दिल्ली के सफदरजंग एयरपोर्ट की आईटी बिल्डिंग में सोमवार दोपहर को आग लगने की घटना सामने आई है। एयरपोर्ट पर आग की सूचना मिलते ही दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के काम में जुट गई हैं। राहत की बात यह है कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है। सभी लोगों को इमारत से बाहर सुरक्षित निकाल लिया गया है। आग पर काबू पाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि फायर सर्विस को आग लगने की सूचना सोमवार को दोपहर सवा तीन बजे के करीब मिली थी। जिसके बाद मौके…
Author: faridabadnews24
दिल्लीवासियों को अब अपने रोजमर्रा की जरूरतों के लिए अलग वक्त निकालने की चिंता नहीं होगी। दफ्तर आने-जाने के दौरान भी आप अपने जरूरी काम कर सकेंगे। घूमना फिरना, मौज मस्ती या शॉपिंग, दिन हो या रात 24 घंटे दिल्ली गुलजार रहेगी। मास्टर प्लान-2041 के मसौदे में नाइट इकोनॉमी को बढ़ावा देने के लिहाज से वाणिज्यिक परिसरों को 24 घंटे खुला रखने का प्रस्ताव है। इसे अमलीजामा पहनाने से ने दिल्लीवासियों की जीवनशैली में बदलाव के साथ कारोबार में बढ़ोतरी से दिल्ली की आर्थिक सेहत में भी सुधार होगा। इसके लिए जरूरी है कि रात के वक्त सुरक्षा इंतजामों को…
कुछ दिन पहले बात है जब भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से सर्कूलर जारी हुआ था कि एटीएम ट्रांजेक्शन की फ्री सीमा समाप्त होने के बाद किए जाने वाले ट्रांजेक्शन पर एक रुपया अतिरिक्त चार्ज लगाया जाएगा। इस चार्ज को 20 रुपए से बढ़ाकर 21 रुपए कर दिया गया है। इन नए चार्ज को अगले साल 1 जनवरी 2022 से लागू किया जाएगा। वैसे देश में अभी तीन बैंक ऐसे हैं जो एटीएम ट्रांजेक्शन की फ्री सीमा खत्म होने के बाद भी कोई चार्ज नहीं लेते हैं। मतलब ये है कि इन बैंकों में एटीएम से कितनी ही बार ट्रांजेक्शन किया जाए कोई चार्ज नहीं लगेगा। शर्त सिर्फ इतनी…
पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाएं भले ही छोटी हों, लेकिन इनके फायदे काफी बड़े–बड़े हैं। एक तो यहां रिटर्न की गारंटी होती है और निवेश भी पूरी तरह से सेफ है। कुछ योजनाओं में तो आपको आयकर कानून के 80 सी के तहत टैक्स बेनिफिट भी मिलता है। जिसमें आप 1.50 रुपए तक का क्लेम कर सकते हैं। आइए आपको भी बताते हैं कि पोस्ट ऑफिस की किन योजनाओं पर आपको टैक्स बेनिफिट मिलता है। किन योजनाओं पर मिलता है टैक्स बेनिफिट मिलता है: – पोस्ट ऑफिस के सेविंग अकाउंट में आपको टैक्स बेनिफिट नहीं मिलता है। – पोस्ट ऑफिस पर आरडी अकाउंट पर टैक्स बेनिफिट नहीं मिलता…
हेड कांस्टेबल को थप्पड़ जड़ने के बाद से सुखिर्यों में बनी हुई कुशलगढ़ से निर्दलीय विधायक रमीला खड़िया के तीसरे दिन यानी मंगलवार सुबह सुर बदले हुए नजर आए। पुलिस की दर्ज एफआईआर से बने दबाव के बीच उन्होंने थप्पड़ जड़ने जैसे सभी आरोपों को निराधार बताया। अब वे यह कहती दिखीं कि पूरे कोरोनाकाल में पुलिस जवान धूप-छांव में उनका कर्तव्य निभा रहे हैं। आखिर जवानों से उनका क्या बैर हो सकता है। उनका इनसे क्या लेना-देना है। रमीला ने कहा कि यह नाकेबंदी पर तैनात हेड कांस्टेबल को थप्पड़ जड़ने वाला पूरा मामला झूठा है। आरोप मनगढ़ंत हैं।…
