Author: faridabadnews24

फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्रा ]  ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशनज वर्कर यूनियन की मांग पर शनिवार को बिजली कर्मियों को वैक्सीन लगाने के लिए सेक्टर-6 बल्लभगढ़ डिवीजन में टीकाकरण कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बल्लभगढ़, एनआईटी,ओल्ड व ग्रेटर फरीदाबाद की डिवीजनों के 200 कर्मचारियों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। टीका लगाने वाले कर्मचारियों को इसकी पूर्व सूचना संबंधित डिवीजनों के माध्यम से दे दी गई है। टीकाकरण में प्रत्येक डिवीजन से 50-50 कर्मचारियों को चिन्हित कर सूचीबद्ध किया गया है। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को एएचपीसी वर्कर यूनियन ने एसई नरेश ककड़ को ज्ञापन सौंप कर…

Read More

फरीदाबाद : कोरोना महामारी के दौरान रक्त की कमी से जूझ रहे जरूरतमंदों की मदद के लिए शुक्रवार को बीके सिविल अस्पताल में बैठक की गई। इसमें गर्भवती महिलाओं व थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की मदद के लिए विशेष तौर पर रक्त दाताओं को रक्तदान के लिए आमंत्रित करने का आह्वान किया गया। बैठक मे निर्णय लिया गया की जरूरत के अनुसार रक्तदान शिविर लगाने पर जोर दिया जाए। बीके सिविल अस्पताल में प्रसव पीड़िताएं जरूरी मेडिकल मदद के लिए पहुंच रही हैं। इस दौरान महिलाओं में रक्त की कमी सामने आ रही है। बैठक में वरिष्ठ मेडिकल अधिकारी डॉ. विकास…

Read More

चंडीगढ़ : कोविड-19 के दौरान अनाथ और बेसहारा हो रहे बच्चों की सुरक्षा हम सबकी जिम्मेदारी है। कोरोना महामारी के दौरान प्रदेश में किसी बच्चे के अनाथ होने पर या किसी बच्चे को मदद की आवश्यकता है तो इसकी सूचना तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर 1098,बाल संरक्षण अधिकारी,बाल कल्याण समिति या पुलिस विभाग को दी जानी चाहिए। यह जानकारी देते हुए आज एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि एनसीआर व आसपास के क्षेत्र में कुछ लोग मानव तस्करी के अवैध धंधे में संलिप्त हैं जो कि बच्चों को संतान के इच्छुक लोगों को बेचने की कोशिश करते हैं। । कोविड काल…

Read More

फरीदाबाद  : [मिथलेश मिश्रा ]  जननायक जनता पार्टी ने अपने महिला प्रकोष्ठ का विस्तार करते हुए कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, विधायक नैना सिंह चौटाला, राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी, महिला प्रदेशाध्यक्ष शीला भ्याण व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद फरीदाबाद से हरमीत कौर को महिला जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्ति के बाद हरमीत कौर ने इंडिया न्यूज़ नेक्स्ट से बात करते हुए कहा कि वे उन्हें जननायक जनता पार्टी परिवार में शामिल करने के लिए जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष…

Read More

फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्रा ] जहाँ चाह वहाँ राह अंग्रेजी में एक पुरानी कहावत है जिसका अर्थ है कि यदि हमारे पास दृढ़ संकल्प है और हम अपना लक्ष्य प्राप्त करना चाहते हैं, तो हम कड़ी मेहनत से उसे कर सकते हैं और इस प्रकार जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। सफलता पाने की हमारी दृढ़ इच्छा शक्ति सफलता पाने का एक रास्ता बनाती है। इस बात को चरित्रार्थ कर रहा है बदलाव हमारी कोशिश चैरिटेबल ट्रस्ट। ट्रस्ट की अध्यक्षा सुषमा यादव ने बताया कि ट्रस्ट काफी समय से कोरोना संक्रमितों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर्स की व्यवस्था करवाने का…

