फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्रा ] पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि और महंगाई के विरोध में हरियाणा प्रदेश के प्रभारी विवेक बंसल के नेतृत्व में आज फरीदाबाद विधानसभा के पूर्व विधायक आनंद कौशिक के अनुज हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बलजीत कौशिक ने सेक्टर 11 पेट्रोल पंप पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।विवेक बंसल ने कहा कि कोरोना काल में खाद्य पदार्थों, गैस सिलेंडर, डीजल-पेट्रोल के मूल्यों में निरंतर वृद्धि कर केंद्र व प्रदेश सरकार ने जनता पर अत्याचार किए हैं। आने वाले समय में जनता इनको सत्ता से उखाड़ फेंकेगी। इन्हें माफ नहीं करेगी।कांगेस पार्टी के द्वारा हस्ताक्षर अभियान…
Author: faridabadnews24
फरीदाबाद : अरावली की जमीन पर अवैध रूप से बसे खोरी गांव में आखिरकार बुधवार सुबह करीब सवा 11 बजे प्रशासन ने भारी सुरक्षा जाब्ते के बीच तोड़फोेेड़ की कार्रवाई शुरू कर दी। करीब दो घंटे चली कार्रवाई के दौरान 250 मकानों को जेसीबी और बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। छिटपुट विरोध को छोड़कर पूरी कार्रवाई शांति पूर्वक चली। हालांकि मीडिया को घटनास्थल से दूर रखा गया। टूटते आशियानों को देखकर पीड़ित परिवारों की महिलाएं रो पड़ीं और हाथ जोड़कर कार्रवाई बंद करने की अपील करती रहीं, लेकिन इनकी एक नहीं सुनी गई। हालांकि दोपहर सवा बजे बारिश के…
पलवल : जिले के इतिहास में पहली बार बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में एक्सिस बैंक में घुसकर मात्र 6 मिनट में करीब 95 लाख रुपये लूट लिए। कुल पांच बदमाश आए। दो बदमाश भागने के लिए बाहर यामाहा मोटरसाइकिल पर खड़े रहे। वारदात के बाद बदमाश सड़क पर हवाई फायर कर फरार हो गए। इसे देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए। लोग इतना सहम गए कि वारदात का विरोध करना तो दूर, किसी ने पुलिस तक को फोन नहीं किया। बदमाशों के भागने के बाद बैंककर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। पुराना जीटी रोड स्थित हुडा सेक्टर-दो मोड़ के…
फरीदाबाद : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के ज़िला अध्यक्ष पंकज सिंगला के नेतृत्व में एन.आई.टी विधानसभा के नंगला मण्डल,तिगांव विधानसभा के सेहतपुर मण्डल और बल्लबगढ़ विधानसभा के बल्लबगढ़ मण्डल में युवा मोर्चा की बैठक सम्पन्न हुई I बैठक में नंगला,सेहतपुर व बल्लबगढ़ मंडल के युवा मोर्चा के मंडल कार्यसमिति की घोषणा मण्डल अध्यक्षों की अध्यक्षता में की गई | नंगला मण्डल अध्यक्ष आदेश यादव ने अपने मण्डल की टीम का विस्तार करते हुए कार्तिक यादव,चेतन शर्मा को मण्डल महामंत्री,अमन वेदपाल,बृजेश प्रजापति,अमन राजपूत,रोहताश ठाकुर,विशाल ठाकुर को मण्डल उपाध्यक्ष,रमेश शर्मा,विक्रांत,रणजीत,नरेश नागर,अजीत को मण्डल सचिव,चन्दन सिंह को कोषाध्यक्ष,संजय गुप्ता को मिडिया प्रभारी…
फरीदाबाद : जिला रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से “एक पौधा शहीद के नाम” चंदावली, शाहपुरा कलाँ,सोतई,लडोली, एवं अन्य 24 गांव से उसकी शुरुआत आरंभ की गई। जिला रेडक्रॉस सचिव विकास कुमार ने बताया कि मानसून को देखते हुए हम सभी फरीदाबाद एवं बल्लभगढ़ के गांवों में जल्द से जल्द सरपंचों, समाजसेवी, धार्मिक संस्थाओं के माध्यम से पूरा करेंगे। मैं व्यक्तिगत सभी के सहयोग के लिए दिल से आभार व्यक्त करता हूं। डीटीओ इशंक कौशिक के नेतृत्व में 9 सरोज बाला के द्वारा 15 गांवों में पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम के संयोजक विमल खंडेलवाल ने बताया कि सभी के सहयोग से…
