देश में corona का प्रकोप जारी है। केंद्र सरकार और राज्य सरकारें अपने अपने तरीके से कोरोना महामारी से निपटने की कोशिश कर रही है. कई प्रदेश पहले ही लॉक डाउन से गुजर रहे हैं. अब हॉल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों के बाद पश्चिम बंगाल में अचानक से कोरोना के मामले बढ़ गए हैं। जिन्हें देखते हुए पश्चिम बंगाल में ममता सरकार ने भी कंप्लीट लॉकडाउन कर दिया है। कोरोना के बढ़ते मामलों को थामने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में 16 मई से 30 मई तक कंप्लीट लॉकडाउन लगा दिया है। इस दौरान अब अनिवार्य…
Author: faridabadnews24
दिल्ली पुलिस ने कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान के संबंध में कथित तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करने वाले पोस्टर चिपकाने के लिए 17 एफआईआर दर्ज कीं हैं और 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि ये पोस्टर शहर के कई हिस्सों में लगाए गए थे। इनमें लिखा था, ”मोदी जी हमारे बच्चों की वैक्सीन विदेश क्यों भेज दीं” उन्होंने बताया कि गुरुवार को पुलिस को पोस्टरों के बारे में सूचना मिली जिसके बाद जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया। शिकायतों के आधार पर दिल्ली पुलिस ने विभिन्न जिलों में 17 एफआईआर दर्ज कीं। एक…
फरीदाबाद : साथी हाथ बढाना एक अकेला थक जाएगा मिलकर जोर लगाना, इसी कहावत को चरितार्थ करते हुए इस कोरोना काल में हर एक को एक दूसरे का साथ और सहयोग करना होगा, तभी हम इस जानलेवा बीमारी से मुक्ति पा सकते हैं उक्त विचार प्रकट करते हुए बदलाव हमारी कोशिश चेरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्षा सुषमा यादव ने बताया कि पिछले दो दिन से “सतत प्रयास” संस्था की अध्यक्ष सीमा भारद्वाज और बदलाव हमारी कोशिश चेरिटेबल ट्रस्ट की टीम ने मिलकर फज्जुपुर गांव के हनुमान मंदिर के पुजारी कारे बाबा की मदद कर रही है। कारे बाबा कुछ दिन पहले…
राजधानी दिल्ली में कोरोना को हराने के लिए केजरीवाल सरकार ने नया प्लान तैयार किया है। ऑक्सीजन की कमी और अस्पतालों में बेड की समस्या से जूझ रहे मरीजों के लिए सरकार ऑक्सीजन बैंक (OCB) की शुरुआत करने जा रहे हैं। इस बात की जानकारी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली के प्रत्येक जिले में 200 ऑक्सीजन कॉन्सट्रेटर बैंक बनाए जाएंगे। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के हर जिले में ऑक्सीजन सांद्रक बैंक बनाया जाएगा और जरूरतमंद मरीजों के पास दो घंटे में ऑक्सीजन पहुंचाई जाएगी। केजरीवाल ने कहा “दिल्ली में बीते 24…
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में दिल्ली कैबिनेट की बैठक में ऑटो-टैक्सी चालकों को 5-5 हजार रुपये की सहायता योजना को मंजूरी दे दी गई। परिवहन विभाग के इससे जुड़े प्रस्ताव के पास होने का फायदा दिल्ली के चालकों को होगा। खास बात यह कि जिन लोगों ने पिछले साल इसी तरह की योजना का फायदा उठाया था, इनको इस बार आवेदन करने की जरूरत नहीं है। स्थानीय निकायों से सभी चालकों का सत्यापन कराया जाएगा और उसके बाद उनके आधार कार्ड से लिंक बैंक खाते में 5000 रुपए सीधे स्थानांतरित कर दिए जाएंगे। इससे पहले बीते दिनों अरविंद केजरीवाल ने घोषणा…
