Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » इस दिन से खुलासों की बारिश करेंगी काजोल-ट्विंकल, पोल खोलने आ रही अक्षय कुमार और अजय देवगन की पत्नी

इस दिन से खुलासों की बारिश करेंगी काजोल-ट्विंकल, पोल खोलने आ रही अक्षय कुमार और अजय देवगन की पत्नी

faridabadnews24By faridabadnews24September 10, 2025Updated:February 19, 2026No Comments3 Mins Read
Kajol-Twinkle will shower revelations from this day, Akshay Kumar and Ajay Devgan's wife is coming to reveal the secrets
IMAGES SOURCE : GOOGLE

काजोल और ट्विंकल खन्ना एक साथ पर्दे पर वापसी कर रही हैं। इस बार दोनों बड़े पर्दे पर नहीं बल्कि ओटीटी के पर्दे पर नजर आने वाली हैं। दोनों ही बेहद बेबाक हैं और उनकी बेबाकी किसी फिल्म या वेब सीरीज नहीं बल्कि चैट शो में देखने को मिलेगी। इस शो के ऐलान के बाद से ही चर्चा थी कि ये कब से शुरू होगा और अब इसकी रिलीज डेट भी सामने आ गई है। दोनों हसीनाएं एक साथ कई राज खोलती नजर आएंगी। अब ये शो कब और कहां देखा जा सकता है, इसकी जानकारी आपको यहां मिलने वाली है। अमेजन प्राइम वीडियो ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी साझा कर दी है।

अमृता अस्पताल, फरीदाबाद बना उन्नत न्यूरोलॉजी का केंद्र, 30 से अधिक डीबीएस सर्जरी का रिकॉर्ड

इस दिन रिलीज होगा शो
प्राइम वीडियो ने आखिरकार अपने बहुप्रतीक्षित टॉक शो ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ की लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है, जिससे शो को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है। यह शो 25 सितंबर से स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर शुरू होगा और हर गुरुवार को इसका नया एपिसोड प्रसारित किया जाएगा। बुधवार को प्राइम वीडियो ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शो का आधिकारिक पोस्टर साझा किया, जिसमें काजोल और ट्विंकल खन्ना पीले रंग के कपड़ों में ट्विनिंग करती हुई नजर आ रही हैं और दोनों के हाथों में माइक्रोफोन हैं। पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा गया, ‘चीजें थोड़ी टू मच होने वाली हैं, नया टॉक शो, 25 सितंबर से शुरू।’

यहां देखें पोस्ट

फैंस के उत्साह का नहीं रहा ठिकाना

पोस्टर रिलीज होते ही फैंस ने कमेंट सेक्शन में अपने उत्साह की झड़ी लगा दी। एक यूजर ने लिखा, ‘हंसी का धमाल निश्चित रूप से होगा।’ दूसरे ने टिप्पणी की, ‘अनफिल्टर्ड क्वींस! यह अराजक और मजेदार होने वाला है।’ वहीं किसी ने मजाकिया अंदाज में लिखा, ‘यह वाकई ‘टू मच’ है!’ एक और फैन ने लिखा, ‘दिग्गज यहां हैं, अब मजा आएगा। शो को एक साधारण सेलिब्रिटी टॉक शो के बजाय, एक अनफिल्टर्ड, मजेदार और बेबाक बातचीत का मंच बताया जा रहा है, जहां दर्शकों को हँसी, खुलासे और चुटीले सवालों के जवाब एक साथ देखने को मिलेंगे।

हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने गृह मंत्री को लिखा पत्र, तुरंत कार्रवाई की मांग

कैसा है अक्षय और अजय का रिएक्शन

शो की घोषणा के बाद काजोल और ट्विंकल के पति अजय देवगन और अक्षय कुमार ने भी अपनी मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं। अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम स्टोरी में पोस्टर शेयर करते हुए चुटकी ली, ‘पोस्टर में आप दोनों को साथ देखकर ही डर लग रहा है, असल शो में जो उथल-पुथल मचेगी उसकी कल्पना भी नहीं कर सकता!’ वहीं अजय देवगन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शो का फर्स्ट लुक साझा करते हुए लिखा, ‘मेहमानों, मजबूत रहो।’

NEWS SOURCE Credit :indiatv

Akshay Kumar and Ajay Devgan's wife is coming to reveal the secrets faridabadnews24 Kajol-Twinkle will shower revelations from this day
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.