
Alcohol: भारत देश में तेजी के साथ लोग ड्रिंक्स की तरफ आकर्षित हो रहे हैं. शहरो से लेकर गांवों तक पीने वाले लोग आपको मिल जाएंगे. देश भर के युवाओं में इसका शौक देखा जाता है. पार्टी से लेकर पारिवारिक फंक्शन तक खूब जाम छलकता है. आपको ये जानकर हैरानी होगी कि भारत में कई ऐसे राज्य हैं जहां पर पुरुषों से ज्यादा महिलाएं शराब पीती हैं. राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (NFHS-5) ने इन राज्यों की रिपोर्ट पेश की है l 2019 से 2021 तक किए गए सर्वेक्षण के अनुसार अरुणाचल प्रदेश में सबसे ज्यादा महिलाएं शराब पीती हैं. राज्य में 24.2% महिलाएं शराब पीती हैं. यहां पर मेहमानों को अपोंग चावल की बीयर देने की प्रथा है. जो शराब को बढ़ावा देता है
