Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » करणी सेना ने सांसद सुमन को दी चेतावनी, दोबारा फिर आएंगे-घर की ईंटें खोद देंगे, शिवपाल बोले- बर्दाश्त नहीं करेगी…

करणी सेना ने सांसद सुमन को दी चेतावनी, दोबारा फिर आएंगे-घर की ईंटें खोद देंगे, शिवपाल बोले- बर्दाश्त नहीं करेगी…

faridabadnews24By faridabadnews24March 27, 2025No Comments2 Mins Read
Karni Sena warned MP Suman, will come again and dig bricks of the house, Shivpal said- will not tolerate…
IMAGES SOURCE : GOOGLE
आगरा: रामजीलाल सुमन के घर पर हुए हमले के बाद करणी सेना के पदाधिकारियों ने सोशल मीडिया पर कई वीडियो पोस्ट किए। वहीं, सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने भी हमले की घटना पर प्रतिक्रिया दी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष क्षत्रिय करणी सेना युवा प्रकोष्ठ ओकेंद्र राणा ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करके सपा राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन को फिर चेतावनी दी। वीडियो में ओकेंद्र राणा ने कहा कि दोबारा फिर आएंगे सुमन, घर की ईंटें खोद देंगे। अबकी बार नहीं बचोगे। अबकी बार हमारा खून नहीं बहेगा, किसका बहेगा जानते हो… राणा सांगा को 80 घाव लगे थे, हम आठ सौ घाव खा लेंगे। हम फिर लड़ने के लिए तैयार हैं। स्मारक पर जाकर माफी मांगने पर ही माफ करेंगे।  कहा कि सपा के गुंडों ने छत के ऊपर से और अगल-बगल से ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया। सपा ने कारसेवकों पर गोलियां चलवाईं। आज 36 कौम के लोग अपने पूर्वजों के सम्मान के लिए आए थे। उन पर समाजवादी पार्टी के द्वारा ईंट-पत्थर चलाए गए। अगर सरकार होती तो गोलियां चलाते। अखिलेश के नारे लगा-लगाकर छतों से ईंटें मारीं। अखिलेश को वोट की चोट से जवाब देंगे।

फर्जी SHO बन साइबर ठगी करने के मामले में साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने 3 आरोपियो को किया गिरफ्तार

बर्दाश्त नहीं करेगी सपा: शिवपाल

सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि रामजीलाल सुमन दलित और बड़े समाजवादी नेता हैं। लोकसभा और राज्यसभा लोकतंत्र के पवित्र मन्दिर हैं। संविधान ने सभी को अपनी बात रखने का अधिकार दिया है। रामजीलाल सुमन के आवास पर हमला शासन प्रशासन के इशारों पर हुआ, इसे रोका जा सकता था।  शिवपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री और सरकार जीरो टॉलरेंस की बातें करते हैं, लेकिन यहां तो शासन प्रशासन जीरो हो गया है। 400-500 लोग आए और मारपीट करने के साथ जातिसूचक गालियां दीं। उन्होंने कहा कि सपा इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। 

NEWS SOURCE Credit : jagran
faridabadnews faridabadnews24 Karni Sena warned MP Suman Shivpal said- will not tolerate… will come again and dig bricks of the house
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.