Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » घर में बनाए रखती हैं नेगेटिव माहौल, नवरात्रि शुरू होने से पहले निकाल दें ये 5 चीजें

घर में बनाए रखती हैं नेगेटिव माहौल, नवरात्रि शुरू होने से पहले निकाल दें ये 5 चीजें

faridabadnews24By faridabadnews24March 26, 2025No Comments4 Mins Read
These 5 things create a negative environment in the house, remove them before Navratri begins
IMAGES SOURCE : GOOGLE

हिंदू धर्म में नवरात्रि के पावन पर्व का विशेष महत्व है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व में देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि के नौ दिन बहुत खास होते हैं इसलिए इनकी तैयारियां पहले से ही शुरू हो जाती हैं। कुछ ही दिनों में चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व आने वाला है, जिसके लिए घर-घर में साफ सफाई तो शुरू हो ही गई होगी। कहते हैं नौ दिनों के लिए देवी मां अपने भक्तों के घर पधारती हैं, जिस वजह से घर को साफ-सुथरा करना बहुत जरूरी हो जाता है। आप भी नवरात्रि के लिए साफ-सफाई कर रही हैं तो कुछ चीजें घर से बाहर जरूर निकाल दें। ये ना सिर्फ आपके घर की डेकोरेशन की खराब करती हैं बल्कि घर में नेगेटिविटी का माहौल भी बनाए रखती हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में जिन्हें आपको नवरात्रि शुरू होने से पहले घर से बाहर जरूर कर देना चाहिए।

घर से बाहर करें फटे-पुराने जूते और कपड़े

अगर आपके घर में भी फटे-पुराने कपड़ों और जूतों का जमावड़ा लगा पड़ा है, तो नवरात्रि शुरू होने से पहले इनका कोई ना कोई इंतजाम जरूर कर लें। फटे-पुराने कपड़े और जूते फालतू की जगह घेरने के साथ-साथ घर का लुक तो खराब करते ही हैं, साथ ही इन्हें नेगेटिविटी अट्रैक्ट करने वाला भी माना जाता है। आप अपनी पुरानी चीजों को किसी जरूरतमंद को डोनेट कर सकते हैं या फिर जो चीजें काम में लाने के लायक नहीं हैं उन्हें फेंक सकते हैं। इससे घर में एक पॉजिटिव और लाइट एनर्जी महसूस होगी।

एलजी ने 28 IPS अधिकारियों का किया तबादला, दिल्ली पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

खराब और टूटे हुए डेकोरेटिव आइटम्स

हम सभी के घर में कोई ना कोई डेकोरेटिव आइटम्स मौजूद होते हैं, जो या तो अब वर्क नहीं करते या कहीं से टूट-फूट जाते हैं। साफ-सफाई के बावजूद भी लोग इन्हें फेंकने के बजाए यूं ही दोबारा रख देते हैं, जबकि ऐसा करना भी ठीक नहीं है। दरअसल खराब और टूटी-फूटी चीजें घर में नेगेटिव एनर्जी को अट्रैक्ट करते हैं और साथ ही बैड लक भी लाते हैं। ऐसे में या तो आप इन्हें रिपेयर कर सकते हैं या फिर इस नवरात्रि नए डेकोरेटिव आइटम्स से अपने घर को सजा सकते हैं।

घर में ना रखें खंडित मूर्तियां

खंडित यानी टूटी हुई भगवान की मूर्तियां भी घर में नहीं रखनी चाहिए। खासतौर से नवरात्रि शुरू होने से पहले ही आपको इन्हें जरूर निकाल देना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आप इन्हें किसी नदी या तालाब में विसर्जित कर सकते हैं या फिर किसी मंदिर में रख कर आ सकते हैं। खंडित मूर्तियां की जगह इस नवरात्रि भगवान की नई मूर्तियां स्थापित करें, इससे शुभ अवसर भला क्या होगा।

बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा टॉपर: यूट्यूब से पढ़ाई कर बनाई टॉप 5 में जगह, किसान की बेटी ने किया कमाल

घर में ना रखें तामसिक चीजें

नवरात्रि एक धार्मिक पर्व है इसलिए इसमें सात्विक आचार-विचार का पालन करना बहुत जरूरी है। इस दौरान घर में माता की चौकी स्थापित कर रहे हैं तो तामसिक चीजें निकाल कर बिल्कुल बाहर फेंक दें। जैसे यदि आपके घर में शराब की बोतलों का जमावड़ा लगा हुआ है या फिर नकारात्मक तस्वीरें लगी हुई हैं, तो उन्हें भी तुरंत निकाल दें। इसके साथ ही नवरात्रि के नौ दिनों घर में लहसुन-प्याज रखने से भी परहेज करना चाहिए।

जिला रेड क्रॉस सोसाइटी, फरीदाबाद द्वारा रेड क्रॉस सोसाइटी हरियाणा प्रदेश के वाइस चेयरमैन अंकुश मिगलानी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया

हटा दें सूखे पेड़-पौधे

अगर आपके घर के आंगन या बालकनी में एकदम सूखे मुरझाए पेड़-पौधे लगे हुए हैं, तो इन्हें भी नवरात्रि शुरू होने से पहले ही हटा दें। ये ना तो देखने में अच्छे लगते हैं और साथ ही नेगेटिविटी अट्रैक्ट करने का भी काम करते हैं। इनकी जगह अपने आंगन में हरे-भरे सुंदर पेड़-पौधे लगाएं और उनका अच्छी तरह ध्यान रखें। ये आपके घर में पॉजिटिव माहौल बनाने में मदद करेंगे।

NEWS SOURCE Credit : livehindustan

faridabadnews faridabadnews24 remove them before Navratri begins These 5 things create a negative environment in the house
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.