
फरीदाबाद: सेक्टर-16 स्थित एक बार एंड रेस्तरां में चल रहे पार्टी के दौरान बाउंसरों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्जकर जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार पीड़ित समीर सैनी ने अपनी शिकायत में बताया है कि वह मूलरूप से हिसार के रहने वाले हैं।
बिना परीक्षा CISF मे निकली इतने पदों पर भर्ती 12वीं पास उमीदवारों के लिए: CISF Bharti
उनका बड़ा बेटा सैनिक कॉलोनी स्थित एक आईटी कंपनी में काम करता है। 28 अक्तूबर को कंपनी की ओर से बार एंड रेस्तरां में पार्टी थी। पीड़ित का आरोप है कि रात करीब 10 बजे पार्टी के दौरान बाहर में उसके बेटे को बाउंसरों ने जमकर पीटा। उसे हिसार के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
NEWS SOURCE : livehindustan
