Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
  • Photos
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
  • Photos
Facebook X (Twitter) Instagram
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
  • Photos
Home » सावधान! रसोई से लेकर रेलवे तक इन चीज़ों पर पड़ेगा असर, 1 जुलाई से बदलने जा रहे हैं ये 5 नियम

सावधान! रसोई से लेकर रेलवे तक इन चीज़ों पर पड़ेगा असर, 1 जुलाई से बदलने जा रहे हैं ये 5 नियम

faridabadnews24By faridabadnews24June 29, 2025Updated:June 29, 2025No Comments4 Mins Read
Be careful! From kitchen to railways, these things will be affected, these 5 rules are going to change from July 1
IMAGES SOURCE : GOOGLE

जून का महीना खत्म होने वाला है और कुछ ही घंटों बाद जुलाई की शुरुआत होने जा रही है। हर महीने की तरह इस बार भी 1 जुलाई से देश में कई बड़े बदलाव लागू होने जा रहे हैं जिनका सीधा असर आम आदमी की जेब और घर के बजट पर पड़ सकता है। इन बदलावों में रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों से लेकर क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल पर लगने वाले चार्ज में बढ़ोतरी तक शामिल है। यही नहीं भारतीय रेलवे भी अपनी सेवाओं और नियमों में कई अहम बदलाव करने जा रही है। आइए जानते हैं 1 जुलाई से लागू होने वाले ये 5 बड़े नियम और उनका आप पर क्या असर होगा।

1. LPG सिलेंडर और हवाई ईंधन की कीमतें

हर महीने की पहली तारीख को देश की जनता की नज़र ऑयल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में किए जाने वाले बदलावों पर रहती है जो सीधे रसोई के बजट से जुड़ा हुआ है। बीते जून महीने की शुरुआत में तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 24 रुपये तक की कटौती की थी। हालांकि 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें लंबे समय से यथावत हैं। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि 1 जुलाई को इनके दाम में बदलाव देखने को मिल सकता है। एलपीजी की कीमतों के साथ ही कंपनियाँ हवाई ईंधन (ATF) की कीमतों में भी संशोधन कर सकती हैं जिसका असर हवाई सफर करने वाले यात्रियों पर भी पड़ेगा।

निःशुल्क कानूनी सलाह के लिए तुरंत कॉल करें : एडवोकेट सचिन तंवर

2. HDFC क्रेडिट कार्ड होगा महंगा

जुलाई की शुरुआत के साथ दूसरा बड़ा बदलाव क्रेडिट कार्ड से जुड़ा हुआ है। अगर आप HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो 1 जुलाई 2025 से यह आपके लिए खर्चीला होने वाला है। दरअसल बैंक के क्रेडिट कार्ड यूज़र्स को यूटिलिटी बिल पेमेंट करने पर एक्स्ट्रा फीस देनी पड़ सकती है। इसके अलावा HDFC क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर डिजिटल वॉलेट्स (जैसे Paytm, Mobikwik, FreeCharge या Ola Money) में महीनेभर में 10,000 रुपये से अधिक डालने पर 1 फीसदी का अतिरिक्त चार्ज लगेगा।

3. ICICI ATM और IMPS ट्रांसफर चार्ज में बदलाव

1 जुलाई 2025 से लागू होने वाला तीसरा फाइनेंशियल चेंज ICICI बैंक से जुड़ा हुआ है। अब ICICI बैंक के एटीएम से मेट्रो सिटीज़ में मिलने वाली 5 मुफ्त ट्रांजैक्शन लिमिट के बाद की गई किसी भी निकासी पर 23 रुपये का शुल्क लागू होगा। नॉन-मेट्रो शहरों में यह लिमिट तीन तय की गई है। इसके अलावा IMPS (तत्काल भुगतान सेवा) ट्रांसफर पर भी नए चार्ज लगेंगे:

