Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » बचने के लिए लगाया गजब का दिमाग लेकिन खा गया चकमा, मर्सिडीज वालों को भी चालान से लगता है डर

बचने के लिए लगाया गजब का दिमाग लेकिन खा गया चकमा, मर्सिडीज वालों को भी चालान से लगता है डर

faridabadnews24By faridabadnews24April 22, 2025No Comments3 Mins Read
Used all his brain to save himself but got fooled, even Mercedes owners are scared of challan
IMAGES SOURCE : GOOGLE

नागपुर: चालान और कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए लोग क्या-क्या कर सकते हैं, इसका एक नमूना नागपुर में देखने मिला है। नागपुर के एक व्यापारी पिता-पुत्र मर्सिडीज कार चलाते थे, लेकिन चालान से बचने के लिए उन्होंने डुप्लिकेट नंबर प्लेट का सहारा लिया। पुलिस ने व्यापारी पिता-पुत्र की साजिश का पर्दाफाश कर दिया है। उन्होंने यातायात विभाग की कार्रवाई से बचने के लिए किसी और वाहन का नंबर अपनी कार पर लगाया था। फिलहाल नागपुर के बजाज नगर थाने में उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

वीडियो शेयर कर लिखा लंबा चौड़ा नोट, ‘हिंदू धर्म मजाक बनता जा रहा है’, उर्वशी रौतेला पर भड़कीं रश्मि देसाई

पिता-पुत्र ने किया खेल

दरअसल, बीते एक साल से ये पिता-पुत्र मिलकर पुलिस की आंखों में धूल झोंकने का काम कर रहे थे। दूसरी कार का डुप्लिकेट नंबर प्लेट लगाकर ये सरेआम ट्रैफिक के नियमों का उल्लंघन करते थे। हैरान कर देने वाली बात तो ये थी कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन मर्सिडीज चालक करते थे, लेकिन चालान जिस दूसरे व्यक्ति के घर पर पहुंच जाता था। पीड़ित ने नागपुर के ट्रैफिक पुलिस में इसकी शिकायत भी की। मर्सिडीज मालिक का नाम हरीश तिवारी है इसका बेटा यश तिवारी भी का चलाता है। इन दोनों पिता-पुत्र पर नागपुर ट्रैफिक पुलिस ने FIR दाखिल की है।

खालसा गार्डन में शादी समारोह के दौरान लड़ाई झगड़ा करने व गोली चलाने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर ने की कार्रवाई

कैसे हुआ खुलासा

इस मामले का खुलासा तब हुआ जब यह मर्सिडीज कार शहर के नो पार्किंग जोन में पार्क की गई थी। ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई के लिए जैसे ही ई-चालान मशीन में नंबर डाला तो उन्हें कार मलिक का नंबर मिल गया। इसके अलावा गाड़ी का नंबर भी संदिग्ध सूची में दिखाई दिया। ऐसे में तुरंत अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। नागपुर शहर के ट्रैफिक विभाग के डीसीपी अर्चित चांडक ने बताया कि, इनके मर्सिडीज कार का ओरिजिनल नंबर MH 31 EX 9993 है, लेकिन ये MH 02 DZ 5061 नाम से डुप्लिकेट नंबर प्लेट कार पर लगाए हुए थे। उन्होंने बताया कि डुप्लिकेट रजिस्ट्रेशन नंबर मीरा रोड मुंबई निवासी हनीत सिंग अरोरा की मर्सिडीज कार का है।

पुलिस के सामने मांगी माफी

ट्रैफिक विभाग के डीसीपी अर्चित चांडक ने बताया कि यश तिवारी नागपुर शहर में डुप्लिकेट नंबर की मदद से मर्सिडीज कार चलाते हुए ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करता था। लेकिन इसका चालान हनीत सिंह अरोरा के पास पहुंच रहा था। इसकी जानकारी होने के बाद पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं कार को कब्जे में लेकर बजाज नगर थाने उन्हें बुलाया गया। थाने में पहुंचकर उन्होंने गलती के लिए क्षमा मांगी और छोड़ने के लिए विनती की। हालांकि पुलिस ने कहा कि यह गलती नहीं, सोची समझी साजिश के तहत किया गया अपराध है। फिलहाल यश और उसके पिता के खिलाफ यातायात विभाग ने कार्रवाई करके जांच शुरू कर दी है।

NEWS SOURCE Credit : indiatv

even Mercedes owners are scared of challan faridabadnews faridabadnews24 Used all his brain to save himself but got fooled
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.