Read More

भारतीय रिजर्व बैंक ने बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल के बगनान में आधारित यूनाइटेड कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड का लाइसेंस रद्द कर दिया। इस बैंक के पास कारोबार के लिए पर्याप्त पूंजी न होने और आय की संभावनाएं न दिखने के कारण केंद्रीय बैंक को यह कार्रवाई करनी पड़ी। रिजर्व बैंक ने एक बयान में कहा कि इसके साथ ही बैंक 13 मई, 2021 को कार्यालय बंद होने के तत्काल बाद से बैंकिंग कारोबार करना बंद कर देगा। बयान में कहा गया, “बैंक द्वारा दिए गए आंकड़े के मुताबिक सभी जमाकर्ताओं को डिपोजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन (डीआईसीजीसी) से उनकी जमाराशि…

Read More

देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो अपने उन जियोफोन ग्राहकों को 300 मिनट मुफ्त आउटगोइंग कॉलिंग की सुविधा देगी, जो ग्राहक लॉकडाउन या अन्य वजहों से रिचार्ज नहीं करा पा रहे हैं। बिना रिचार्ज किए जियोफोन ग्राहक अब 10 मिनट रोजाना अपने मोबाइल पर बात कर पाएंगे। 10 मिनट रोजाना के हिसाब से कंपनी प्रतिमाह 300 मिनट मुफ्त आउटगोइंग कॉलिंग की सुविधा देगी। इनकमिंग कॉल पहले की तरह ही मुफ्त रहेगी। कंपनी ने घोषणा की है कि यह सुविधा महामारी के दौरान जारी रहेगी। इससे करोड़ों जियोफोन उपभोक्ताओं को फायदा पहुंचेगा। देश के अधिकतर राज्यों में लॉकडाउन लगा…

Read More

दिल्ली के राजौरी गार्डन से आम आदमी पार्टी के विधायक रह चुके जरनैल सिंह का गुरुवार सुबह कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया। उनकी मौत पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दुख जताया है। अरविंद केजरीवाल ने उनके निधन पर शोक जताते हुए लिखा है, पूर्व आप विधायक जरनैल सिंह जी के निधन से बेहद दुखी हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। उन्हें समाज की भलाई के लिए दिए गए उनके योगदानों के लिए हमेशा याद किया जाएगा। जरनैल सिंह तात्कालीन गृह मंत्री पी चिदंबरम पर जूता फेंककर चर्चा में आए थे। इसी के बाद उन्होंने आप से…

Read More

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ उन्हीं की पार्टी के चार नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है। सिद्धू पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर लगातार हमले करते रहते हैं। इससे नाराज़ होकर तीन कैबिनेट मंत्रियों ने हाईकमान से अनुशासनात्मक कार्यवाही की मांग की है और सिद्धू को पार्टी से बाहर करने की मांग की है। पंजाब के चार मंत्रियों ने बार -बार मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को निशाना बनाने को लेकर बुधवार को कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को पार्टी से निलंबित करने की मांग की और आरोप लगाया कि अमृतसर पूर्व के इन विधायक ने संभवत: आप या…

Read More

फरीदाबाद :  [ प्रमिला ] कोरोना मरीज मिलने के बाद फरीदाबाद की डबुआ व् सेक्टर 16 सब्जी मंडियों में सैनिटाइजर का काम शुरू कर दिया गया है  डबुआ मंडी मार्किट कमेटी  के सचिव विपिन यादव ने बताया कि नगर निगम की टीमों ने दोनों मंडियों में मोर्चा संभाल लिया है और पूरी मंडी को अच्छी तरह से सैनिटाइजर करना शुरू कर दिया है विपिन यादव ने बताया  कि डबुआ मंडी व् सेक्टर 16 की मंडी हर शनिवार बंद रहेगी और मार्किट कमेटी सचिव विपिन यादव और प्रधान रणबीर पहलवान और आढ़तियों के बैठक करने के बाद फैसला लिया गया है…

Read More