Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » CM सैनी बोले- क्वालिटी से कोई समझौता नहीं, हरियाणा के इन जिलों में होंगे 100 करोड़ से ज्यादा के काम

CM सैनी बोले- क्वालिटी से कोई समझौता नहीं, हरियाणा के इन जिलों में होंगे 100 करोड़ से ज्यादा के काम

faridabadnews24By faridabadnews24March 25, 2025No Comments3 Mins Read
CM Saini said- There will be no compromise on quality, work worth more than 100 crores will be done in these districts of Haryana
IMAGES SOURCE : GOOGLE
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई हाई पावर वर्क्स परचेज कमेटी की बैठक में 109.30 करोड़ रुपये के खरीद व अनुबंध प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की गई। पानीपत नगर निगम क्षेत्र में 17.85 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक अग्निशमन केंद्र स्थापित किया जाएगा। बैठक के दौरान विभिन्न बोलीदाताओं के साथ मोलभाव के बाद सरकार ने 6.92 करोड़ रुपये की बचत की है। बैठक में हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल भी शामिल हुए।

पुरानी करेंसी रखने का डर दिखाकर ठगी करने के मामले मे साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

बैठक में इन कामों को मिली मंजूरी

बैठक में यमुनानगर में स्मार्ट लाइटिंग सिस्टम के लिए 16.50 करोड़ रुपये की लागत से नई एलइडी लाइट लगाने और मौजूदा स्ट्रीट लाइटों को एलइडी स्ट्रीट लाइटों से बदलने के साथ-साथ एक केंद्रीयकृत नियंत्रण और निगरानी प्रणाली (सीसीएमएस) पैनल को मंजूरी प्रदान की गई। अंबाला नगर निगम की सीमा के भीतर एक स्मार्ट स्ट्रीट लाइट सिस्टम के कार्यान्वयन को मंजूरी दी गई, जिसमें पारंपरिक स्ट्रीट लाइटों को बदलना और केंद्रीयकृत नियंत्रण और निगरानी प्रणाली (सीसीएमएस) के साथ एकीकृत नई एलइडी ल्यूमिनेयर स्थापित करना शामिल है, जिसकी लागत 14.70 करोड़ रुपये है। करनाल नगर निगम के अंतर्गत मेरठ रोड से ऊधम सिंह चौक वाया सामुदायिक केंद्र, सेक्टर-नौ और बाजार क्षेत्र (मेरठ रोड से साईं मंदिर चौक, साईं मंदिर से नूर महल चौक, नूर महल चौक से ऊधम सिंह चौक और ऊधम सिंह चौक से सामुदायिक केंद्र) तक सड़क को 7.90 करोड़ रुपये की लागत से मजबूत करने को भी मंजूरी दी गई।

स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन में कदापि लापरवाही न बरतें अधिकारी : एडीसी साहिल गुप्ता

करनाल में हॉकी स्डेटियम के लिए 13,25 करोड़ की मंजूरी

बैठक में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत ईपीसी मोड पर करनाल के कैलाश स्थित हॉकी स्टेडियम के लिए 13.25 करोड़ रुपये की लागत से छात्रावास ब्लाक के निर्माण को मंजूरी दी गई। फरीदाबाद में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत 18.10 करोड़ रुपये की लागत से दो कोलेटरल सड़कों, शनि मंदिर रोड और सेक्टर-28 मेन रोड के विकास को मंजूरी दी गई। पलवल नगर परिषद क्षेत्र में 9.93 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न गलियों और नालियों के निर्माण तथा नगर परिषद होडल के वार्ड 20 और 21 में नव नियमित कालोनी-154 में 11.07 करोड़ रुपये की लागत से आइपीबी गली और नाले के निर्माण को मंजूरी दी गई।

लाख पूछने पर भी नहीं तोड़ते चुप्पी, इन 5 वजहों से आपको Silent Treatment देने लगते हैं लोग

सीएम नायब सैनी ने दिए ये निर्देश
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं, साथ ही कहा कि किसी भी देरी के लिए संबंधित ठेकेदार और अधिकारी जिम्मेदार होंगे। उन्होंने निर्माण में गुणवत्ता वाली सामग्री के उपयोग को सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया और स्पष्ट किया कि किसी भी परिस्थिति में गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा।
NEWS SOURCE Credit : jagran
CM Saini said- There will be no compromise on quality faridabadnews faridabadnews24 work worth more than 100 crores will be done in these districts of Haryana
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ये नई सेवा हुई शुरू अब नहीं होगी कोई परेशानी, हरियाणा में राजस्व संबंधी शिकायतें 48 घंटे के भीतर हल होंगी

April 17, 2026

महिलाओं को देश के नीति निर्माण में नेतृत्व की भूमिका प्रदान करेगा “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

April 17, 2026

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.