  • 1000 रुपये तक के मनी ट्रांसफर पर: 2.50 रुपये प्रति ट्रांजैक्शन
  • 1000 रुपये से ज़्यादा और 1 लाख रुपये तक के ट्रांसफर पर: 5 रुपये प्रति ट्रांजैक्शन
  • 1 लाख से ज़्यादा और 5 लाख रुपये तक के ट्रांजैक्शन पर: 15 रुपये प्रति ट्रांजैक्शन

Railway Recruitment: तैयारी में इन बातों का रखें ध्यान, रेलवे में बंपर भर्ती, 6180 पदों के लिए आज से आवेदन शुरू

4. रेलवे टिकट और तत्काल बुकिंग के नियम बदलेंगे

चौथा बड़ा बदलाव भारतीय रेलवे से यात्रा करने वाले यात्रियों से जुड़ा हुआ है। इंडियन रेलवे 1 जुलाई से एक नहीं बल्कि दो अहम नियम बदलने जा रही है:

  • ट्रेन किराए में बढ़ोतरी: नॉन-एसी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के किराए में 1 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की जाएगी जबकि एसी क्लास में 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी होगी। हालांकि 500 किलोमीटर तक की यात्रा के लिए सेकंड क्लास ट्रेन टिकट की कीमतों और मासिक पास (MST) में कोई बदलाव नहीं होगा लेकिन अगर 500 किलोमीटर से ज़्यादा की दूरी तय करनी है तो यात्री को प्रति किलोमीटर आधा पैसा अतिरिक्त देना होगा।
  • तत्काल टिकट बुकिंग नियम: तत्काल टिकट बुकिंग से संबंधित इस बदलाव के तहत 1 जुलाई 2025 से सिर्फ आधार-वेरिफाइड यूज़र्स ही IRCTC वेबसाइट या ऐप पर तत्काल टिकट बुक कर पाएंगे। यह कदम फर्जी बुकिंग रोकने और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए उठाया गया है।

जानें कम उम्र में ही लोग क्यों हो रहे हार्ट अटैक का शिकार?, शेफाली जरीवाला की कार्डियक अरेस्ट से हुई मौत

5. दिल्ली में पुराने वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

पाँचवाँ और बेहद ज़रूरी बदलाव राजधानी दिल्ली में वाहन रखने वालों के लिए है। दरअसल 1 जुलाई से दिल्ली में पुराने वाहनों को पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल न दिए जाने का ऐलान हुआ था। कमिशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) के मुताबिक जुलाई की पहली तारीख से ‘एंड-ऑफ-लाइफ’ (EOL) यानी पुराने वाहनों को पंप पर ईंधन लेने की अनुमति नहीं मिलेगी। EOL के तहत ऐसे डीजल वाहन शामिल हैं जो 10 साल पुराने हों और ऐसे पेट्रोल वाहन जो 15 साल पुराने हों। यह कदम दिल्ली में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। ये सभी बदलाव आपकी दैनिक ज़िंदगी और वित्तीय योजनाओं पर सीधा असर डाल सकते हैं इसलिए 1 जुलाई से पहले इन नियमों को समझ लेना बेहद ज़रूरी है।

NEWS SOURCE Credit :punjabkesari

Be careful! From kitchen to railways faridabadnews faridabadnews24 these 5 rules are going to change from July 1 these things will be affected
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

    Related Posts

    iran new supreme leader : अयातुल्ला खामेनेई के बेटे मोजतबा को मिली देश की कमान, ईरान के नए सुप्रीम लीडर का ऐलान

    March 4, 2026

    इमोशनल होकर बताया एयरपोर्ट का खौफनाक मंजर, जंग में फंसी एक्ट्रेस लौटीं भारत

    March 4, 2026

    चंद्रग्रहण 2026: होली पर 3 मार्च को लगेगा वर्ष का पहला चंद्रग्रहण, कैला देवी और बड़े हनुमान मंदिर पर नहीं हो सकेंगे दर्शन

    March 2, 2026

    Comments are closed.

    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • देश-विदेश
    • फरीदाबाद
    • हरियाणा
    • कारोबार
    • क्राईम
    • मनोरंजन

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
    • Contact
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.