इंडियन रेलवे ने कोरोना महामारी के चलते एक बार फिर से सभी ट्रेनों को बंद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब श्रीगंगानगर से हजूर साहिब नांदेड जाने वाली नांदेड एक्सप्रेस (दोनों) को भी आगामी आदेशों तक बंद कर दिया गया है। यह ट्रेनें सप्ताह में 3 दिन के लिए हजूर साहिब नांदेड़ जाती थी और 3 दिन ही वापस आती थी। ट्रेन नंबर 02486,85 श्रीगंगानगर से मंगलवार व शनिवार को चलकर वाया मलोट, अबोहर, गिद्दड़बाहा, बठिंडा होते हुए जाखल के रास्ते आगे दिल्ली की ओर रवाना होती थी। इसी के साथ ट्रेन नंबर 02440,39 शुक्रवार के दिन चलती…
भारतीय मौसम विभाग ने शनिवार को अगले दो घंटों में हरियाणा, राजस्थान और इसके आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश की भविष्यवाणी की है। अगले 2 घंटों के दौरान विराटनगर, कोटपुतली, अलवर, झुंजुनू, पिलानी, राजघर, लक्ष्मणगढ़, बयाना (राजस्थान), नारनौल, तिजारा, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) और आसपास के इलाकों में 20-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार की हवा के साथ हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होगी। आईएमडी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। मौसम विभाग ने एक दूसरे ट्वीट में कहा, ”झज्जर, बावल, नूंह, रेवाड़ी, भिवाड़ी, भिवानी, सोहाना, पलवल, होडल, मानेसर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, फरुखनगर, तिजारा, (हरियाणा), बरसाना, जट्टारी, खैर,…
फरीदाबाद : वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का कहर पूरे देश में एक बार फिर से जंगल की आग की तरह फैल नहीं लगा है एक बार तो महामारी से काफी हद तक देश ने राहत पा ली थी लेकिन अब दोबारा इस महामारी के कारण देश की रीड की हड्डी मानो टूट चुकी है । ऐसे में देश में रहने वाले नागरिकों के लिए सुविधाएं पहुंचाना और सैनिटाइजेशन की पूरे देश में प्रक्रिया करवाना सरकार के लिए बेहद मुश्किल है इसलिए छोटे-छोटे कामों के लिए सरकार पर निर्भर ना रहकर समाज में रहने वाले सामाजिक तत्व यह भार उठा रहे…
शहरों में कोरोना पर कण्ट्रोल हुआ है लेकिन अब गाँवों में डर दहशत और अफवाह का माहौल है, गाँवों को कोरोना मुक्त करने के लिए हरियाणा सरकार आज से युद्ध शुरू करेगी। यह युद्ध 1000 टीमों के साथ शुरू किया जाएगा। सरकार की मानें तो गाँवों में अगले 10 दिनों में हर घर की स्क्रीनंग की जाएगी, इसके लिए 8000 टीमें बनाई जा रही हैं, इस दौरान घर घर स्क्रीनिंग से लेकर सामान्य स्वास्थय की जांच की जाएगी। गांवों को सैनिटाइज करने के लिए अलग से फंड जारी किया गया है सरकार की मानें तो प्रदेश में 38 फीसदी संक्रमित…
फरीदाबाद : [प्रमिला ] जिले में कोरोना मरीजों के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति धीरे-धीरे सामान्य होती जा रही है। राज्य सरकार के आदेश के बाद गंभीर मरीजों को जिला प्रशासन भी लोगों को घरों के लिए भी ऑक्सीजन उपलब्ध करवा रहा है। अब ऑक्सीजन के लिए लोगों को चक्कर लगाने की जरूरत नहीं रही है। वहीं जिले के निजी व सरकारी अस्पतालों में अभी हालात सामान्य नहीं हुई हैं। लेकिन बेडों की मारामारी कम हो गई है। लेकिन आज भी आईसीयू और ऑक्सीजन बेड के लिए गंभीर मरीजों के परिजनों को मशक्कत करनी पड़ती है। तभी जाकर उन्हें बेड मिल…
