कानपुर : खेती-किसानी के मामले में इजराइल देश की मिशाल दी जाती है, वहां के किसान आधुनिक खेती पर विशेष ध्यान देते है और फसलों को पानी देने के लिए आधुनिक मशीनों का इस्तेमाल करते है, लेकिन कृषि प्रधान देश भारत में अभी भी किसान जुगाड़ लगाकर सिंचाई करते है, जिससे खेतों में कभी ज्यादा पानी चला जाता है और कभी कम, इन दोनों स्थितियों में फसल को नुकसान तो पहुंचता ही है। साथ ही किसान की लागत भी बढ़ जाती है, किसानों की इस समस्या को देखते हुए कानपुर के प्रांजल सिंह ने एक किसानों के लिए एक ऐसा…
Author: faridabadnews24
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में ‘सेवा ही संगठन’ के मूल मंत्र और केन्द्र एवं योगी सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों के साथ भारतीय जनता पार्टी जनता के बीच जायेगी। भाजपा की एक दिवसीय कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी जिसमें पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, महासचिव अरूण सिंह,केन्द्रीय मंत्री महेन्द्र प्रताप पांडेय और स्मृति इरानी दिल्ली से वर्चुअली शामिल हुयी वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं डा दिनेश शर्मा मौजूद रहे। बैठक में राजनैतिक प्रस्ताव पाटर्ी के प्रदेश उपाध्यक्ष व सदस्य विधान…
भूत एक ऐसा नाम है जिसको सुनकर अच्छे – अच्छे लोगों का पसीना निकलने लगता है। कोई भी भूत से टकराना नहीं चाहता, लेकिन फरीदाबाद के संतोष नगर इलाके में एक घर से एक लड़की का नरकंकाल बरामद हुआ। कंकाल बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। पूछताछ के दौरान पड़ोसियों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उन्हें एक भूत परेशान कर रहा था। उसका कहना था कि उसके घर वालों ने उसे मार कर घर में ही दफना दिया है। इस घटना से सभी का दिल सहम गया। रात होते ही वहां सुनसान होने लगा। कई दिनों…
चंडीगढ़ : कोविड-19 के मामले कम होने के बाद चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट से जाने वाले पैसेंजरों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी के चलते एयरलाइंस कंपनियों ने चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट से अहमदाबाद, जयपुर के लिए डोमैस्टिक फ्लाइट 20 जुलाई से व बैंगलुरु की 22 जुलाई से शुरू करने की घोषणा कर दी है। यही नहीं कोविड-19 के कारण दो माह से बंद पड़ी चंडीगढ़-पटना डोमैस्टिक फ्लाइट भी चलाने की घोषणा एयरलाइंस की तरफ से की गई है। यह फ्लाइट चंडीगढ़ से 2 अगस्त से शुरू होगी, जिसके लिए एयरलाइंस ने स्लॉट की मांग की है। इस…
नई दिल्ली : दिल्ली बार अनलॉक होने के बाद दिल्ली वाले क्लब पार्टी का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। दिल्ली में जैसे जैसे कोरोना के मामलो में कमी दिखने लगी हैं, वैसे वैसे क्लब पार्टी की रौनक भी देखने को मिल रही हैं। साउथ दिल्ली से लेकर पंजाबी बाग में फिर से दिल्ली वालो का मेला लगना शुरू हो गया हैं। भले की दिल्ली वाले नाइट आउट पार्टी का मजा ना ले पा रहे हो मगर दिल्ली सरकार द्वारा दी गई छूट दोपहर 12 से रात 10 बजे तक का दिल्ली एनसीआर के लोग खूब आनंद ले रहे हैं। आपको…
फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] खोरी गांव में हो रही तोड़फोड़ को लेकर लोगों ने विरोध प्रदर्शन का नया तरीका अपनाया है। महिलाओं ने जमीन पर लेटकर तोड़फोड़ का विरोध किया। लोगों ने हाथों में मकान बचाओ के नारों से लिखी तख्तियां पकड़ भी पकड़ी थी। इस मौके गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पब्लिक और पुलिस के बीच तनाव का माहौल बना हुआ हैगौर रहे कि बुधवार को तोड़फोड़ के दौरान जिला प्रशासन ने मीडिया को खोरी गांव से बिल्कुल दूर रखा। मीडिया कर्मियों के साथ ही फोटोग्राफरों को भी तोड़फोड़ से दूर…
फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] स्मार्ट सिटी में सबसे ज्यादा हादसे रविवार को हो रहे हैं। वहीं सड़कों पर सबसे ज्यादा हादसों का शिकार दोपहिया वाहन सवार और उसके बाद पैदल चलने वाले हो रहे हैं। चारपहिया वाहन चालकों को हादसों के लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार माना गया है। पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, पुलिस ने 2019 के अंतिम तिमाही, वर्ष 2020 और वर्ष 2021 में जनवरी से जून माह तक जिले के विभिन्न थानों में दर्ज कुल 579 मामलों का विश्लेषण किया है। इसी आधार पर यह निष्कर्ष निकाला गया है। पुलिस के विश्लेषण के मुताबिक, रविवार…
फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] फरीदाबाद के सर्राफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने का भाव 49,520.0 रहा। कल की तुलना में सोना आज 100.0 रुपये अधिक रहा। वहीं, एक किलोग्राम चांदी का रेट सर्राफा बाजार में 71,300.0 रुपये रहा। कल फरीदाबाद के सर्राफा बाजार में सोने का भाव 49,420.0 रुपये और चांदी का भाव 71,020.0 रुपये था। फरीदाबाद में 22 कैरेट सोने का भाव 45,393.0 रुपये रहा। ज्यादातर सोने की ज्वैलरी 22 कैरेट में बनती है। इसी के आधार पर ज्वैलरी की कीमत भी तय होती है। गोल्ड ज्वैलरी की कीमत सोने की बाजार कीमत के साथ-साथ सोने…
अमृतसर : यहां गुरु की वडाली में लीन इन रिलेशन में रहने वाले एक व्यक्ति की तरफ से अपनी प्रेमिका और उसकी अढ़ाई महीनों की बेटी को हत्या करन के बाद लाशों को टिकाने लगाने का सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। हैरान करन वाली बात यह है कि वारदात लगभग 5 महीने पहले की है। कातिल ने मां -बेटी की लाश को टिकाने लगाते दोनों का इकट्ठे ही अंतिम संस्कार भी कर दिया और किसी को कुछ पता भी नहीं लगा। इस वारदात में कातिल के पिता ने कातिल का पूरा -पूरा साथ दिया। दरअसल दर्शन संदीप सिंह राजविन्दर कौर…
7th Pay Commission, 7th CPC Latest News, Delhi Government Employees : दिल्ली के लेफ्टिनें गवर्नर अनिल बैजल ने सरकारी कर्मचारियों के अप्रैसल (APAR) के लिए हेल्थ रिपोर्ट जमा करने की बाध्यता को अस्थायी तौर पर खत्म कर दिया है। कोविड-19 महामारी के चलते हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर पर पड़ रहे दबाव के चलते यह फैसला लिया गया है। बैजल के निर्देश के मुताबिक 40 साल या इससे ज्यादा उम्र के कर्मचारियों को अप्रैसल (APAR) के लिए हेल्थ रिपोर्ट जमा करने की जरूरत नहीं। इसके साथ इन कर्मचारियों के लिए अनिवार्य वार्षिक स्वास्थ्य जांच की बाध्यता को भी खत्म कर दिया गया है।…