रायपुर के प्राइवेट स्कूल और पालकों के बीच चले आ रहे फीस विवाद पर प्रशासन ने अपना रुख साफ कर दिया है। फीस तो देनी होगी। मगर प्राइवेट स्कूल के संचालाकों को सख्त हिदायत दी गई है कि फीस के पैसे न मिलने पर बच्चों की ऑनलाइन क्लास बंद नहीं की जा सकेगी। प्राइवेट स्कूल वालों ने भी कहा कि वो बिना फीस के भी बच्चों को ऑनलाइन क्लास देंगे, मगर पालकों से फीस देने का निवेदन करेंगे। कलेक्टर ने भी पालाकों से समय पर फीस देने की अपील की है। ताकि स्कूल में होने वाले खर्च पूरे किए जा…
आगरा में प्रेम संबंधों के चलते लगातार हत्याएं हो रही हैं। शहर में हत्याओं का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ताजनगरी में बीते छह माह में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां नापरवान चढ़ने वाले प्यार के फेर में कई महिलाएं पति का ही खून करवा बैठी हैं। इतना ही नहीं कई युवतियों की जान भी गई हैं। इनमें से कई की तो पहचान तक नहीं हो पाई है। हत्याओं के लिए महिलाओं को भी जेल भेजा गया है। इस तरह की घटनाओं के पीछे मनोचिकित्सक कई तरह के कारण बता रहे हैं। सोशल मीडिया का क्रेज…
मुरादाबाद में गलशहीद क्षेत्र में स्थित एक अस्पताल में सोमवार की रात तीमारदार ने यह कहते हुए हंगामा शुरू कर दिया कि डाक्टर ने ऑपरेशन के दौरान उसकी पत्नी के पेट में कपड़ा और कॉटन छोड़ दिया है। हंगामा बढ़ा ताे पुलिस मौके पर पहुंची। करीब घंटाभर तक चले हंगामे के बाद महिला को शहर के एक दूसरे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। गलशहीद थाना क्षेत्र में ईदगाह के पास रहने वाले मोहम्मद अजीम ने बताया कि करीब एक महीना पहले प्रिंस रोड स्थित डॉ अब्दुल हई और डॉ हुदा हिलाल के USRA हास्पिटल में उन्होंने अपनी पत्नी की…
यूपी में इंजीनियरिंग के स्टूडेंट्स से जुड़ी बड़ी खबर है। इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट कॉलेजों की अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं 20 जुलाई से शुरू होंगी। यह सभी एग्जाम ऑनलाइन माध्यम से होंगे। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय की ओर से सोमवार को परीक्षा का प्रस्तावित कार्यक्रम जारी कर दिया गया। इसमें अंतिम सेमेस्टर के साथ ही विशेष कैरीओवर की परीक्षाओं को भी शामिल किया गया है। परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर राजीव कुमार के अनुसार, 20 जुलाई से शुरू हो रहे एग्जामिनेशन का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। परीक्षा ऑनलाइन मोड पर कराई जाएगी। विश्वविद्यालय की ओर से सभी कॉलेज प्रशासन…
सीमावर्ती जैसलमेर जिले में जासूसी रुकने का नाम नहीं ले रही है। जैसलमेर के चांदण गांव से खुफिया एजेंसियों ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले एक युवक को पकड़ा है। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के जाल में फंसकर हनी ट्रैप का शिकार हुए इस युवक से पूछताछ की जा रही है। पाकिस्तानी युवतियों के चक्कर में यह युवक ऐसा पड़ा कि देश के साथ गद्दारी कर बैठा। चांदण में भारतीय वायु सेना की फायरिंग रेंज है। सेना के सभी महत्वपूर्ण हथियारों व गोला बारूद का परीक्षण इसी रेंज में किया जाता रहा है। देश के परमाणु परीक्षण भी इसी…
