फरीदाबाद : [ प्रमिला ] डिप्टी कमिश्नर यशपाल यादव ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में भी कोरोना संक्रमण कर रफ्तार बढ़ रही है। ऐसे में वहां भी सख्ती बरतने की जरूरत है। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वह एक साथ बैठकर हुक्का पीना और ताश खेलना बंद करें। साथ ही लोगाें से पहले की तरह ठीकरा पहरा लगाने का भी सुझाव दिया। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वह इस महामारी को गंभीरता से लें ताकि लोगों की जान बचाई जा सके। उन्होंने कहा कि हमारे पास अस्पतालों में साधारण बेड, ऑक्सीजन बेड, आईसीयू और वेंटिलेटर की कोई कमी नहीं है।…
Author: faridabadnews24
फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] बीके अस्पताल में भर्ती 100 कोरोना मरीजों के लिए एसडब्ल्यूजी ग्रुप की ओर से रोज निशुल्क भोजन की व्यवस्था की गई है। बड़खल क्षेत्र की विधायक सीमा त्रिखा ने गुरुवार को यहां शिवा रसोई का शुभारंभ किया। कोरोना मरीजों के लिए ग्रुप की ओर से शुरू की गई यह अच्छी पहल है। विधायक ने कहा कि कोरोना काल में अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों के परिजनों को अब भोजन के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। उन्हें अस्पताल परिसर में स्थापित की गई शिवा रसोई में भोजन उपलब्ध हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अमूमन दूरदराज इलाकों…
योगगुरु बाबा रामदेव अपने पतंजलि संस्थान के बारे में आमतौर पर काफी मुखर रहे हैं। खासकर आलोचनाओं को लेकर रामदेव कई बार आलोचकों पर निशाना साधते दिख जाते हैं। हालांकि, उनका यह भी कहना है कि उनकी कंपनी को आलोचनाओं से फर्क नहीं पड़ता और उन्होंने इसकी ग्रोथ के लिए पहले से ही तैयारी कर रखी है। एक टीवी इंटरव्यू में भी रामदेव ने दावा किया कि उन्होंने पतंजलि के लिए 100 साल की योजना तैयार कर ली है। साथ ही इसके लिए उत्तराधिकारी के बारे में भी सोच लिया है। हालांकि, इस पर उनके आसपास बैठी ऑडियंस चौंक उठी।…
फरीदाबाद : आपको विदित है कि आज कल सरकार से लेकर हर आदमी महामारी से पीड़ित हर आदमी की सहायता कर रही है कोई मास्क बाटने में, कोई लोगो को समझा रहा हे कि दूर दूर रहो कोई वैक्सीनेशन के लिए लोगो को जगह व् समय बता रहा है कोई ऑक्सीजन गैस के सिलिंडर का इंतजाम करवा रहा है कोई लोगो को भोजन के सामान दिलवा रहा है कोई खाना बटवा रहा है कोई रक्तदान, प्लाज्मा दान के लिए पहल कर रहा है इन सब कार्यो में भारत के 43 शहरो में सेवा भारती स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर…
देशभर में कोरोना महामारी के कहर को देखते हुए लॉकडाउन लगा दिया गया है। वहीं इस लॉकडाउन के चलते लोगों आर्थिक तौर से भी भारी प्रभाव पड़ा है। दरअसल, रेहड़ी, रिक्शा चालक, चाय का दुकान चलाकर और अन्य तरीकों से अपने परिवार का गुजर-बसर करने वाले गरीब लोगों के लिए लॉकडाउन में दो वक्त की रोटी जुटाना टेढ़ी खीर साबित हो रही है। गौरतलब है कि कोरोना महामारी के चलते 22 मार्च 2020 को भारत देश में पहली बार लॉकडाउन लगा था, जोकि कई महीनों तक चला था। जिससे लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। लोगों को काफी आर्थिक…
टीवी के पाॅपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के जेठालाल उर्फ एक्टर दिलीप जोशी का हाल ही में कोरोना वायरस से होने वाली परेशानियों पर अपनी राय दे ही है। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि लोगों का जीवन बहुत महत्वपूर्ण और विश्वास है कि ये बीमारी जल्द ही खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा-‘जब लॉकडाउन खत्म हो जाएगा, तब भी लोगों को सचेत रहने की जरूरत है। लोग बिना मतलब इधर-उधर आने और जाने से बचें।लोगों को जिम्मेदारी से अपने कर्तव्य का पालन करना चाहिए। अगर हम नियमों का पालन नहीं करेंगेयह कभी खत्म नहीं होगा। हमें…
कोरोना महामारी के बीच लोगों को इलाज की कमी से लेकर आर्थिक तंगी का सामना करते हुए देख बॉलीवुड स्टार्स का सरकार पर गुस्सा फूट रहा है। वह इस सब के लिए सरकार को दोषी ठहरा रहे हैं। वहीं अब ‘तारे जमीन पर’ फेम एक्ट्रेस टिस्का चोपड़ा ने भी कोरोना काल में मुश्किलों का सामना कर रहे लोगों को लेकर अपना रिएक्शन दिया है। टिस्का ने कहा कि हम समझते हैं कि ये एक जिंदगी है, लोग एक-एक जिंदगी बचाने के लिए रो रहे हैं। अगर मैं उनके लिए कुछ न करूं तो मुझे नहीं लगता कि रात को…
चलती ट्रेन में चढ़ने के चक्कर में होने वाले लगातार हादसों के बावजूद लोग सबक नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला सामने आया है ठाणे के कल्याण रेलवे स्टेशन से। यहां एक महिला चलती हुई ट्रेन में चढ़ने के चक्कर में प्लेटफार्म गैप में गिर पड़ी, लेकिन सही समय पर उसे एक RPF जवान ने गिरते हुए देखा और दौड़ कर उसकी जान बचा ली। घटना 11 मई की है, लेकिन इसका CCTV वीडियो आज सामने आया है। ऐसे हुई दुर्घटना कल्याण RPF डिपार्टमेंट से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 02858 एलटीटी-विशाखापट्टनम कल्याण प्लेटफार्म नंबर 4 से जैसे…
देश की राजधानी दिल्ली में वीरवार सुबह की शुरूआत बारिश से हुई। धीमे धीमे हो रही बारिश से राजधानी का मौसम काफी सुहाना हो गया है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी आंधी और गरज के साथ बौछारें पड़ने की भी संभावना जताई जा रही है। दिल्ली में बुधवार को हल्की बारिश होने की संभावना जताते हुए कहा गया था कि इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिनभर आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश का अनुमान है। दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान मौसम के औसत…
टिकरी बाॅर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन के टेंट में पश्चिम बंगाल की युवती से गैंगरेप मामले में नया मोड़ आ गया है। गैंगरेप पीड़िता के पिता पुलिस को बुधवार को अहम सबूत सौंपने वाले थे। लेकिन इससे पहले ही संदिग्ध परिस्थिति में वह लापता हो गए। पुलिस के पास उनकी लोकेशन नहीं है। पुलिस के अनुसार केस में सबसे अहम सबूत युवती का मोबाइल फोन उसके पिता के पास ही है। लेकिन बुधवार सुबह के बाद उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया। बताया जा रहा है कि बुधवार को कुछ लोगों की फोन पर पीड़िता के पिता से बातचीत…
