Author: faridabadnews24

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिला इन दिनों चर्चा में लगातार बना हुआ है। बीते रविवार को एक मुस्लिम बस्ती में आई बारात के लोगों को एक ऑटो ड्राइवर ने टक्कर मार दी। जिसके बाद मुस्लिम बारातियों ने ऑटो चालक को पकड़कर जमकर पीटा। वहीं, ऑटो सवार युवक को दौड़ा दिया। उसका पीछा कर युवक के घर में घुस गए। घर में मौजूद महिलाओं को मारापीटा और बदसलूकी की। इसके साथ ही उनके जेवर भी उतार ले गए। मारपीट में 6 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। जिसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है मौके पर रामपुर पुलिस तैनात…

Read More

देश की राजधानी दिल्ली को कोराना की दूसरी लहर से कुछ राहत मिली है. हर रोज़ आने वाले नए मामलों की संख्या अब कुछ कम हुई है, एक्टिव केस की संख्या भी तेज़ी से घट रही है. ऐसे में सोमवार यानी 7 जून से दिल्ली में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है सबसे खास बात ये है कि दिल्ली की लाइफलाइन कही जाने वाली दिल्ली मेट्रो भी आज खुल रही है. करीब डेढ़ महीने बाद लोग मेट्रो में सफर कर सकेंगे. हालांकि, इसके लिए कुछ नियमों का ध्यान रखना जरूरी है नियमों का लोगों पर असर होते हुए नहीं…

Read More

दिल्ली सरकार द्वारा लॉकडाउन में दी गई ढील के बाद राजधानी में आर्थिक गतिविधियां आज से फिर शुरू हो रही हैं। अब कंटेनमेंट जोन के बाहर स्थित बाजारों और मॉल्स को ऑड-ईवन के आधार पर सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक के लिए खोला जा सकेगा। वहीं स्टैंड अलोन दुकानें सातों दिन खुलेंगी, लेकिन मॉल की दुकानों पर भी ऑड-ईवन नियम लागू होगा। हालांकि, लॉकडाउन अभी आगे भी जारी रहेगा। आइए जानते हैं आज से दिल्ली में कौन-कौन सी आर्थिक गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। जिम, स्पा और सैलून रहेंगे बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को लॉकडाउन में और छूट देने…

Read More

डॉक्टरों के साथ हिंसा और वैक्सीन को लेकर हो रही बयानबाजी के मुद्दे पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में आईएमए ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से डॉक्टरों के काम करने के लिए भयमुक्त महौल सुनिश्चित करने की मांग की है। चिट्ठी में आईएमए ने पीएम मोदी से अपील की है कि यदि कोई शख्स टीकाकरण अभियान को लेकर भ्रम फैलाता है, उसे महामारी ऐक्ट या भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत दंडित किया जाए। इसके अलावा अगर किसी स्वास्थ्यकर्मी पर ऑन ड्यूटी हमला हो, हिंसा हो तो दोषी को 10 साल…

Read More

साध्वी यौन शोषण मामले में दोषी करार गुरमीत राम भी कोरोना संक्रमण के शिकार हो गए है। इसी के चलते गुरमीत राम रहीम को रविवार यानी आज दोपहर तकरीबन 12 बजे गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं अब सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि हनीप्रीत राम रहीम से मिलने मेदांता अस्पताल पहुंच गई है। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले भी राम रहीम की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे रोहतक पीजीआई में जांच के लिए लाया गया था। जहां डॉक्टर्स द्वारा उनके स्वास्थ्य की जांच की गई थी। वहीं अब कोरोना पॉजिटिव पाए…

Read More

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने स्पूतनिक वैक्सीन के टेंडर पर जानकारी देते हुए कहा कि वैक्सीन लेने के लिए ग्लोबल टेंडर लगाए गए थे। टेंडर में अंतिम तारीख 4 जून थी, लेकिन किसी की भी ऑफर 4 तारीख तक नहीं आई थी। वहीं अब एक माल्टा की फार्मा सिटीकल कम्पनी स्पूतनिक वैक्सीन हरियाणा को देने के लिए ऑफर आई है। इसको लेकर उन्होंने कहा की उस पर हम विचार करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि ये बड़ा मामला है इसलिए इसपर कैबिनेट में विचार किया जाएगा। आपको बता दें कि विज ने इस पर ट्वीट भी किया है…

Read More

बीते माह मई से लॉकडाउन लगा हुआ है। अब सवारियों  को हो रही परेशानियों पर गौर करके बसें चलाई जा रही हैं। जिसके चलते पिछले दो दिन से लंबे रूट की बसें रोड़ पर फिर से दौड़ना शुरू हो गई हैं। इसी कड़ी में पंजाब के कई रूटों को भी खोल दिया गया है। बता दें कि लुधियाना, डेरा ब्यास, अमृतसर व जालंधर के रूटों पर रोडवेज बस सेवा शुरू कर दी गई हैं। फिलहाल इन रूट पर कोई रोटेशन तय नहीं है। क्योंकि अभी सिर्फ सवारियों की मांग को ध्यान में रखते हुए बसें चलाए जानें का निर्णय लिया…

Read More

भारत में धीरे-धीरे कोविड-19 को लेकर लगाए गए प्रतिबंधों में अब ढील दी जा रही है, हालांकि अभी बाहरी राज्‍यों से आने वालों के लिए कुछ नियमों का पालन करना जरूरी किया गया है। कुछ राज्यों ने बाहर से आने वालों के लिए आरटीपीसीआर टैस्‍ट जरूरी रखा हुआ है, वहीं कुछ ने ईपास को जरूरी बनाया हुआ है। इन दिनों सरकार इस बात पर विचार कर रही है कि जिन लोगों ने वैक्‍सीन की दोनों खुराक ले ली है उन्‍हें बिना आरटीपीसीआर रिपोर्ट के विमान में सफर करने की इजाजत दी जाए। हालांकि इस पर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं…

Read More

दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वैक्सीनेशन को लेकर बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि पोलिंग स्टेशन को वैक्सीनेशन सेंटर बनाएंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि वैक्सीन सेंटरों में बहुत कम लोग आ रहे हैं ऐसे में आज से दिल्ली में ‘जहां वोट, वहां वैक्सीनेशन’ अभियान शुरू कर रहे हैं यानि कि जहां वोट डाला था, वहीं लगवा वैक्सीन सकेंगे। साथ ही केजरीवाल ने कहा कि वैक्सीन सेंटर तक ई-रिक्शा से लोगों को लाएंगे और वॉलेंटियर घर-घर जाकर लोगों को उनके स्लॉट के बारे में जानकारी देंगे। यह अभियान हर हफ्ते दिल्ली के 70 वार्ड में चलेगा।

Read More

रेवाड़ी  : पुलिसकर्मी ने जब बिना मास्क एवं हेलमेट पहने बाइक सवार को रोककर उससे बाइक के दस्तावेज व लाइसेंस मांगा तो वह आगबबूला हो गया। आक्रोशित युवक ने ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी की धुनाई कर दी। हालांकि बाद में पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। असल में बस स्टैंड के समीप एएसआई लीलाराम व सिपाही रामनिवास वाहनों की चैकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार रोहित कुमार निवासी सिहाली जिला अलवर वहां से बिना मास्क व हेलमेट निकल रहा था। पुलिस ने उसे रोककर मास्क नहीं लगाने एवं हेलमेट नहीं पहनने का कारण पूछते…

Read More