Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » देखें Video, देवदूत बनकर पहुंचे SI ने CPR देकर बचाई जान, स्कूटी पर बैठे-बैठे शख्स को आया हार्ट अटैक

देखें Video, देवदूत बनकर पहुंचे SI ने CPR देकर बचाई जान, स्कूटी पर बैठे-बैठे शख्स को आया हार्ट अटैक

faridabadnews24By faridabadnews24October 20, 2024Updated:October 20, 2024No Comments4 Mins Read
Watch the video, SI arrived like an angel and saved a person's life by giving CPR, a person sitting on a scooter got a heart attack
IMAGES SOURCE : GOOGLE

आज कल किसी की लाइफ की कोई गारंटी नहीं है। कब कोई साथ छोड़ इस दुनिया से रुखसत हो जाए, इसे लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता। हार्ट अटैक के मामले दिन प्रति दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। ऐसे में सीपीआर (CPR) देने से कई लोगों की सांसे वापस लौट आती हैं। कुछ ऐसा ही देखने को मिला उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में। जहां शनिवार की सुबह एक सब-इंस्पेक्टर (SI) ने अपनी सूझबूझ से एक शख्स की जान बचा ली। शख्स को दिल का दौरा पड़ा था। इसी दौरान SI विनोद कुमार सिंह वहां देवदूत बनकर पहुंच गए और शख्स को CPR देकर उसकी जान बचा ली।

इसे भी पढ़ें-Hyderabad News: हर कोई चेहरा छिपाने लगा, 100 पुरुष और 40 लड़कियां… अश्लील डांस के बीच पहुंची पुलिस तो मचा हड़कंप

गाड़ी पर बैठे-बैठे शख्स को आया हार्ट अटैक

घटना देवरिया के पुलिस लाइन के पास स्थित स्टेडियम के बाहर की बताई जा रही है। जहां लोग सड़क पर मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। इसी दौरान, एक व्यक्ति स्कूटी की पिछली सीट पर बैठा कहीं जा रहा था। अचानक उसे दिल का दौरा पड़ा और वह असंतुलित होकर स्कूटी से नीचे सड़क पर गिरने लगा। गनीमत रही कि मॉर्निंग वॉक पर आए डायल 112 के प्रभारी सब-इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह की नजर उस शख्स पर पड़ गई। उन्होंने तुरंत स्कूटी सवार को गाड़ी रोकने के लिए आवाज़ लगाई। तब तक शख्स सड़क पर गिर चुका था। इसके बाद दारोगा जी ने बिना समय गंवाए उस शख्स को CPR देना शुरू कर दिया। करीब 5 मिनट तक लगातार CPR देने के बाद उस शख्स को होश आया।

इसे भी पढ़ें-Samajwadi Party in Maharashtra: महाराष्ट्र में अखिलेश ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया, इंडिया गठबंधन बातचीत करता रह गया

SI ने शख्स को 5 मिनट तक दिया CPR और बच गई जान 

जिसके बाद उस शख्स ने अपना परिचय दारोगा जी को दिया और उसने बताया कि उसका नाम राम आशीष यादव है और वह लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास का रहने वाला है। होश में आने के बाद उस शख्स को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। एक शख्स के जीवन में देवदूत बनकर आए SI विनोद कुमार सिंह की जितनी भी प्रशंसा की जाए उतनी ही कम है। विनोद कुमार सिंह एक सच्चे हीरो हैं जिन्होंने बिना देर किए राम आशीष यादव जी की जान बचाई।

घटना का वीडियो देवरिया विधायक ने किया शेयर 

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देवरिया विधायक सलभ मनी त्रिपाठी ने अपने एक्स हैंडल से शेयर किया है। उन्होंने वीडियो को पोस्ट करते हुए SI विनोद कुमार सिंह की खूब प्रशंसा की है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा – “देवरिया के PRV 112 प्रभारी व उपनिरीक्षक श्री विनोद कुमार सिंह को साधुवाद, मेरी विधानसभा के श्रीराम आशीष यादव जी को हार्ट अटैक के उपरांत तत्काल CPR देकर उनकी जान बचाने के लिए। श्रीराम आशीष यादव मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। उसी दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया। कोई कुछ कर पाता इससे पूर्व ही वहाँ से गुज़र रहे सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह ने वक़्त गंवाए बग़ैर फौरन श्री राम आशीष यादव जी को CPR देना शुरू कर दिया। कुछ ही पलों में श्री राम आशीष यादवजी की सांसें लौट आयीं और उनकी जान बच गई। श्री विनोद कुमार सिंह का यह प्रयास वन्दनीय भी है और अनुकरणीय भी है। हम सब को यह समझना होगा कि मौजूदा परिवेश में हार्ट अटैक की बढ़ती घटनाओं में यदि आपा खोए बग़ैर तत्काल धैर्यपूर्वक CPR दिया जाए तो बहुत से जानें बच भी सकती हैं। प्रभु राम श्रीराम आशीष यादव जी को सदैव स्वस्थ रखें।”

NEWS SOURCE Credit : indiatv

a person sitting on a scooter got a heart attack faridabadnews faridabadnews24 SI arrived like an angel and saved a person's life by giving CPR Watch the video
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.