जियो ने अपने ग्राहकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए शानदार सर्विस की शुरुआत की है। अब जियो के ग्राहक सिर्फ एक वॉट्सऐप मेसेज भेज कर आसानी से अपने जियो नंबर को रिचार्ज कर सकते हैं। इसके लिए एक वॉट्सऐप नंबर जारी किया है। यह वॉट्सऐप नंबर- 7000770007 है। इस नंबर को कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव करके वॉट्सऐप पर बस ‘Hi’ टाइप करके सेंड करना होगा। रिप्लाई में आएंगे सर्विस से जुड़े कई ऑप्शन रिचार्ज के अलावा कंपनी इसी नंबर के जरिए यूजर्स को कई और सर्विस भी ऑफर कर रही है। इस वॉट्सऐप नंबर के जरिए यूजर नया…
Author: faridabadnews24
देश की राजधानी दिल्ली में गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। बुधवार को दिल्ली में तापमान रिकॉर्ड 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। राजस्थान धूलभरी आंधी के बावजूद शहर के लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। धूलभरी आंधी से दिल्ली की हवा की गुणवत्ता और खराब हो गई। मौसम विभाग के अनुसार बारिश से अगले कुछ दिनों में पारा नीचे आ सकता है। इससे पहले 28 अप्रैल को दिल्ली सबसे गर्म थी और तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। जोकि इस साल का अधिकतम तापमान था। 9 जून को नजफगढ़ और पीतांपुर में तापमान 44.1 और…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में अपने ‘राष्ट्र के नाम संदेश’ में कोरोना वैक्सीन का अधिग्रहण केंद्र सरकार द्वारा कराने का ऐलान किया था। उनकी इस घोषणा के बाद राज्यों को टीका जुटाने के अतिरिक्त बोझ से राहत मिली। कई मुख्यमंत्रियों ने पीएम के इस ऐलान की तारीफ की। इनमें एक नया नाम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का जुड़ गया है। उन्होंने गुरुवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि केंद्र सरकार देर आई, लेकिन दुरुस्त आई। क्या बोले अरविंद केजरीवाल : दिल्ली सीएम बोले, “केंद्र सरकार ने कहा है कि 21 जून के बाद वो पूरे…
फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्रा ] पंजाब एंड हरियाणा बार काउंसिल के चेयरमैन मनिंदर जीत यादव ने लॉ भवन चंडीगढ़ में एडवोकेट राजेश खटाना पंजाब एंड हरियाणा बार काउंसिल के कॉपरेटिव सदस्य नियुक्त किया गया। इस नियुक्ति पर राजेश खटाना ने बार काउंसिल के सभी सदस्यों व एडवोकेट सलीम अहमद का आभार जताया। इस अवसर परएडवोकेट राजेश खटाना ने कहाकि आज मै जिस भी स्थान पर हु इस नियुक्ति का सारा श्रेय साथी वकीलों को जाता है।उन्होंने कहाकि उन्हें जो पद सौंपा गया है वह उसे पूरी जिम्मेवारी सौंपी गई है उसे बखूबी निभाएंगे। जैसा भी कार्य बार काउंसिल सौंपेगी वह उसे ईमानदारी के…
एक विवाहिता पति और ससुरालियों के जुल्मों को सहते-सहते इस हद तक टूट गई कि उसने जान देना मुनासिब समझा। हरियाणा के भिवानी जिले बवानीखेड़ा कस्बे के गांव अरुनैत में एक विवाहिता ने बुधवार देर रात अपनी 5 साल की बेटी के साथ जहर निगलकर आत्महत्या कर ली। मृतका ने दो पेज का सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने ससुरालियों को जिम्मेदार ठहराया है। मामले का पता तब चला, जब सुबह वह उठी नहीं। पति ने उठाने की कोशिश की तो देखा कि उसके मुंह से झाग निकल रहा है। वह दोनों मां-बेटी को अस्पताल ले गया, जहां उन्हें…
राज्यसभा सांसद और BJP नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया विशेष विमान से गुरुवार सुबह 10.35 बजे ग्वालियर पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पर 5 मिनट रुके और समर्थकों से मिलने के बाद सड़क मार्ग से भिंड के मेहगांव के लिए रवाना हो गए। इस दौरान सिंधिया को चेहरा दिखाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग भूल गए। हर तरफ समर्थकों की भीड़ नजर आई। भिंड रवाना होने से पहले सिंधिया ने मुरैना में बुधवार रात वन विभाग की SDO पर हमले पर कहा कि बार-बार SDO पर हमले हो रहे हैं। अवैध उत्खनन सहन नहीं होगा। हमेशा अवैध उत्खनन के खिलाफ मेरा…
केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाखों घरों के निर्माण को मंजूरी दी है। ये फैसला केंद्रीय स्वीकृति और निगरानी समिति की 54वीं बैठक में लिया गया। जिसमें कुल 3.61 लाख आवासों के निर्माण के 708 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई । इस मीटिंग में 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने भाग लिया। बता दें पीएमएवाई के तहत स्वीकृत घरों की संख्या 112.4 लाख है। जिनमें अब तक 48.31 लाख वितरित किए जा चुके हैं। पीएमएवाई में कुल निवेश 7.35 लाख करोड़ रुपए है। जिसमें 1.81 लाख रुपए की रकम केंद्र सरकार द्वारा दी जाएगी। इस राशि…
देश में पिछले डेढ़ साल से कोरोना वायरस का कहर जारी है। यह वायरस अब तक करोड़ों लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है और लाखों की जिंदगियां निगल चुका है। महामारी के दस्तक देने के बाद से आज यानी गुरुवार को देश में पहली बार रिकॉर्ड 6148 मरीजों की मौत हुई है। अगर आप कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद बेफिक्र घूम रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। कोरोना का डेल्टा वैरिएंट टीकाकरण करा चुके लोगों को भी अपनी चपेट में ले रहा है। हाल ही में एक अध्ययन में इसका खुलासा हुआ।
हरियाणा के रेवाड़ी जिले में एक गांव में 10 साल की बच्ची से गांव के ही छह आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया, जिससे पीड़िता के परिजनों को वारदात की जानकारी मिली। वारदात में शामिल छह में से पांच आरोपी नाबालिग है। बच्ची के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पांचों नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया है जबकि छठे बालिग आरोपी की तलाश जारी है। पांचों नाबालिग आरोपियों की उम्र महज 10 से 13 साल के बीच है जबकि बालिग आरोपी की उम्र…
पश्चिम बंगाल की युवती से गैंगरेप के मुख्य आरोपी अनिल मलिक को भिवानी के हुड्डा पार्क से गिरफ्तार कर लिया। वह अपनी महिला दोस्त से मिलने के लिए पार्क पहुंचा था। जब पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया, उसके हाथ में गुलाब का फूल था। बताया जा रहा है कि बागनवाला गांव में अनिल की रिश्तेदारी है। वह वहां भी जाने वाला था। उसे बागनवाला जाने से पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया।इस मामले में किसानों ने कमेटी बनाकर अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है। अनिल को गुरुवार को झज्जर एसपी कार्यालय में लाया जाएगा। फिलहाल पुलिस अधिकारी…
