
दिल्ली हो या फिर देश का कोई और राज्य, हर जगह आदमी का ट्रैफिक के नियमों का पालन करना आवश्यक है। अगर कोई ट्रैफिक के नियमों का पालन नहीं करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए उस राज्य की पुलिस और ट्रैफिक पुलिस को सड़कों पर तैनात किया जाता है। पुलिस के डर से कई लोग ट्रैफिक के नियमों का पालन भी करते हैं। लेकिन दिल्ली में तो नियमों का पालन करवाने वाली पुलिस ही नियमों को तोड़ते हुए नजर आ रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
लोग बोले – आठवां अजूबा, अपनी ड्रेस को लेकर फिर ट्रोल हुईं उर्फी जावेद
नियम तोड़ते दिखे पुलिसवाले
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दो पुलिसवाले बिना हेलमेट के बाइक पर घूमते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसा दिखते ही एक शख्स जो उनके पीछे बाइक पर मौजूद था, उसने वीडियो बना लिया। वीडियो बनाता देख एक पुलिसवाला उस शख्स से कहता है कि, चला जा चुपचाप। इसके बाद वह बाइक रोक देता है और दूसरा पुलिसवाला उसे पकड़ने के लिए आगे बढ़ता लेकिन वह शख्स वहां से भाग जाता है। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
नये साल के जश्न को लेकर फरीदाबाद पुलिस की एडवाइजरी का करे पालन
लोगों ने क्या कहा?
इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @gharkekalesh नाम के पेज ने शेयर किया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 94 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- अच्छा है, उन्हें भी जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा- यातायात नियम व्यक्तिगत और सार्वजनिक सुरक्षा दोनों के उद्देश्यों को पूरा करते हुए सभी पर लागू होते हैं। अधिकारियों को मिसाल कायम करने के लिए सख्त कदम उठाने चाहिए।
यहां देखें वायरल वीडियो
