नई दिल्ली : अमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) द्वारा कोरोना के दोनों डोज टीके लेने के बाद मास्क नहीं पहनने का दिशा निर्देश जारी किए जाने के बाद यहां भी डाक्टरों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। क्योंकि देश में डाक्टर विभिन्न बीमारियों के इलाज में अमेरिका के नियामक एजेंसियों व चिकित्सा संगठनों द्वारा जारी दिशा निर्देश का पालन करते रहे हैं। लेकिन इस बार यहां के डाक्टरों ने सीडीसी के दिशा निर्देश से सहमत नहीं हैं। यदि साल के अंत तक देश में सभी लोगों को दोनों डोज टीका लग भी जाए…
Author: faridabadnews24
सोशल मैसेजिंग प्लेटफार्म व्हाट्सएप (Whatsapp) की नई निजता नीति (New privacy policy) स्वीकार करने की डेडलाइन शनिवार (15 मई) को खत्म हो गई है। कंपनी अब उन यूजर्स पर दबाव बनाएगी जिन्होंने व्हाट्सएप की नीति स्वीकार नहीं है। हालांकि कंपनी इन यूजर्स का सीधे तौर पर तो अकाउंट डिलीलट नहीं करेगी लेकिन कुछ प्रतिबंध लगा सकती है। व्हाट्सएप सबसे पहले ऐसे यूजर्स का ऑडियो या वीडियो कॉल करने की सुविधा बंद कर देगी।बता दें कि व्हाट्सएप की इस नई प्राइवेसी पॉलिसी के खिलाफ भारत में हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक सुनवाई जारी है। इतना ही नहीं भारतीय प्रतिस्पर्द्धा आयोग…
नई दिल्लीः भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने शनिवार को कहा कि किसी भी व्यक्ति को टीका लगाने, दवा देने, अस्पताल में भर्ती करने या उपचार उपलब्ध कराने से सिर्फ इस वजह से इनकार नहीं किया जा सकता कि उसके पास आधार कार्ड नहीं है। इसने स्पष्ट किया कि कोई भी आवश्यक सेवा उपलब्ध कराने से इनकार करने के लिए आधार कार्ड का बहाना नहीं किया जाना चाहिए। देश में कोविड-19 की दूसरी लहर के बीच यूआईडीएआई का बयान का काफी मायने रखता है। यूआईडीएआई ने एक बयान में कहा कि आधार के मामले में भली-भांति स्थापित एक अपवाद है…
देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,11,170 नए मामले सामने आए जो पिछले 7 दिनाें के मुकाबले सबसे कम आंकड़ा है। वहीं एक दिन में 4,077 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 2,70,284 हो गई है। वहीं राहत भरी खबर यह है कि 3,62,437 मरीज कोरोना को मात देकर घर लौट गए हैं। एक दिन में 4,077 मरीजों ने तोड़ा दम केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक देश में एक दिन में 3,11,170 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद कोविड-19 के मामले…
हरियाणा : कांग्रेस के युवा सांसद राजीव सातव का कोरोना के कारण निधन हो गया है। कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट कर उनके निधन की जानकारी दी। सुरजेवाला ने लिखा कि निशब्द! आज एक ऐसा साथी खो दिया जिसने सार्वजनिक जीवन का पहला कदम युवा कांग्रेस में मेरे साथ रखा और आज तक साथ चले पर आज…राजीव सातव की सादगी, बेबाक़ मुस्कराहट, ज़मीनी जुड़ाव, नेतृत्व और पार्टी से निष्ठा और दोस्ती सदा याद आएंगी। अलविदा मेरे दोस्त। जहां रहो, चमकते रहो।”कोरोना संक्रमित होने के बाद महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद राजीव सातव का पिछले कुछ…
हरियाणा : हांसी में एक्साइज विभाग ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए शहर के 12 शराब ठेकों पर सील लगा दी है। जी हां, जिसके बाद अधिकारियों ने साफ शब्दों में कहा कि सील तोड़ने वाले शराब ठेकेदारों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जानकारी दें दें कि विभाग को शिकायत मिली थी कि शराब ठेकेदार चोरी छिपे शराब बेचने में लगे हैं। जिस वजह से कार्रवाई की गई। जैसा कि आप सभी जानते ही है, कि पूरे प्रदेश में लॉकडाउन लगाया गया है। ऐसे में हिसार में भी सभी शराब की दुकानें बंद पड़ी हैं, लेकिन फिर…
पानीपत : पानीपत के सनोली में पुलिस टीम ने नकली खाद बनाने वाली कम्पनी का पर्दाफाश किया इस दौरान उन्हें मौके से भारी मात्रा में नकली खाद से भरे 600 कट्टे बिना मार्का, 38 कट्टे उतम डीएपी, 40 कट्टे यूरिया, 544 कट्टे कैल्शियम सल्फेट, 12 कट्टे पशुओ की चूरी व 10 कट्टे खल, एक पैकिंग मशीन व 2 वजन करने के काटे मिले है। जिसमें सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि, 350 खाली कट्टे बगैर मार्का, 1004 खाली कट्टे कैल्शियम सल्फेट मार्का लगे, 29 खाली कट्टे जिंक प्लस मार्का लगे, 3 खाली कट्टे मार्का इफको डीएपी भी बरामद की गई। फिलहाल…
फरीदाबाद : आरपीएफ और जीआरपी की मौजूदगी के बावजूद चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि रेलवे स्टेशन की नई इमारत के शौचालयों तक से टोंटियां चोरी हो रही हैं। वहीं चोरी पर लगाम लगाने के बजाय इन शौचालयों पर ही ताला जड़ दिया गया है। ऐसे में महिला रेल कर्मी व रेल यात्री परेशानी झेल रहे हैं। दरअसल, लूप लाइन डालने के लिए स्टेशन की पुरानी इमारत तोड़ी गई थी। नई इमारत में यात्री व कर्मचारियों के लिए अलग-अलग शौचालय बनाए गए हैं। बीते कई माह से रेलवे कर्मचारी नई इमारत में ही काम कर रहे हैं। बावजूद इसके…
फरीदाबाद : कोरोना महामारी के इस मुश्किल समय में जहाँ आज अनेक लोगों की नौकरी चली गई हैं वही कई लोगों को काम वेतन पर काम करना पद रहा है। ऐसे में अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए बेहतरीन मौका है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (Employees State Insurance Corporation Faridabad Haryana) फरीदाबाद, हरियाणा ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके अनुसार सीनियर रेजिडेंट और सीनियर जीडीएमओ के पदों पर नियुक्ति के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत कुल 101 पदों पर भर्ती की जाएंगी। ऐसे में इन पदों पर आवेदन…
कई राज्यों में कोरोना वैक्सीन की किल्लत के बीच केंद्र सरकार को उम्मीद है कि 18 साल से 44 साल तक की उम्र की करीब 95 करोड़ की आबादी को इस साल दिसंबर तक टीका लग जाएगा। यह बात मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से कही जा रही है। इन रिपोर्ट्स के मुताबिक जुलाई महीने से वैक्सीन की उपलब्धता आसान हो जाएगी। आने वाले महीनों में वैक्सीन की उपलब्धता बढ़ने का अनुमान है। बताया जा रहा है कि मई में 8.5 करोड़, जून में 10 करोड़, जुलाई में 15 करोड़, अगस्त में 36 करोड़, सितंबर में 50 करोड़, अक्टूबर…
