Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » कैब अध्यक्ष डालमिया और दादा ने हुए क्वारंटाइन, सौरव गांगुली के भाई को हुआ कोरोना

कैब अध्यक्ष डालमिया और दादा ने हुए क्वारंटाइन, सौरव गांगुली के भाई को हुआ कोरोना

faridabadnews24By faridabadnews24July 16, 2020No Comments3 Mins Read

कोलकाता – भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) के अध्यक्ष सौरव गांगुली के बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली कोरोना वायरस टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोनो की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्नेहाशीष को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। भाई स्नेहाशीष के कोरोना की चपेट में आने के चलते सौरव गांगुली घर में ही क्वारंटाइन हो गए हैं। उनके परिवार के लोग भी क्वारंटाइन की प्रक्रिया से गुजरेंगे।

बता दें कि सौरव गांगुली और उनके भाई स्नेहाशीष गांगुली एक ही घर में अलग-अलग फ्लोर पर रहते हैं। हालांकि, इससे पहले जून में स्नेहाशीष के कोरोना वायरस से पॉजिटिव होने की खबरें सामने आई थीं, लेकिन तब स्नेहाशीष के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने की खबरें गलत साबित हुई थीं। हालांकि, इस पर स्नेहाशीष गांगुली का कोविड 19 टेस्ट सकारात्मक आया है, जिससे उनको अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है।

गौरतलब है कि पिछले महीने स्नेहाशीष की पत्नी और उनके सास-ससुर भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। उस समय से स्नेहाशीष मोमिनपुर स्थित अपने घर से बेहला स्थित पैतृक निवास में आकर रह रहे थे, जहां सौरव भी अपने परिवार के साथ रहते हैं। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले सौरव ने एक साक्षात्कार में कहा था, “मेरे भैया हमारी फैक्ट्रियों का हर दिन दौरा करते हैं, इसलिए वे ज्यादा जोखिम में हैं।”

आपकी जानकारी के लिए बता दें, स्नेहाशीष गांगुली क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (सीएबी) के संयुक्त सचिव हैं। इसके अलावा स्नेहाशीष को कोरोना होने के बाद कैब के अध्यक्ष अभिषेक डालमिया ने भी खुद को होम क्वारंटाइन में रखने का फैसला किया है। ईडन गार्डेंस स्टेडियम में स्थित कैब मुख्यालय को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। कैब के कर्मचारियों को फिलहाल घर से ही काम करने को कहा गया है।

स्नेहाशीष गांगुली को भारतीय टीम के लिए तो इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का मौका नहीं मिला है, लेकिन वे घरेलू क्रिकेट में काफी सक्रिय रहे हैं। स्नेहाशीष ने कोलकाता और बंगाल के लिए 59 रणजी ट्रॉफी के मैच खेले हैं। वे बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और ऑफ ब्रेक गेंदबाज हैं। बतौर बल्लेबाज उन्होंने 59 फर्स्ट क्लास मैचों में 2534 रन बनाए हैं, जिसमें 6 शतक और 11 अर्धशतक शामिल हैं। उनका फर्स्ट क्लास हाईएस्ट स्कोर 158 रन है।

इतना ही नहीं, स्नेहाशीष ने 1988 से 1997 तक 18 लिस्ट ए मैच भी खेले हैं, लेकिन वनडे क्रिकेट में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। 18 मैचों की 17 पारियों में वह सिर्फ 275 रन बना सके थे, जिसमें सिर्फ एक अर्धशतक शामिल था। बतौर गेंदबाज न तो वे फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सफल हो पाए और न ही लिस्ट ए क्रिकेट में। स्नेहाशीष ने अपने प्रोफेशन करियर में सिर्फ 2 विकेट चटकाए हैं।

Cab president Dalmia and grandfather quarantine faridabadnews24 Sourav Ganguly's brother corona
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

7 फीट के रेसलर से ली ट्रेनिंग, कौन है भारत की ‘Lady Khali?’ जो सलवार सूट में मचाती है तबाही

December 30, 2023

पाकिस्तान-न्यूजीलैंड मैच में हुआ बड़ा हंगामा, बिना कपड़ों के मैदान में घुसा ये शख्स

October 10, 2022

इनकी बैटिंग के तूफान में उड़ेगा न्यूजीलैंड!, टीम इंडिया का सबसे बड़ा हथियार बनेगा ये खिलाड़ी

November 24, 2021
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.