
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर राजनीतिक दलों में हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही अपने-अपने उम्मीदवारों की सूची को फाइनल करने में जुटी हैं। कांग्रेस ने 34 सीटों पर उम्मीदवार लगभग तय कर लिए हैं, जबकि बीजेपी 55 सीटों की जंबो लिस्ट तैयार करने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक, दोनों पार्टियां जल्द ही अपनी पहली लिस्ट जारी कर सकती हैं। इस बीच, कांग्रेस ने पिछले 10 वर्षों से जीत के सूखे को खत्म करने के लिए गठबंधन की संभावनाओं पर विचार करना शुरू कर दिया है। इस दिशा में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच संभावित गठबंधन पर चर्चा चल रही है। आइए, जानें कि अगर हरियाणा में कांग्रेस और AAP गठबंधन होता है तो बीजेपी को कितना नुकसान हो सकता है।
