Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Video: कई फीट ऊंची लपटें दिखाई दीं, तमिलनाडु में डीजल से भरी मालगाड़ी में लगी भीषण आग

Video: कई फीट ऊंची लपटें दिखाई दीं, तमिलनाडु में डीजल से भरी मालगाड़ी में लगी भीषण आग

faridabadnews24By faridabadnews24July 13, 2025No Comments2 Mins Read
Video: Flames several feet high were seen, a huge fire broke out in a goods train loaded with diesel in Tamil Nadu
IMAGES SOURCE : GOOGLE

तमिलनाडु के तिरुवल्लूर रेलवे स्टेशन पर भयानक हादसा हो गया। डीजल से भरी एक मालगाड़ी में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग कई बोगियों तक फैल गई, जिसमें से ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। इस घटना से पूरे स्टेशन पर हड़कंप मच गया।मालगाड़ी में लगी आग का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। आग इतनी भयंकर थी कि तेज लपटों के साथ पूरे आसमान में धुएं का काला गुबार ही दिखाई दे रहा है।

Sawan Special Bhojpuri Song: इन 5 भोजपुरी गानों से चढ़ाएं शिव की भक्ति का रंग, सावन का महीना हुआ शुरू

जान-माल का नुकसान नहीं

स्थानीय प्रशासन के अनुसार, इस घटना में किसी की जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। आग की सूचना मिलते ही स्टाफ हरकत में आ गया। फायर विभाग और रेस्क्यू टीम को इसकी सूचना दी गई। कई घंटों की मशक्कत के बाद भी दमकल कर्मी आग पर काबू नहीं पा सके हैं। आग लगने की वजह का पता लगाया जा रहा है।

#WATCH | Tamil Nadu: Freight train catches fire near Tiruvallur. Efforts to douse the fire underway. https://t.co/urSEbK1eHf pic.twitter.com/3fv3JnMWLg

— ANI (@ANI) July 13, 2025

आग का वीडियो वायरल

अधिकारियों का कहना है कि ट्रेन की बोगियों में डीजल भरा था। ऐसे में आग लगते ही डीजल भी जलने लगा, जिससे आग बुझाना काफी मुश्किल हो गया। यह आग एक-एक करके लगातार 4 बोगियों तक फैल गई। ट्रेन में भरा डीजल धूं-धूं कर चलने लगा।

अडल्ट स्टार के साथ वायरल हुई थी तस्वीर, अर्चिता फुकन ने इंस्टाग्राम पर बदला अपना नाम

अग्निशमन सेवा की प्रमुख सीमा अग्रवाल के अनुसार,

सूचना मिलते ही हमारी टीम ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाना शुरू कर दिया। डीजल में आग लगने की वजह से इसे बुझाना बहुत बड़ी चुनौती बन गया है। ऐसे में कई अन्य टीमें भी मौके के लिए रवाना की गई हैं।

#WATCH | Tamil Nadu: Freight train carrying diesel catches fire near Tiruvallur. Efforts to douse the fire underway. pic.twitter.com/YSrKsHKy1i

— ANI (@ANI) July 13, 2025

मनाली से तिरुपति जा रही थी ट्रेन

बता दें कि यह ट्रेन मनाली से तिरुपति जा रही थी। रास्ते में तिरुवल्लूर रेलवे स्टेशन के पास ही ट्रेन में आग लग गई। प्रशासन ने आसपास मौजूद लोगों को स्टेशन खाली करने का निर्देश दे दिया।

Crime Branch arrested Fake IPS: कहानी ऐसी दिमाग चकरा जाए, खिसक जाएगी पैरों तले जमीन, आधार कार्ड पर ‘दिनेश बोदुलाल’ लिखवाकर बना सीनियर IPS अधिकारी

8 ट्रेनें रद और 5 डायवर्ट

इस घटना के कारण चेन्नई की तरफ आने-जाने वाली ट्रेनें भी रोक दी गईं हैं। दक्षिण रेलवे ने 8 ट्रेनें रद कर दी हैं और 5 ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया गया है।

NEWS SOURCE Credit :jagran

a huge fire broke out in a goods train loaded with diesel in Tamil Nadu faridabadnews faridabadnews24 Video: Flames several feet high were seen
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.