
फीलिंग्स की न हो कद्र
“क्या यार, इतना छोटा सा मुद्दा है, इसमें क्या नाराज होना?”
क्या करें?
जब भी कोई अपनी भावनाएं शेयर करे, तो उसे समझने की कोशिश करें। कहें – “मैं समझ सकता/सकती हूँ कि तुम कैसा महसूस कर रहे हो। चलो, इस बारे में बात करते हैं।”
बार-बार समझाकर थक जाना
“मैं हर बार वही बात क्यों समझाऊं?”
अगर कोई व्यक्ति कई बार आपको अपनी परेशानी समझा चुका हो, लेकिन फिर भी आप वही गलती दोहराते हैं, तो धीरे-धीरे वे उम्मीद खो देते हैं और चुप्पी साध लेते हैं। उन्हें लगता है कि आपको समझाना बेकार है और इसलिए वे बात करना बंद कर देते हैं।
क्या करें?
अगर कोई बार-बार एक ही बात दोहरा रहा है, तो इसे गंभीरता से लें और अपने व्यवहार में सुधार करें।
हमेशा खुद को सही मानना
“तुम्हारी गलती थी, मेरी नहीं!”
अगर आप हर बहस में खुद को सही साबित करने की कोशिश करते हैं और सामने वाले की भावनाओं की कद्र नहीं करते, तो लोग धीरे-धीरे आपसे दूरी बनाने लगते हैं। उन्हें लगता है कि आप कभी अपनी गलती नहीं मानेंगे, इसलिए बहस करने का कोई फायदा नहीं है।
एलजी ने 28 IPS अधिकारियों का किया तबादला, दिल्ली पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
क्या करें?
हमेशा सही होने की जिद छोड़ें और कभी-कभी “हां, शायद इसमें मेरी भी गलती थी” कहने की आदत डालें।
इमोशनल मैनिपुलेशन की भावना
“अगर तुम सच में मेरी परवाह करते, तो ऐसा नहीं करते!”
कभी-कभी लोग अपनी बात मनवाने के लिए दूसरों को इमोशनली ब्लैकमेल करने लगते हैं। अगर आप बार-बार किसी को गिल्ट-फील कराते हैं या उन्हें अपने हिसाब से चलाने की कोशिश करते हैं, तो वे आपसे बचने लगते हैं और साइलेंट ट्रीटमेंट देने लगते हैं।
क्या करें?
सामने वाले की भावनाओं का सम्मान करें और जबरदस्ती अपनी बात मनवाने की कोशिश न करें।
मेंटली थकावट महसूस करना
“अब और झगड़ा करने की ताकत नहीं बची!”
कभी-कभी लोग बहस, तनाव या रिश्तों के कॉम्प्लिकेशन से थक जाते हैं और इसलिए चुप्पी साध लेते हैं। उन्हें लगता है कि बात करने से चीजें और बिगड़ सकती हैं, इसलिए वे दूरी बना लेना ही बेहतर समझते हैं।
स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन में कदापि लापरवाही न बरतें अधिकारी : एडीसी साहिल गुप्ता
क्या करें?
अगर आपको लगता है कि सामने वाला मानसिक रूप से परेशान है, तो उसे स्पेस दें और कहें – “जब भी तुम बात करने के लिए तैयार हो, मैं यहां हूं।” ‘साइलेंट ट्रीटमेंट’ कोई इंस्टेंट रिएक्शन नहीं होता, बल्कि यह कई बार हमें खुद यह बताने का संकेत होता है कि कहीं न कहीं हमसे कुछ गलत हो रहा है। अगर आपके आसपास कोई आपसे दूरी बना रहा है, तो समय लेकर तसल्ली से सोचें कि कहीं इनमें से कोई वजह तो नहीं?
NEWS SOURCE Credit : jagran
