प्रदेश में प्राइवेट कंपनियों, फर्म सोसायटियों, न्यास आदि को 50 हजार रु. से कम वेतन की नौकरियों में हरियाणा के निवासियों के लिए 75% आरक्षण लागू करना होगा। इसके लिए बजट सत्र में पास किए गए प्रस्ताव को राज्यपाल ने मंजूरी दे दी है। इसके बाद सरकार ने अधिसूचना जारी की है। यानी अब यह कानून बन गया है। इसे हरियाणा राज्य के स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम-2020 कहा जाएगा। यह कानून 10 से अधिक कर्मचारी वाली फर्मों पर लागू होगा। अब प्राइवेट कंपनियों को तीन माह में सरकार के विशेष पोर्टल पर 50 हजार से कम वेतन वाले पदों…
Author: faridabadnews24
कोरोना की दूसरी लहर गुजरने के साथ ही प्रदेश में बेरोजगारी फिर बड़ा मुद्दा बनकर उभर रही है। सरकार कह रही है कि सभी को सरकारी नौकरी नहीं दे सकते, निजी क्षेत्र में रोजगार के काफी विकल्प उपलब्ध हैं। हालांकि, प्रदेश के सात जिलों के सात बड़े इंडस्ट्रियल एरिया में की गई पड़ताल में निजी क्षेत्र में रोजगार की भी चिंताजनक तस्वीर सामने आई। इन इंडस्ट्रियल एरिया में 100 से ज्यादा चाय वालों पर किए गए सर्वे में पता चला कि कोरोना काल में इनके यहां चाय की खपत 60% तक घट गई है। खपत में यह गिरावट सीधे-सीधे इंडस्ट्रियल…
किसान संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर पानीपत और आसपास जिलों के किसान आज दिल्ली कूच करेंगे। पानीपत टोल प्लाजा पर इक्ट्ठा होने के बाद भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी के नेतृत्व में किसान दिल्ली की तरफ बढ़ेंगे। कूच की अगुवाई सिख निहंग और ऊंटों से कराने का दावा किया जा रहा है। कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली बॉर्डर पर किसानों का धरना जारी है। सरकार द्वारा मांगें न मामने से नाराज अब किसानों ने पानीपत से दिल्ली कूच का ऐलान किया है। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी ग्रुप) ने गुरुवार को पानीपत से दिल्ली कूच का…
चार मजदूर करीब सालभर की बचत लेकर मंगलवार को अपने गांव लौट रहे थे। लेकिन कश्मीरी गेट बस अड्डे पर पूरी रकम ऑटो में ही छूट गई। लेकिन पुलिस ने सूचना मिलने के तीन घंटे के भीतर रुपये से भरा बैग ढूंढ़कर मजदूरों को लौटा दिया। डीसीपी अंटो अल्फोंस ने बताया कि मुजफ्फरनगर निवासी सुशील, मोहन, राजपाल और राजकुमार बैतूल में दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। करीब सालभर बाद सभी अपने गांव लौट रहे थे। सराय काले खां बस अड्डे से वे ऑटो से कश्मीरी गेट पहुंचे, लेकिन ऑटो में करीब ढाई लाख रुपये और कपड़े का बैग छूट गया। जब…
देशभर में आत्मघाती हमलों और सिलसिलेवार विस्फोटों की योजना बनाने के आरोप में गिरफ्तार आईएसआईएस के एक संदिग्ध ने एक वीडियो में सनसनीखेज दावा किया है. उसने कहा है कि उसे तिहाड़ जेल में अन्य कैदियों ने पीटा और ‘जय श्री राम’ का नारा लगाने के लिए मजबूर किया. आरोपी आतंकी का नाम राशिद जफर है और उसे साल 2018 में आईएसआईएस समूह का सदस्य होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. जेल अधिकारियों ने राशिद के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. उनका कहना है वह एक बैरक से दूसरे बैरक में जाना चाह रहा था…
दिल्ली : दिल्ली की एक अदालत ने हत्या के मामले में आरोपी सुशील पहलवान की विशेष आहार तथा सप्लीमेंट्स जेल के भीतर उपलब्ध करवाने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी। रोहिणी कोर्ट के मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट सतवीर सिंह लांबा ने कहा कि सुशील को जेल में आवश्यक खाना मुहैया कराया जा रहा है। विशेष आहार एवं सप्लीमेंट उसकी चाह है, यह कोई जरूरी नहीं है। उन्होंने कहा कि कानून की नजर में सब समान है, चाहे वह किसी जाति, धर्म का हो। कानून स्त्री और पुरुष में भी फर्क नहीं करता। वह यह भी नहीं देखता कि उसकी हैसियत…
रेलवे द्वारा सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनों को शुरू करने के आदेश जारी कर दिए है। जिसमें दो एक साप्ताहिक और 11 दैनिक ट्रेनें शामिल की गई हैं। रेलवे PRO की मानें तो नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से 14 जून को ट्रेन नंबर 02057 ऊना के लिए और 15 जून को हिमाचल के ऊना रेलवे स्टेशन से गाड़ी नंबर 02058 नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के लिए चलाई जाएगी। ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से 01409 से श्री माता देवी वैष्णो कटरा के लिए 15 जून को चलाई जानी है। 14 जून को श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा से चलने वाली गाड़ी नंबर 01410 अपने…
आज देश में दिन की शुरूआत भारी परेशानी के साथ हुई। Facebook, WhatsApp और Instagram के डाउन होने के चलते यूजर्स को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा आज दुनिया कई घटनाओं की गवाह बनेगी। आज साल 2021 का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है। इसके अलावा मुंबई को आज एक बार फिर भारी बारिश का सामना करना पड़ेगा। इसी तरह की बड़ी और दिलचस्प खबराें की जानकारी हम पल-पल आप तक पहुंचाते रहेंगे। Facebook, WhatsApp और Instagram डाउन होने से दुनिया भर में यूजर्स हुए परेशान नेशनल डेस्क: सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले…
हरियाणा में अब रोडवेज रफ्तार पकड़ने लगी है। कोरोना संक्रमण काल में बंद पड़ी रोडवेज बसों का पहिया फिर से घूमने लगा है। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलने वाली है। दरअसल हरियाणा में लॉक डाउन के चलते रोडवेज बसों को बंद किया गया था, सभी रोडवेज डिपो पर कुछ बसें ही चल रही थी, लेकिन अब बसों की सेवा को बहाल किया जा रहा है। बता दें कि लॉकडाउन में कुछ राहत के साथ ही लंबे रूटों पर बसों के आवागमन के लिए यात्रियों की डिमांड को देखते हुए प्रशासन ने इन बसों को आने-जाने के लिए मंजूरी प्रदान…
हरियाणा बोर्ड की 10वी की परीक्षाओं के परिणाम 11 जून को होंगे घोषित। यह जानकारी हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने दी । शिक्षा मंत्री ने कहा कि हरियाणा बोर्ड की परीक्षाओं का रिजल्ट पहले 15 जून को घोषित किया जाना था लेकिन अब यह परिणाम 11 जून को घोषित की जाएंगी । शिक्षा मंत्री ने कहा कि जो रिजल्ट है वह पूरी तरह से तैयार है । वहीं 12वी की परीक्षा के परिणाम के लिए तैयारियां चल रही हैं । हमारा प्रयास है कि हम जल्द ही उसका परिणाम जारी कर देंगे इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक…