राजधानी दिल्ली में मानसून की बारिश के दूसरे दिन सड़कों पर जलभराव और जाम लगा। जलभराव का पता लगाने के लिए जिन जगहों पर सेंसर, पंप व सीसीटीवी लगाए गए थे वहां भी परेशानी हुई। आजादुपर अंडरपास को तो पानी भरने से बंद करना पड़ा। यहां तीन पंप लगाकर पानी निकाला गया। वहीं, मिंटो ब्रिज पर भी पानी भरने से वाहन रुक-रुककर चलते दिखाई दिए बता दें कि लोक निर्माण विभाग ने दिल्ली में प्रमुख मार्गों पर 900 प्वॉइंट पर पंप लगाए हैं। मिंटो ब्रिज समेत पानी का स्तर बताने के लिए सेंसर भी लगे हुए हैं। बुधवार को हुई…
दिल्ली मेट्रो के एरोसिटी-तुगलकाबाद कॉरिडोर पर गतिरोध समाप्त हो गया है। बुधवार दिन में हुई रिज मैनेजमेंट बोर्ड की बैठक में मेट्रो से प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी गई। अलग-अलग वन क्षेत्र से गुजरने वाले इस कॉरिडोर को लेकर गतिरोध बना हुआ था। मेट्रो की इस लाइन को महिपालपुर, किशनगढ़, छतरपुर, इग्नू, साकेत और आनंदमई मार्ग से होकर गुजरना है। इस लाइन का कुछ हिस्सा जंगल की जमीन पर पड़ता है। खासतौर पर दक्षिणी रिज से 2.844 किलोमीटर, दक्षिण मध्य रिज से 1.491 किलोमीटर और मॉरफोलॉजिकल रिज से 3.774 किलोमीटर हिस्सा गुजरना है। इस हिस्से में मेट्रो को लाइन…
बसों के लिए अब आपको बस स्टैंड पर खड़े होकर इंतजार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब आप अपने मोबाइल के गूगल मैप ऐप पर बस रूट नंबर की लाइव लोकेशन देखकर जान पाएंगे, आप जिस बस स्टैंड पर है, वहां कितनी देर में पहुंचेगी। दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग ने बुधवार को इसे लेकर गूगल मैप के साथ समझौता किया है। परिवहन मंत्री कैलाश गहलौत ने इस समझौते के बाद कहा कि अब दिल्लीवाले बस से अपनी यात्रा को मिनट टू मिनट प्लान कर पाएंगे। इस मौके पर परविहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि हम स्मार्ट, यूजर फ्रैंडली…
हरियाणा सरकार द्वारा नवविवाहित जोड़ों के लिए बड़ा एलान किया है। जिसके अंतगर्त अब 30 दिनों के अंदर विवाह पंजीकरण करने वाले विवाहित जोड़े को सरकार की ओर से शगुन के तौर पर 1100 रुपये की राशि और एक मिठाई का डिब्बा दिया जाएगा।इसपर जिला कल्याण अधिकारी सीमा रानी ने बताया कि इस योजना का लाभ सभी वर्गों के लोगों को दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रत्येक विवाहित जोड़े को विवाह पंजीकरण के लिए प्रोत्साहित करने हेतू यह निर्णय लिया गया है।
चंडीगढ़ : जबरन धर्म परिवर्तन के खिलाफ अमृतसर के सिख युवक (Sikh Youth) ने चंडीगढ़ जिला अदालत (Chandigarh District Court) में अर्जी दाखिल कर गुहार लगाई है. अमृतसर के सिख युवक ने चंडीगढ़ डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में याचिका लगाई है कि उनकी पत्नी और ससुरालवाले उनपर और उनके बेटे पर जबरन इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव डाल रहे हैं. याचिका में तरलोचन ने मांग की है कि कोर्ट उनके ससुराल पक्ष को निर्देश दे कि जबरन धर्मांतरण के लिए उन्हें मजबूर न किया जाए. आरोप है कि ससुराल पक्ष ने बेटे को रखा हुआ है और वह उसका खतना कर देंगे.…
