यूपी में अब सिर्फ चार जिलों में ही कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा। बाकी प्रदेश के सभी जिलों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 600 से कम हो गई है। अब सिर्फ लखनऊ, मेरठ, सहारनपुर और गोरखपुर में ही कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश के 71 जिले कोरोना कर्फ्यू मुक्त हो गए हैं। यह निर्णय शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ टीम-9 की बैठक में लिया गया। हालांकि, शनिवार व रविवार को सभी जिलों में पहले के आदेशों के अनुसार साप्ताहिक बंदी लागू रहेगी। वहीं, बीते 24 घंटों में प्रदेश में 1100 नए मामले आए हैं जबकि 2446…
Author: faridabadnews24
फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्रा ] राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की उदयपुर टीम द्वारा महिला रोजगार व विश्व पर्यावरण दिवस पर ऑनलाइन वेबीनार का आयोजन किया गया। मंच की संस्थापिका अंबिका जी शर्मा ने बताया कि महिलाओं के लिए रोजगार आजकल बेहद जरूरी हो गया है और हमारी कोशिश है कि हमसे जुड़ी व अन्य गरीब व जरूरतमंद महिलाओं को दानराशि की बजाय उन्हें रोजगार दे तो ये उनके भविष्य के लिए सही रहेगा। इस सोच को लेकर आज राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की तरफ से बहुत सी महिलाओं को रोजगार का अवसर दिया गया है। राजस्थान, उदयपुर से चेयर…
फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्रा ] जेजेपी कार्यकर्ता ने ऊंचा गांव बल्लभगढ़ वार्ड नंबर 39 में पेड़ लगाने की शुरुआत करी सौराज अधाना ने बताया कि इस महामारी में लोगों को ऑक्सीजन की और पेड़ों की महत्वता के बारे में एहसास हो गया है। आज 31 पौधे लगाए गए । जिस तरह कोरोना के दूसरी लहर में ऑक्सीजन की काफी कमी आई थी उसी को देखते हुए हर साल की तरह इस साल भी हमने आज पर्यावरण दिवस के मौके पर पौधे लगाने की शुरुआत कर दी है जितने भी पौधे लगाएगी उन सभी की जिम्मेदारी किसी न किसी व्यक्ति को…
फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्रा ] पुलिस कमिश्नर श्री ओपी सिंह ने पर्यावरण दिवस के मौके पर पुलिस लाइन सेक्टर 30 में पौधारोपण कर फरीदाबाद की जनता को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील होने का संदेश दिया है। इस मौके पर पुलिस कमिश्नर ने कहा कि पर्यावरण दिवस एक अभियान है, जो प्रत्येक वर्ष 5 जून को, विश्वभर में पर्यावरण के नकारात्मक प्रभावों को रोकने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है। इस अभियान की शुरुआत करने का उद्देश्य वातावरण की स्थितियों पर ध्यान केन्द्रित करने और हमारे ग्रह पृथ्वी के सुरक्षित भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए…
फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्रा ] बारिश से पहले नालों की सफाई का काम नगर निगम ने शुरू कर दिया है। शनिवार को डबुआ कॉलोनी 60 फुट रोड पर नालों की सफाई की गई। इससे जलभराव की समस्या नहीं होगी। नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार छोटे-बड़े 37 प्रमुख नालों की सफाई शुरू कराई गई है। निगमायुक्त डॉ. गरिमा मित्तल ने अधिकारियों को आदेश दिए थे कि शहर के प्रमुख नालों की सफाई शुरू कराई जाए। जिससे बारिश में जलभराव न हो। निगम के डिस्पोजलों पर खराब मोटरों को बदल कर नई मोटर लगाई जाएं। जनरेटर सेट भी चालू किया जाएं।…
