Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » मारवाड़ी सम्मेलन ग्रेटर फरीदाबाद शाखा का नेतृत्व मधुसूदन माटोलिया को सौंपा गया, समाज को जोड़ने और राजस्थानी संस्कृति को जीवंत बनाने का संकल्प

मारवाड़ी सम्मेलन ग्रेटर फरीदाबाद शाखा का नेतृत्व मधुसूदन माटोलिया को सौंपा गया, समाज को जोड़ने और राजस्थानी संस्कृति को जीवंत बनाने का संकल्प

faridabadnews24By faridabadnews24April 20, 2025No Comments2 Mins Read
मारवाड़ी सम्मेलन ग्रेटर फरीदाबाद शाखा का नेतृत्व मधुसूदन माटोलिया को सौंपा गया, समाज को जोड़ने और राजस्थानी संस्कृति को जीवंत बनाने का संकल्प

फरीदाबाद, मिथलेश मिश्रा : अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन, दिल्ली प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन प्रीतमपुरा स्थित अग्रसेन भवन में भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि तिलकराम, विधायक त्रिनगर दिल्ली एवं विशिष्ट अतिथि पवन गोयनका, सम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। प्रांतीय अध्यक्ष लक्ष्मीपति भूतोड़िया ने सभी अतिथियों का दुपट्टा एवं माला पहनाकर गरिमामय स्वागत किया। इस अवसर पर राजेश सिंगल को दिल्ली प्रांत का नया अध्यक्ष मनोनीत किया गया, जिन्हें सभी शाखाओं ने हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

ग्रेटर फरीदाबाद शाखा के नवनियुक्त अध्यक्ष मधुसूदन माटोलिया, महासचिव लोकेश खेतान एवं कोषाध्यक्ष रोहतास रिजवाल को सत्र 2025-27 के लिए नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। मधुसूदन माटोलिया ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य समाज के अधिक से अधिक लोगों को मारवाड़ी सम्मेलन से जोड़कर राजस्थानी संस्कृति एवं परंपराओं को आने वाली पीढ़ियों तक सजीव बनाना रहेगा। वे समय-समय पर सांस्कृतिक सम्मेलनों, प्रतियोगिताओं एवं लोक परंपराओं के आयोजनों के माध्यम से समाज को एकजुट करने का कार्य करेंगे।

केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री ने सेक्टर-23, संजय कॉलोनी में 01 करोड़ 64 लाख की लागत के विकास कार्यों की रखी आधारशिला

नवनियुक्त महासचिव लोकेश खेतान एवं कोषाध्यक्ष रोहतास रिजवाल ने भी अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि वे समाज को एक सूत्र में बाँधने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। उनका विशेष फोकस राजस्थानी कला, संगीत, परिधान एवं रीति-रिवाजों को आगामी आयोजनों में प्रमुखता से स्थान देने पर रहेगा, ताकि हमारी गौरवशाली परंपराएँ और अधिक मजबूती से स्थापित हो सकें। साथ ही, शासन एवं प्रशासन के साथ मिलकर सामाजिक सेवा एवं मानवता के कार्यों को भी सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

फरीदाबाद के सभी हल्को में कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की संगठन के मजबूती को लेकर जननायक जनता पार्टी ने

प्रांतीय संगठन मंत्री विमल खंडेलवाल ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में मारवाड़ी सम्मेलन की नई शाखाएँ खोलने का प्रयास तेजी से किया जाएगा, जिससे राजस्थानी संस्कृति का विस्तार और अधिक व्यापक स्तर पर किया जा सके। उन्होंने फरीदाबाद शाखा से समाजसेवी विमल खंडेलवाल के संगठनात्मक कार्यों के लिए सम्मानित किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर गणगौर शाखा के अध्यक्ष रमेश बजाज ने सभी को धन्यवाद दिया। पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष राज कुमार मिश्रा ने बहुत ही सुचारु एवं व्यवस्था के साथ कार्यक्रम का संचालन किया एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

फरीदाबाद रेफर मुक्त संघर्ष समिति द्वारा मशाल यात्रा निकाली गई

faridabadnews faridabadnews24 The leadership of Marwari Sammelan Greater Faridabad branch was handed over to Madhusudan Matoliya with a resolve to connect the society and make Rajasthani culture alive
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

बन रहा डिजिटल कंट्रोल रूम, फरीदाबाद वालों को बड़ी राहत, वॉट्सएप-ईमेल पर 24 घंटे कर सकेंगे पानी और सीवर की शिकायत

May 2, 2026

बिस्तर छोड़ बाहर घूमने को मरीज मजबूर, फरीदाबाद के बीके अस्पताल का बुरा हाल, अस्थायी वार्डों में एसी बंद

April 30, 2026

Faridabad : सुसाइड नोट से हुआ बड़ा खुलासा, ऑनलाइन गेमिंग की लत ने ली YMCA यूनिवर्सिटी के छात्र की जान

April 30, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.