Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Haryana News: सभी जिलों के जिलाध्यक्ष किए नियुक्त, विधानसभा चुनाव से पहले JJP ने नए सिरे से बनाया संगठन

Haryana News: सभी जिलों के जिलाध्यक्ष किए नियुक्त, विधानसभा चुनाव से पहले JJP ने नए सिरे से बनाया संगठन

faridabadnews24By faridabadnews24August 3, 2024No Comments3 Mins Read
Haryana News: District presidents of all districts appointed, JJP formed a new organization before the assembly elections
IMAGES SOURCE : GOOGLE

हरियाणा की भाजपा सरकार के साथ करीब साढ़े चार साल तक सत्ता में रही जननायक जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव से पहले नये सिरे से संगठन खड़ा किया है। लोकसभा चुनाव से पहले जजपा के प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह समेत अधिक जिला प्रधान पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का साथ छोड़कर चले गये थे। करनाल के बृज शर्मा को तब जजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। इस दौरान जजपा के अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने राज्य भर के दौरे किये तथा अपनी पूरी टीम को दोबारा खड़ा कर दिया।

Crime News: घर में लगे CCTV में कैद हुई पूरी हरकत, पति कमाने गया शहर, मौका पाते ही पत्नी ने जीजा के साथ किया ये कांड

दुष्यंत चौटाला उचाना से ही लड़ेंगे चुनाव

दुष्यंत चौटाला जींद जिले की उचाना विधानसभा सीट तथा दिग्विजय चौटाला डबवाली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। दुष्यंत फिलहाल भी उचाना से विधायक हैं। पिछले दिनों उन्होंने उचाना छोड़कर किसी दूसरी विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने की तमाम अटकलों को खारिज कर दिया था।

जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला से विचार विमर्श के बाद प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा ने 29 जिला प्रभारियों और जिला अध्यक्षों की नियुक्तियों की सूची जारी की। अंबाला में मनदीप बोपाराय, दादरी में सज्जन बलाली, फरीदाबाद में प्रदीप चौधरी, फतेहाबाद में रविंद्र बेनीवाल, गुरुग्राम में श्योचंद यादव, करनाल में गुरदेव रंभा और कुरुक्षेत्र में कुलदीप जखवाला को जिला अध्यक्ष बनाया गया हैं।

चोरों ने पुलिस से ही खुलवाया लॉकअप और उन्हीं के सामने थाने से हो गए फरार गजब बेइज्जती है भाई!

इन शहरों में ये होंगे जिलाध्यक्ष

जजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपकमल सहारण ने बताया कि महेंद्रगढ़ में मनीष शर्मा, पलवल में देवेंद्र सोरोत, पंचकूला में ओपी सिहाग, पानीपत में राम निवास पटवारी, सिरसा में अशोक वर्मा, सोनीपत में राज सिंह दहिया, रेवाड़ी में विजय पंच गुर्जर और यमुनानगर में गुरविंदर तेजली पार्टी के जिला अध्यक्ष होंगे। भिवानी में कृष्ण बजीना को जिला प्रभारी और जितेंद्र भारद्वाज को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

जींद में जोरा सिंह डूमरखां बने जिलाध्यक्ष

हिसार में जिला प्रभारी के पद पर मास्टर ताराचंद और जिला अध्यक्ष के पद पर अमित बूरा होंगे। झज्जर में संजय दलाल को जिला प्रभारी और उपेंद्र कादियान को जिला अध्यक्ष बनाया गया। जींद में कृष्ण राठी को जिला प्रभारी और जोरा सिंह डूमरखां को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

नहीं देनी होगी कोई लिखित परीक्षा, बस करना होगा ये काम, IIT में नौकरी पाने का शानदार अवसर

कैथल में रणदीप कौल बने जिलाध्यक्ष

मीडिया प्रभारी के अनुसार कैथल में अवतार चीका को जिला प्रभारी और रणदीप कौल को जिला अध्यक्ष बनाया गया हैं। नूंह में जान मोहम्मद जिला प्रभारी और नासिर हुसैन बदरुद्दीन अडबर को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। रोहतक में हरज्ञान मोखरा जिला प्रभारी और संदीप हुड्डा जिला अध्यक्ष होंगे। उन्होंने बताया कि संगठन में कुछ और नियुक्तियां की जाएंगी।

NEWS SOURCE Credit : jagran.com

Dushyant Chautala Haryana News: District presidents of all districts appointed JJP formed a new organization before the assembly elections
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.