Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » राष्ट्र को बचाने के लिये BJP को सत्ता में लाना है, BJP नेत्री अपर्णा यादव बोलीं

राष्ट्र को बचाने के लिये BJP को सत्ता में लाना है, BJP नेत्री अपर्णा यादव बोलीं

faridabadnews24By faridabadnews24January 23, 2022No Comments2 Mins Read
Image Source : Google

हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हुयीं अपर्णा यादव ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि बताते हुये देश को बचाने के लिए भाजपा की सत्ता में वापसी को जरूरी बताया है। अपर्णा ने रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बात करते हुये कहा कि उन्होंने भाजपा को उसकी राष्ट्रवाद की विचारधारा के कारण चुना। इस दौरान भाजपा में शामिल हुयी कांग्रेस की रायबरेली से विधायक अदिति सिंह और कांग्रेस के ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ अभियान की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य भी मौजूद थीं। स्वाधीनता आंदोलन के नायक नेता जी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर उन्होंने भाजपा प्रदेश कार्यालय में नेता जी को श्रद्धा सुमन भी अर्पित किये। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री और भाजपा के चुनाव अभियान के सहप्रभारी अनुराग ठाकुर भी मौजूद थे।

समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू और लखनऊ कैंट से पिछले विधान सभा चुनाव में सपा प्रत्याशी रहीं अपर्णा ने भाजपा में उन्हें स्थान देने के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह नए भारत के निर्माण के लिए मोदी और योगी के साथ आगे बढ़ना चाहती हैं।

इस मौके पर अदिति सिंह ने भाजपा परिवार में शामिल होने वाले सभी नेताओं का स्वागत करते हुये कहा कि महिलाओं का सम्मान सिर्फ भाजपा की सरकार ही सुनिश्चित कर सकती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की सभी योजनायें महिला सशक्तिकरण से जुड़ी हैं। महिला उत्थान को ही मुद्दा बनाकर वह रायबरेली सदर सीट से चुनाव लड़ने जा रही हैं। इस मौके पर प्रियंका मौर्य ने भी भाजपा परिवार में शामिल होने की खुशी जाहिर करते हुये विश्वास व्यक्त किया वह प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में बेहतर काम कर सकेंगी।

Source News: punjabkesari

Corona: देश में आज भी 3 लाख से ज्यादा केस, काबू में नहीं आ रहा कोरोना, 525 मौतें

BJP has to be brought to power to save the nation faridabadnews faridabadnews24 said BJP leader Aparna Yadav
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.