Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » एनआईटी क्षेत्र की जनता की भावनाओं की कद्र करे भाजपा शीर्ष नेतृत्व : नगेंद्र भड़ाना

एनआईटी क्षेत्र की जनता की भावनाओं की कद्र करे भाजपा शीर्ष नेतृत्व : नगेंद्र भड़ाना

faridabadnews24By faridabadnews24September 6, 2024No Comments3 Mins Read

BJP top leadership should respect the sentiments of the people of NIT area: Nagendra Bhadana

फरीदाबाद : हरियाणा विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा द्वारा जारी की गई 67 उम्मीदवारों की सूची में नाम न आने से नाराज एनआईटी क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता नगेंद्र भड़ाना ने अपने नवादा कोह स्थित निवास पर क्षेत्र के मौजिज लोगों के साथ बैठक करके आगामी चुनाव की रणनीति तय की।

इसे भी पढ़ें- पृथला क्षेत्र में अबकि बार निश्चित तौर पर खिलेगा कमल : पं. टेकचंद शर्मा

इस दौरान बैठक में मौजूद विभिन्न कालोनियों व गांवों से आए लोगों ने एक स्वर में नगेंद्र भड़ाना से चुनाव लडऩे का आह्वान किया और उनसे कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी उन्हें टिकट नहीं भी देती है तो वह एनआईटी क्षेत्र की जनता को टिकट मानकर चुनावी रण में कूदे और यह जनता उन्हें विजयी बनाकर चंडीगढ़ भेजने का काम करेगी। बैठक में आए लोगों ने केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर पर आरोप लगाते हुए कहा कि नगेेंद्र भड़ाना पिछले कई वर्षाे से इस क्षेत्र की सेवा कर रहे है, अब जब टिकट देने का समय आया तो मंत्री महोदय पुत्र मोह में आकर अपने बेटे देवेंद्र चौधरी को यहां से उम्मीदवार बनवाने में जुटे हुए है। लोगों ने कहा कि जनता नगेंद्र भड़ाना को विधानसभा में भेजना चाहती है और अगर भाजपा ने उन्हें टिकट दिया तो ठीक है, अन्यथा पार्टी को यहां से हार का सामना करना पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें- महेश भट्ट बनाएंगे बायोपिक!, Sapna Choudhary का नया सफर होगा शुरू

इस मौके पर पूर्व विधायक नगेंद्र भड़ाना ने सर्वप्रथम एनआईटी क्षेत्र की देवतुल्य जनता का एक आवाज पर इतनी बड़ी संख्या में एकत्रित होने पर आभार जताया। उन्होंने कहा कि 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों में उन्होंने क्षेत्र की जनता के साथ स्थानीय सांसद कृष्णपाल गुर्जर को विजयी बनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाया था, 2024 में चुनावों के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उन्हें विश्वास दिलाया था कि आपके सहयोग के लिए पार्टी उन्हें विधानसभा चुनावों में टिकट देने का काम करेगी। अब जब केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर उनके ऊपर फरीदाबाद की नौ विधानसभा सीटों को जिताने की जिम्मेवारी है, पुत्रमोह में आकर एनआईटी से अपने बेटे के लिए टिकट मांग रहे है, जबकि उनके पुत्र को न तो यहां के लोग जानते और न ही वह इस क्षेत्र को भली भांति जानते इसलिए मेरी भाजपा शीर्ष नेतृत्व से मांग है कि वह एनआईटी क्षेत्र की देवतुल्य जनता की भावनाओं के अनुरुप उन्हें यहां से उम्मीदवार बनाए ताकि यह सीट भाजपा की झोली में डाली जा सके। श्री भड़ाना ने कहा कि परिसीमन के बाद यहां तीन चुनाव हुए है, लेकिन अभी तक यहां कमल नहीं खिल पाया है, 2019 में भाजपा ने उन्हें यहां से उम्मीदवार बनाया था

इसे भी पढ़ें- प्रवासी नेता संतोष यादव मृतक आर्यन मिश्रा के पीड़ित परिवार से मिलकर हरसंभव मदद का आश्वाशन दिया

उस दौरान वह कुछ मतों से पिछड़ गए थे, लेकिन पूरे पांच सालों तक उन्होंने लायक बेटे की तरह क्षेत्र की जनता की सेवा की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता जनार्दन भगवान का रुप होती है और जो प्यार व आर्शीवाद क्षेत्र की जनता ने अब तक उन्हेें दिया है, उसका ऋण वह कभी नहीं उतार सकते और क्षेत्र की जनता जो आदेश करेगी, वह उनके लिए मान्य होगा और उसकी पालना वह करेंगे। इस दौरान कालोनियों व गांवों के मौजिज लोगों ने नगेंद्र भड़ाना को पगड़ी बांधकर जोरदार स्वागत किया और उन्हें कहा कि आप आगे बढ़ो, हम आपके साथ है।BJP top leadership should respect the sentiments of the people of NIT area: Nagendra Bhadana

BJP top leadership should respect the sentiments of the people of NIT area: Nagendra Bhadana faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.