माइक्रोब्लॉगिंग मंच ट्विटर को 26 मई से 25 जनू के दौरान 94 शिकायतें मिलीं और उसने इस दौरान 133 यूआरएल पर ‘कार्रवाई’ की। ट्विटर की पहली अनुपालन रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। नए आईटी नियमों के तहत अनुपालन रिपोर्ट जारी करना अनिवार्य है। नए आईटी नियमों को लेकर सरकार के साथ विवाद के बीच अमेरिकी कंपनी ने विनय प्रकाश को भारत में अपना निवासी शिकायत अधिकारी नियुक्त किया है। अनुपालन रिपोर्ट भी प्रकाशित की इन नियमों के तहत ट्विटर ने अपनी पहली अनुपालन रिपोर्ट भी प्रकाशित की है। अपनी भारत पारदर्शिता रिपोर्ट : प्रयागकर्ता शिकायत और अग्रसारी निगरानी,…
Author: faridabadnews24
फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] BJP किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री सुखबीर मलेरना जी ने वट वृक्ष लगाकर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर संगठन के कार्यकारणी सदस्य श्री देवदत्त शर्मा जी ने अपने संबोधन ने कहा कि आज निरंतर रूप से बढ़ती हुई गाड़ियों व उद्योग के कारण हवा बहुत दूषित हो चुकी है, जिसके कारण बहुत सारी सांस और फेफड़ों की बीमारियों में वृद्धि हुई है। यह सब इसी तरह चलता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब वातावरण की हवा हमारे सांस लेने योग्य भी नहीं रहेगी अतः पर्यावरण को स्वच्छ रखने की…
फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] Women’s power लोगो कि मदद के लिए लगातार प्रयास कर रही है इसी बीच Women’s power कि यूथ टीम ने 11 जुलाई को खेड़ी पुल रेड लाइट के पास पानी वितरण किया, जैसा कि इस भीषण गर्मी में पीने के लिए पानी बहुत ज़रूरी है ये ही धयान में रखते हुए Women’s power ने राह चलते लोगो को पानी पिलाया | Women’s power की प्रेसिडेंट चांदनी आजाद अली का कहना है कि चाहे परिस्थितियां कुछ भी हो वह लगातार इसी प्रयास में रहती है कि वह जरूरतमंदों के ज्यादा से ज्यादा काम आ सके…
फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] भारती चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा फरीदाबाद व बल्लबगढ़ में करीब 100 पौधे लगाए गए। प्रकृति को बचाए रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना बहुत जरूरी है। बीते दिनों ट्रस्ट ने फरीदाबाद के नंगला गांव के मंदिर, भाखरी गांव मंदिर व पाली झरना मंदिर पर पौधारोपण कार्यक्रम किया गया। जहां नीम, जामुन, अमरूद आदि ऑक्सीजन युक्त फलदार व छायादार पेड़-पौधे लगाए गए। इसमें संत सेवक दास व संत रामनिवास श्री श्री 108 जैसे संतों का आशिर्वाद प्राप्त हुआ और मंदिर के सेवकों का पुर्ण सहयोग रहा।इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए रविवार को चावला कॉलोनी अग्रसेन पार्क…
फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] फरीदाबाद के सेक्टर-16 स्थित सागर सिनेमा के समीप पिज्जा और बर्गर बनाने वाले एक रेस्टोरेंट में शुक्रवार देर रात अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि रेस्टोरेंट पूरी तरह जलकर खाक हो गया। रेस्टोरेंट से आग की लपटें उठती देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। जानकारी के अनुसार, आग के चलते रेस्टोरेंट के अंदर रखे गैस सिलेंडर भी फट गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद…
काफी समय से आप सुनते हुए आ रहे होंगे कि उड़ने वाली कार आने वाली है। कई सालों से इस कार का इंतज़ार चल रहा है। अब हो सकता है कि ये सब्र आपका समाप्त हो सके। एक कार जो सड़कों पर दौड़ने की तरह ही आसमान में उड़ने में समान रूप से सक्षम हो। ऐसी कार को लेकर हम सालों से लगातार बातें कर रहे हैं। दिलचस्प है, लेकिन तकनीकी रूप से यह एक चुनौती लगती है। आज तक फिल्मों में ऐसी कारें दिखाई जाती रही हैं लेकिन अब ये हकीकत बनने जा रहा है। हर किसी की यह…
यूट्यूब व्लॉगर कार्ल एडवर्ड राइस की पत्नी ने दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख कर उनका नाम काली सूची में डालने और भारत में प्रवेश के लिए वीजा से इनकार करने के केंद्र सरकार के कथित “मनमाने एवं अनुचित” फैसले को चुनौती दी है। याचिकाकर्ता ने कहा कि उनके पति को वीजा न देने और प्रतिद्वादियों (केंद्र) द्वारा ‘‘मनमाने ढंग से उनका नाम काली सूची में डालने” के कारण वह उनके साथ रहने से वंचित हैं, जो जीवन एवं गरिमा के उनके मौलिक अधिकार का उल्लंघन है, जोकि संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत संरक्षित है। याचिका में कहा गया कि…
फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] शहर में एक वर्ष के दौरान हुईं सड़क दुर्घटनाओं की रिपोर्ट का पुलिस ने अध्ययन किया। इसमें हादसे के लिए जो कारण सामने आए उनमें नीलम चौक/न्यू इंडस्ट्रियल टाउनशिप में दुर्घटना का मुख्य कारण विपरीत दिशा में वाहन चलाना, लखानी मेट्रो स्टेशन पर ऑटो के कारण व पानी इकट्ठा होना, बल्लभगढ़ मेट्रो स्टेशन के पास रेड लाइट का न होना, थाना सराय के पास पानी का भराव होना, सीएचसी तिगांव में सड़क खराब होना तथा ट्रैफिक व्यवस्था आदि हैं। अब इन दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह ने सभी थाना…
7th Pay Commission : केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए अच्छी खबर आई है। जुलाई महीने में ही महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की वृद्धि होने की संभावना है। अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के मई तक के आंकड़े जारी कर दिए गए हैं। इसलिए कहा जा रहा है कि सरकार जल्दी ही महंगाई भत्ते में वृद्धि का ऐलान कर सकती है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों को फ़िलहाल 7वें वेतन आयोग के अनुसार 17% महंगाई भत्ता मिलता है। कोरोना काल के कारण केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के मंहगाई भत्ते(डीए) में बढ़ोतरी की तीन क़िस्त पर रोक लगा…
राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में लगातार हो रही कमी के बीच दिल्ली सरकार ने शनिवार को चरणबद्ध तरीके से हो रहे अनलॉक की नई गाइडलाइंस जारी की हैं। अब सोमवार 12 जुलाई से शिक्षण संबंधी किसी भी प्रकार की ट्रेनिंग के लिए दिल्ली सरकार की इजाजत नहीं लेनी होगी। केजरीवाल सरकार द्वारा शैक्षिक प्रशिक्षण के लिए स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में 50% क्षमता के साथ ऑडिटोरियम/असेंबली हॉल खोलने की अनुमति दी गई है दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने आदेश में कहा है कि सभी जगहों पर कोविड-19 से जुड़ी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) और अन्य…
