चंडीगढ़ : मोटर वाहन अधिनियम की उल्लंघना अब आपकी जेबें ढीली नहीं बल्कि खाली भी कर सकती हैं। क्योंकि केंद्र सरकार ने मोटर वाहन (संशोधन) अधिनियम 2019 लाकर मोटर वाहन अधिनियम 1988 (सिद्धांत अधिनियम) में संशोधन किया है। उक्त अधिनियम के तहत विभिन्न अतिरिक्त अपराध जोड़े गए हैं। जिसमें कुछ चालान शुल्क तो पहले जितने ही हैं और कुछ चालान शुल्क में भारी बढ़ौतरी की गई है। हरियाणा राज्य में संशोधन अधिनियम के इन प्रावधानों को लागू किया जाना है। जिसके चलते होने वाले जुर्माने में भारी बढ़ौतरी हो जाएगी। अब अत्याधिक गति से हल्के मोटर यान चलाने पर जो…
Author: faridabadnews24
चंडीगढ़ : हरियाणा में अभी स्कूल नहीं खुलेंगे। इसको लेकर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले के मुताबिक अब प्रदेश के स्कूलों में 30 जून तक छुट्टियां रहेंगी। 1 जुलाई से प्रदेश में स्कूल खुलेंगे। इससे पहले सरकार ने 15 जून तक स्कूलों में छुटिटयां घोषित की थी, लेकिन अब इन्हें बढ़ा दिया गया है। बता दें कि महामारी से बच्चों को बचाने के लिए प्रदेश में 22 अप्रैल से 31 मई तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया था, जिसे 15 दिन के लिए यानि 19 जून तक बढ़ाया गया है। अब सरकार द्वारा दोबारा…
एक्ट्रेस अनुषा दांडेकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में अनुषा ने अपनी कुछ हॉट तस्वीरें शेयर की है, जो आग लगा रही हैं। तस्वीरों में अनुषा ब्लैक बिकिनी में नजर आ रही है। लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस काफी बोल्ड लग रही है। अनुषा पूल में मस्ती करती हुई दिखाई दे रही है। एक्ट्रेस ने कातिलाना अदाओं से पूल में आग लगा दी है। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे…
हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने सोमवार को सेक्टर-3 में 20 लाख रुपए की लागत से पक्षियों के लिए बनने वाले दाना-पानी पार्क के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पार्क को बेहतर तकनीक से बनाएं। इस पार्क का रखरखाव स्वयं कैबिनेट मंत्री की ओर से किया जाएगा। उन्होंने कहा इस पार्क में पक्षियों के लिए दाना-पानी रखने के लिए स्थान बनाए जाएंगे। जहां पक्षी प्रेमी आकर पक्षियों के लिए दाना-पानी डाल सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह पार्क करीब ढाई से तीन माह में बनकर तैयार हो जाएगा। सेक्टर-3 में गुड़गांव नहर के…
फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्रा ] महामारी अलर्ट सुरक्षित हरियाणा के तहत प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन की अवधि को 21 जून तक बढ़ा दिया है, लेकिन उसमें फेरबदल करते हुए ऑड- ईवन को समाप्त कर दिया है। इससे बाजार अब सुबह नौ से शाम आठ बजे तक खुलेंगे। इससे दुकानदारों को काफी राहत मिली है। प्रदेश सरकार ने कई रियायतों के साथ खासकर दुकानदारों को बड़ी राहत दी है। अभी प्रदेश में नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा। प्रदेश सरकार के फैसले का स्वागत: जवाहर नगर कैंप के दुकानदार संजय छाबड़ा ने दुकानदारों व ग्राहकों से आह्वान किया कि महामारी अभी खत्म नहीं…
फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्रा ] कोरोना महामारी से लड़ने के लिए ईएसआई मेडिकल कालेज एवं दवा निर्माता कंपनी बायोलाजिकल-ई द्वारा बनाई गई कोर्बेवैक्स वैक्सीन का ट्रायल शुरू कर दिया गया है। पहले चरण में एक वालिंटियर को शामिल किया गया। ट्रॉयल के दौरान वालिंटियार बीपी, आक्सीजन लेवल, वजन और कद रिकार्ड किया गया। इसके अलावा ब्लड सैंपल भी लिया गया। बता दें कि ईएसआई मेडिकल कालेज कोवैक्सीन के ट्रायल के बाद अब कोर्बेवैक्स का ट्राॅयल कर रहा है। सोमवार से की शुरुआत की गई। मंगलवार से ट्राॅयल को विधिवत रूप से शुरू कर दिया जाएगा। कॉलेज प्रबंधन का कहना है…
HSSC Haryana Police Constable Recruitment 2021 : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की हरियाणा पुलिस में कमांडो विंग के लिए कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। इस भर्ती में आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी एचएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रखें कि आवेदन की अंतिम तिथि 29 जून 2021 है। एचएसएससी कमांडो कांस्टेबल के पद की कुल रिक्तियां 520 हैं। इनमें 187 पद अनारक्षित वर्ग के लिए हैं। जबकि 93 पद एससी, 72 बीसीए, 42 बीसीबी, 52 ईडब्ल्यूएस, 37 ईएसएम जनरल, 11 ईएसएम एससी, 11 ईएसएम बीसीए,…
फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्रा ] स्वास्थ्य विभाग ने दिल्ली स्थित एक्यूप्रोब डायग्नोस्टिक प्रबंधन को कोरोना संक्रमण की गलत रिपोर्ट जारी करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का दावा है कि जिले में डायग्नोस्टिक सेंटर ने बिना इजाजत संदिग्धों की सैंपलिंग की। इसके बाद गलत रिपोर्ट जारी कर संक्रमित को स्वस्थ बता दिया। कुछ रिपोर्ट करीब 50 दिन की देरी से भी अपलोड की गई। ऐसे में समय से संक्रमितों की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को नहीं लग सकी। जवाब देने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से…
दिल्ली सरकार ने यमुना नदी में प्रदूषण को रोकने के लिए नवीनतम बीआईएस मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाने वाले साबुन और डिटर्जेंट पाउडर की बिक्री, भंडारण, परिवहन और विपणन पर सोमवार को प्रतिबंध लगा दिया है। गौरतलब है कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने जनवरी में दो सदस्यीय विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों को स्वीकार कर लिया था, जिसने दिल्ली सरकार को संशोधित बीआईएस मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाने वाले डिटर्जेंट की बिक्री, भंडारण और परिवहन और विपणन पर प्रतिबंध लगाने” के आदेश जारी करने का निर्देश देने का सुझाव दिया था। एनजीटी ने घटिया साबुन और डिटर्जेंट के…
कोरोना संक्रमित बच्चा अगर अस्पताल में भर्ती है तो उसके अभिभावक (माता-पिता) को कोविड वार्ड में प्रवेश दिया जा सकता है। उन्हें पीपीई किट पहनकर वहां रुकने की अनुमति दी जानी चाहिए। तीसरी लहर के मद्देनजर दिल्ली सरकार की ओर से गठित विशेषज्ञ समिति ने यह सुझाव दिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जल्द इस पर फैसला लेंगे। समिति ने सुझाव दिया कि आईसीयू में बच्चों की देखभाल के लिए और स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षित करने की जरूरत है। पीडियाट्रिक आईसीयू तैयार करने की बात कही है। तीसरी लहर के लिए 10 हजार से ज्यादा आईसीयू बेड बनाने की योजना बनाई गई…
