan 2021: अभी से जान लें इससे जुड़ी सारी जरूरी बातें, 3 दिन बाद है सूर्य ग्रहण

faridabadnews24By faridabadnews24November 30, 2021No Comments2 Mins Read
Image Source : Google

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने में अब बस 3 दिन बाकी हैं. इसके बाद अगले ग्रहण के लिए साल 2022 का इंतजार करना होगा. साल 2021 में 2 सूर्य ग्रहण और 2 चंद्र ग्रहण हैं. जिनमें से 3 ग्रहण लग चुके हैं. 4 दिसंबर को लगने जा रहा सूर्य ग्रहण आंशिक सूर्य ग्रहण है. यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. लिहाजा इसका सूतक काल मान्‍य नहीं होगा लेकिन इसका असर सभी राशियों के जातकों और देश-दुनिया पर पड़ेगा.

ग्रहण का समय

4 दिसंबर 2021, शनिवार को लगने जा रहा सूर्य ग्रहण सुबह 10:59 बजे शुरू होगा और दोपहर 03:07 बजे खत्‍म होगा. सूर्य ग्रहण 4 घंटे 8 मिनट लंबा होगा लेकिन इसका परमग्रास समय करीब 2 मिनट का ही रहेगा. यह ग्रहण अन्टार्कटिका, दक्षिण महासागर और अफ्रीकी महाद्वीप के कई देशों में दिखेगा. इसके अलावा यह ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका में भी नजर आएगा.

https://www.faridabadnews24.com/30156/

इन राशियों पर होगा अशुभ असर 

यह ग्रहण वृश्चिक राशि में लग रहा है. लिहाजा इस राशि के जातकों को इस दौरान बहुत सतर्कता बरतनी चाहिए. इसके अलावा मेष, कर्क, तुला और धनु राशि के जातकों के लिए भी यह ग्रहण अशुभ फल देने वाला साबित हो सकता है. इन जातकों को तनाव, धन हानि, मान हानि या बीमारी-चोट का सामना करना पड़ सकता है. बेहतर होगा कि इस दौरान सावधान रहें.

लोग बोले- और करो परेशान, इस बच्ची का Video देख आइसक्रीम वाले गलती से भी नहीं करेंगे प्रैंक

ग्रहण में पालन करना चाहिए ये नियम 

ग्रहण को लेकर सनातन धर्म में कुछ जरूरी नियम बताए गए हैं. इनके मुताबिक ग्रहण के दौरान कुछ खाना-पीना नहीं चाहिए. पके हुए भोजन और पानी में तुलसी के पत्‍ते डाल देना चाहिए ताकि वह ग्रहण के दौरान की नकारात्‍मकता से बचा रहे. खासतौर पर गर्भवती महिलाओं को तो ग्रहण के दौरान बहुत सावधान रहना चाहिए. उन्‍हें ग्रहण के दौरान बाहर नहीं निकलना चाहिए. इस दौरान मंदिर और पूजा घर के पट बंद रखना चाहिए. ग्रहण के अशुभ असर से बचने के लिए ग्रहण के बाद स्‍नान-दान करना चाहिए.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है faridabadnews24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Source News: zeenews

Delhi News faridabadnews faridabadnews24 Haryana News India News Surya Grahan 2021 Surya Grahan 2021: Know all the important things related to it from now on there is a solar eclipse after 3 days
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.