Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » हमने तो रैकेट तोड़ा, हुड्डा राज में 11 भर्तियां हुईं रद, चौटाला को जाना पड़ा जेल, हरियाणा सीएम मनाेेहरलाल बोले

हमने तो रैकेट तोड़ा, हुड्डा राज में 11 भर्तियां हुईं रद, चौटाला को जाना पड़ा जेल, हरियाणा सीएम मनाेेहरलाल बोले

faridabadnews24By faridabadnews24November 30, 2021No Comments3 Mins Read
Image Source : Google

हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल ने राज्‍य में भर्ती माफिया पर नकले कसने की प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और ओमप्रकाश चौटाला पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हुड्डा के राज की 11 भर्तियां रद हुई हैं। इसी तरह ओमप्रकाश चौटाला को भर्ती में गड़बड़ी के कारण जेल जाना पड़ा। हमने हरियाणा में भर्ती माफिया का रैकेट तोड़ा है।

मनोलरलाल ने कहा कि हरियाणा लोकसेवा आयोग और कर्मचारी चयन आयोग की भर्तियों में नौकरी बेचने वाले गिरोह पिछले 20-20 सालों से सक्रिय हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के राज में 11 भर्तियां हाईकोर्ट ने रद की हैं, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला भर्तियों में अनियमितताओं के चलते ही 10 साल की सजा काटकर लौटे हैं। हुड्डा और चौटाला के राज में सक्रिय इस भर्ती माफिया को हमने अपने शासन में पनपने नहीं दिया है। इस माफिया के बारे में कोई भी सूचना मिलने पर भी उसे पकड़ने के लिए विजिलेंस तथा सीआइडी को तमाम अधिकार दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आरोप, प्रदेश में 20-20 सालों से सक्रिय थे भर्ती गिरोह

मुख्यमंत्री मनोहर लाल से भर्ती माफिया की बढ़ती सक्रियता पर कहा कि हम भर्ती माफिया को समाप्‍त कर रहे हैं। मनोहर लाल ने कहा कि हम (भाजपा) ओमप्रकाश चौटाला की सरकार में साझीदार रहे हैं। हमें सब पता है। चौटाला ने गलत किया तो उन्हें जेल जाना पड़ा। इसी तरह से हमारी सरकार में आज तक हाईकोर्ट ने एक भी भर्ती रद नहीं की। जिन लोगों का चयन नहीं होता है, वह अपने-अपने तर्क के हिसाब से हाईकोर्ट में जाते हैं। भर्तियों को चुनौती देते हैं, लेकिन हमारी भर्तियों में कोई अनियमितता नहीं मिलती। यही वजह है कि पिछले सात सालों से पारदर्शी तरीके से भर्तियां की जा रही हैं।

Kisan Andolan: सिंघु बार्डर से आई अच्छी खबर, दिल्ली के बार्डर पर खत्म हो सकता धरना प्रदर्शन

युवाओं को दी गई 85 हजार सरकारी नौकरियों की जांच का कोई औचित्य नहीं

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा अभी तक करीब 85 हजार नौकरियां दी गई हैं। इन सभी भर्तियों की जांच कराने का कोई औचित्य नहीं है। यदि किसी को किसी भर्ती विशेष पर या उम्मीदवार पर कोई संदेह है तो उसकी सूचना हमें, विजिलेंस या आयोग को दे सकता है, हम उसकी जांच कराने को तैयार हैं। मनोहर लाल ने कहा कि भर्तियों के यह गिरोह बहुत पुराने हैं। हमने इस पर प्रहार करना शुरू किया तो इन गिरोह को शरण देने वालों को तकलीफ हुई। हमने अपनी सरकार में पेपर लीक के 48 मामले पकड़े। आगे भी सभी को पकड़ेंगे। न तो किसी को छोड़ा है और न ही किसी को आगे छोड़ने वाले हैं।

मुख्यमंत्री ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा, रणदीप सुरजेवाला, अभय सिंह चौटाला और कुमारी सैलजा का नाम बिना बिना कहा कि विपक्ष के जिन मित्रों को हमारी भर्ती पर शक है, वह कोर्ट में दस्तावेज पेश करे। यदि कोई हमें सीधे जानकारी या दस्तावेज नहीं देना चाहता है तो वह विजिलेंस के संपर्क में आए। गुमनाम तरीके से जानकारियां दें। कोर्ट में अर्जी दायर करें। हम उनका स्वागत कर जांच कराएंगे। सिर्फ फोके तीर छोड़ने से काम नहीं चलता। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार का जहर नसों में पिछली सरकारों ने पूरी तरह से भर दिया है। हमारे मैरिट मिशन के बावजूद यदि किसी कंडीडेट को लगता है कि उसका चयन हो जाएगा, तो भी उसे यह आशंका पैदा हो जाती है कि शायद मेरी भर्ती न हो पाए। इसलिए वह कम भरोसे के अभाव में पैसे दे बैठता है। इसे बंद करने की जरूरत की है।

Source News: jagran

11 recruitments were canceled in Hooda Raj Chautala had to go to jail Delhi News faridabadnews faridabadnews24 Haryana CM Maneharlal said Haryana News India News We broke the racket
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.