सोमवार सुबह देश के सबसे बड़े दो हॉस्पिटल एम्स और सफदरजंग में कुछ घंटे के अंतराल में आग लग गई। गनीमत रही कि दोनों ही घटना में किसी के घायल होने की कोई खबर सामने नहीं आई और दमकल कर्मियों ने बेहद जल्द आग पर काबू पा लिया। हालांकि, इस दौरान जरूर हॉस्पिटल में हड़कंप मच गया था। पहली घटना एम्स अस्पताल में सोमवार तड़के आग लग गई। आग इमरजेंसी के पास ग्राउंड फ्लोर में ओटी के पास स्टोर रूम में लगी थी। मौके पर पहुंची दमकल की सात गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। दमकल विभाग के निदेशक…
Author: faridabadnews24
हिसार : इंटरनेट मीडिया पर दोस्ती कर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल (Blackmail by making porn videos) करने वाले गिरोह के चंगुल में हांसी उपमंडल के एक गांव का सरपंच फंस गया. सरपंच से पहले फेसबुक पर एक महिला ने दोस्ती की और फिर आत्तिजनक वीडिया बनाकर ब्लैकमेल करते हुए हजारों रुपये की डिमांड कर डाली. सरपंच ने पैसे देने से इंकार किया तो आपत्तिजनक वीडियो उसके दोस्तों को भेजकर वायरल (Viral) कर दी प्राप्त जानकारी के अनुसार हांसी उपमंडल के एक गांव के सरपंच के पास फेसबुक पर महिला के मैसेज आए थे. जिसके बाद महिला ने दोस्त बनने की…
पानीपत : हरियाणा के पानीपत जिले की सत करतार कॉलोनी में एक युवती को ससुराल पक्ष ने जमकर पीटा (Beaten up by in-law). पीड़ित युवती घायल हालत में पानीपत के सामान्य अस्पताल में उपचार करवाने पहुंची. पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि उसने 6 माह पहले सोनू नामक युवक से प्रेम विवाह (Love Marriage) किया था. युवती ने आरोप लगाए के ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे घसीट-घसीट कर पीटा. युवती का कहना है उसे घर से बाहर निकाल दिया गया पीड़िता ने बताया कि 6 महीने पहले उसने अपने पिता की मर्जी के खिलाफ…
फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्र ] हरियाणा के फरीदाबाद जिले में कोविड-19 के डेल्टा प्लस वेरिएंट का मरीज मिलने के बाद से स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट हो चुका है। बल्लभगढ़ के जिस सेक्टर में संबंधित बीमारी से संक्रमित मरीज की रिपोर्ट आई है, उस सेक्टर में रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने घर-घर जाकर सर्वे किया। इस सर्वे में टीम ने खांसी, जुकाम, बुखार होने की जानकारी ली। इसके अलावा सर्वे करने वाली टीम ने पूरे सेक्टर में यह भी पता किया कि किस-किस घर में कितने लोगों को वैक्सीन लगी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम रविवार को सुबह होते ही उक्त सेक्टर…
फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्र ] भारतीय प्रवासी परिषद् द्वारा सैक्टर-11 डीएलएफ प्वाईंट स्थित मुख्य कार्यालय में सामाजिक समरस्ता बैठक का आयोजन कोरोना नियमों की पालना करते हुए आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भारतीय प्रवासी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय तिवारी ने की। इस बैठक में फरीदाबाद के अलावा दिल्ली, गुरूग्राम, पलवल, गाजियाबाद, सोनीपत, पानीपत, मेरठ, आगरा सहित की प्रमुख 37 संस्थाओं के पदाधिकायिों ने भाग लिया तथा प्रवासी जिंदगी बिता रहे लोगों की अनगिनत समस्यायों पर चर्चा की। बैठक में प्रत्येक संस्था के पदाधिकारी ने हरियाणा सहित प्रत्येक राज्य से प्रवासी कल्याण बोर्ड बनाने की मांग की। राष्ट्रीय…
फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्र ] दिल्ली से सटे फरीदाबाद में सैनिक कॉलोनी निवासी बीमा कंपनी के 44 वर्षीय कर्मचारी की कथित तौर पर तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा एक कुत्ते से बचने के चक्कर में हुआ। जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद में सैनिक कॉलोनी निवासी समीर माथुर (44 वर्षीय) ने रविवार को एक जर्मन शेफर्ड कुत्ते से डरकर तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोप है कि यह कुत्ता चौथी मंजिल से बीमा कंपनी कर्मी के पीछे भागने लगा था। उससे डरकर उन्होंने तीसरी…
फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्र ] गुरुग्राम से फरीदाबाद का आने-जाने का सफर अब महंगा हो गया है। टोल कंपनी ने टोल टैक्स की दरें पांच रुपये से लेकर 75 रुपये तक बढ़ा दी हैं। यह नई दरें सोमवार रात 12 बजे से लागू कर दी गईं। जानकारी के अनुसार, बंधवाड़ी गांव के पास स्थित इस टोल प्लाजा से रोजाना औसतन 50 हजार वाहन गुजरते हैं। यह टोल प्लाजा स्टेट हाईवे पर है और लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत आता है। नई दरों के अनुसार, निजी और व्यावसायिक वाहनों- कार, जीप व वैन चालकों को अब सिंगल फेरे के लिए 25 रुपये…
सिटी के जगाधरी गेट नगर निगम ऑफिस के बिल्कुल सामने बना घंटा घर चाैक दाे साल में ही अनदेखा और बदहाल हो गया। चाैक का शिलान्यास 27 दिसंबर 2017 काे किया गया। चाैक बनने के बाद 1 जनवरी 2019 काे इसका उद्घाटन किया गया। चाैक पर 17.48 लाख रुपए खर्च किए गए। मगर दाे साल बीतने के बाद ही चाैक का रंग फीका पड़ चुका है। यह चाैक पार्किंग का अड्डा बन चुका है। चाैक पर चाराें दिशाओं में लगी घड़ियां भी अलग-अलग टाइम बता रही हैं। इस चाैक काे बना ताे दिया गया, लेकिन मेनटेन करना जरूरी नहीं समझा…
शहर की सड़कों पर सफर कराते सिटी बस सर्विस की बसें यात्रियों को सुविधा की जगह तकलीफ दे रही हैं। कारण, सिटी बस में जो सीट लगी हैं वो किसी स्कूल बस में छोटे बच्चों के लिए लगाई जाने वाली सीटों के साइज की हैं। इन सीटों पर बैठते हुए यात्रियों को न तो बेहतर लेग स्पेस मिल पा रहा है और न ही दो सवारी के लिहाज से सीट का स्पेस ठीक नहीं है। पूरे सफर में 1 सीट पर बैठने वाली दोनों सवारियों को खुद को सिमेटकर बैठना पड़ता है। लेग स्पेस सही नहीं होने से एक यात्री…
फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्र ] हरियाणा के बहुचर्चित निकिता तोमर हत्याकांड के मुख्य आरोपी तौसीफ ने ट्रॉयल कोर्ट के सजा के फैसले को चुनौती दी है। सोमवार को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट तौसीफ की अपील को मंजूर कर लिया है। इसी के साथ हाईकोर्ट ने ट्रॉयल कोर्ट फरीदाबाद द्वारा लगाए गए जुर्माने की राशि पर भी रोक लगा दी है। यह आदेश हाईकोर्ट की जस्टिस रितु बाहरी की डिविजन बैंच ने दिया। बता दें कि 26 अक्टूबर 2020 को फरीदाबाद के बल्लभागढ़ में 21 साल की BCom फाइनल ईयर की छात्रा निकिता तोमर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पूरे…