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को राज्य सरकार ने रद्द कर दिया है और अब छात्रों को अपने रिजल्ट का इंतजार है. 10वीं की परीक्षा पिछले महीने रद्द कर दी गई थीं जबकि 12वीं के एग्जाम 03 जून को रद्द किए गए हैं. बोर्ड अब रिजल्ट तैयार करने के लिए एक मार्किंग फॉर्मूला बना रहा है जिससे छात्रों की मार्कशीट बन सकेगी. शिक्षामंत्री दिनेश शर्मा ने पहले जानकारी दी थी कि छात्रों को उनके प्री-बोर्ड और पिछले कक्षा के फाइनल एग्जाम के मार्क्स के आधार पर पास किया जाएगा, मगर इस पॉलिसी में अभी और…
देश में कोरोना टीके की कमी के बीच हरियाणा को माल्टा की एक कंपनी ने रूस की स्पूतनिक वी टीके की 6 करोड़ डोज सप्लाई करने को तैयार है। हरियाणा सरकार और कंपनी के बीच डील पक्की होती है तो यह राज्य विदेशी कंपनियों से टीके आपूर्ति करने वाला देश का पहला राज्य बन सकता है। हरियाणा सरकार ने शनिवार को एक बयान जारी करते हुए कहा कि फार्मा रेगुलेटरी सर्विसेज लिमिटेड जिसका हेड ऑफिस यूरोपीय राष्ट्र में है, ने स्पूतनिक वी टीके की सप्लाई में रुचि दिखाई है। राज्य सरकार ने यह भी कहा है कि कंपनी की ओर…
साध्वी यौन शोषण मामले में दोषी करार गुरमीत राम की तबीयत बिगड़ने के चलते पहले रोहतक पीजीआई में टेस्ट करवाया गया था। वहीं आज फिर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में ले जाया गया है। यहां पर आज राम रहीम की मेडिकल जांच होनी है। मिली जानकारी के मुताबिक राम रहीम को आज सुबह करीब 10 बजे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल लेकर जाया गया है। राम रहीम के टेस्ट पूरे होते ही सुनारिया जेल वापिस ले जाया जाएगा। जानकारी दें दें कि इससे पहले भी राम रहीम के रोहतक पीजीआई में टेस्ट करवाए गए थे। वहीं बीते कुछ दिन पहले ही…
टोक्यो ओलंपिक को लेकर खिलाड़ी जी जान से मेहनत कर रहे हैं। इसी कड़ी में अभी तक हरियाणा से 19 खिलाड़ी ओलंपिक की टिकट प्राप्त कर चुके हैं। आपको बता दें कि जापान में होने वाले ओलंपिक 2021 में ज्यादा समय नहीं रहा है। जापान की राजधानी टोक्यो में 23 जुलाई से 8 अगस्त 2021 तक ओलंपिक खेलों का आयोजन किया जा रहा है। इन खिलाड़ियों को मिली ओलंपिक की टिकट- भिवानी के बॉक्सिंग खिलाड़ी विकास कृष्ण भिवानी के ही बॉक्सिंग खिलाड़ी मनीष कौशिक भिवानी की ही बॉक्सिंग खिलाड़ी पूजा रानी रोहतक के बॉक्सिंग खिलाड़ी अमित पंघाल शूटिंग खिलाड़ी अभिषेक…
धावक मिल्खा सिंह हाल ही में कोरोना संक्रमण के शिकार हो गए थे। जिसके बाद उन्हें बीते दो दिन पहले ही फिर से ICU में भर्ती कराया गया था। लेकिन जब से मिल्खा सिंह की तबीयत खराब हुई है। तभी से कई तरह की खबरें चलाई जा रही है। जिसके मद्देनजर उनके परिवार द्वारा अफवाहें ना फैलाने की अपील की गई है। मिल्खा सिंह के परिवार वालों ने कहा कि अफवाहें न फैलाएं और परिवार की प्राइवेसी का ख्याल रखें। मिल्खा सिंह की तबीयत को लेकर समय-समय पर जानकारी दी जाएगी। उनकी तबीयत में लगातार सुधार हो रहा है। बता…
