
Solar Panels: फरीदाबाद और पलवल में पीएम सूर्यघर योजना के तहत उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली देने के लिए 27 हजार सौर ऊर्जा कनेक्शन लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. यह योजना न केवल बिजली की कमी को दूर करने में सहायक होगी, बल्कि पर्यावरण के लिए भी लाभकारी सिद्ध होगी l
1,595 सौर ऊर्जा कनेक्शन देने का लक्ष्य
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने वित्तीय वर्ष 2026-27 तक के लिए कार्य योजना तैयार की है. इस योजना के अंतर्गत फरीदाबाद में मौजूदा वित्तीय वर्ष में 1,595 सौर ऊर्जा कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है. इसके बाद, अगले दो वर्षों में 8,920 कनेक्शन देने की तैयारी की गई है l
वित्तीय वर्ष में 625 कनेक्शन दिए जाएंगे
पलवल जिले में भी योजना के तहत मौजूदा वित्तीय वर्ष में 625 कनेक्शन दिए जाएंगे. अगले वित्तीय वर्ष 2025-26 और 2026-27 में प्रत्येक वर्ष 3,500 कनेक्शन देने की योजना है. इससे कुल 19,435 कनेक्शन दिए जाने की उम्मीद है l
इसे भी पढ़ें-Health News: सेहत को मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे, कम हो जाएगा डायबिटीज का खतरा, हर रोज इतनी देर करें एक्सरसाइज
वित्तीय बोझ से मिलेगी मुक्ति
तीन किलोवाट तक का सौर ऊर्जा कनेक्शन लगवाने पर उपभोक्ताओं को 78 हजार रुपये का अनुदान दिया जाएगा. यह अनुदान उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी राहत साबित होगा, क्योंकि इससे उन्हें वित्तीय बोझ से मुक्ति मिलेगी l
हर माह करीब 450 यूनिट मिलेगी बिजली
तीन किलोवाट का सौर ऊर्जा कनेक्शन लेने पर उपभोक्ता को हर माह करीब 450 यूनिट बिजली मिलेगी. इससे बिजली बिल में कमी आएगी। इसके लिए उपभोक्ताओं को लगभग एक लाख 60 हजार रुपये खर्च करने होंगे, जिसमें से 78 हजार रुपये केंद्र सरकार द्वारा अनुदान के रूप में मिलेंगे. सौर ऊर्जा पैनल लगवाने के लिए अब बैंक भी ऋण उपलब्ध करा रहे हैं. इससे सभी श्रेणी के घरेलू उपभोक्ता इस योजना का लाभ उठा सकेंगे l
NEWS SOURCE Credit : zeenews
