
फरीदाबाद, (मिथलेश मिश्रा) : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला संयोजक फरीदाबाद नरेंद्र जैन ने कहा की मूल जनगणना के साथ जाति जनगणना कराने का फैसला जो मोदी कैबिनेट ने किया है वह अत्यंत सराहनीय है । इससे पिछड़े , दलितों ,वंचितों एवं शोषितों को सामाजिक न्याय मिलेगा । जैन समाज इस फैसले का स्वागत करता है । मोदी सरकार निरंतर ऐसे फैसले कर रही है जो समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति के लिए हितकारी है और उसे समाज की प्रमुख धारा में जोड़ने का काम करेंगी। इस जातीय जनगणना से स्पष्ट हो जाएगा कि कौन आरक्षण और सरकारी योजना का लाभ लेने का हकदार है ।
जानकर चौंक जाएंगे आप, क्या वैज्ञानिकों ने खोज ली है दूसरी दुनिया?
