
दुनिया भर में लाखों लोग रोजाना ऑनलाइन वीडियो बनाते हैं और व्यूज और फॉलोअर्स हासिल करने की उम्मीद में उन्हें यूट्यूब, इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हैं. दुनिया भर के कंटेंट क्रिएटर्स के लिए ऐसे प्लेटफॉर्म राजस्व का एक प्रमुख स्रोत भी हैं. उनमें से कुछ लोग बेहद सफल हो जाते हैं और लाखों रुपये कमाते हैं. इस कड़ी में आज हम एक ऐसी महिला के बारे में बता रहे हैं, जिसकी कमाई सुनकर आप चौंक जाएंगे. चीन की झेंग जियांग इन दिनों सोशल मीडिया पर तूफान मचाए हुए है. सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर यह महिला हजारों-लाखों नहीं बल्कि करोड़ों रुपये कमाती है.
छह लाख रुपये की ठगी फेक न्यूड वीडियो अपलोड करने की धमकी देकर : Gurugram Crime
झेंग जियांग के सोशल मीडिया अकाउंट डॉयिन (टिकटॉक के चीनी संस्करण) पर 50 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं. जियांग अपने इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से खूब कमाई कर रही है. अब आप सोचेंगे कि आखिर वह ऐसा क्या करती है जिससे उसे हर हफ्ते करोड़ों रुपये की कमाई होती है. झेंग जियांग अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कपड़े या अन्य सामान का रिव्यू करती है. खास बात ये है कि अपने रिव्यू में वह उस वस्तु के बारे में विस्तार से नहीं बल्कि बहुत ही शॉर्ट में बताती है, मुश्किल से महज तीन सेकेंड.
अपनी लाइव स्ट्रीम के दौरान, झेंग जियांग की सहायक उसे एक-एक करके विभिन्न वस्तुओं से भरे नारंगी बक्से सौंपती है. कुछ ही मिलीसेकेंड में, वह प्रत्येक उत्पाद को उठाती है, कैमरे के सामने उसकी एक झलक दिखलाती है और वस्तु की कीमत बताकर उसे फौरन स्क्रीन के सामने से हटा देती है. एक उत्पाद के लिए वह केवल तीन सेकेंड का समय देती है.
यह झेंग जियांग की सुंदर आंखों का जादू ही है कि महज तीन सेकेंड के इस वीडियो को देखकर उसके फॉलोअर्स मंत्रमुग्ध हो जाते हैं. और झेंग का यही जादू उसके लिए नोटों की बरसात करता है. चर्चा है कि वह तीन सेकेंड के रिव्यू से हर हफ्ते लगभग 14 मिलियन डॉलर (तकरीबन 120 करोड़ रुपये) कमाती है.
NEWS SOURCE : news18
