चंडीगढ़ – लॉकडाउन या कर्फ्यू शब्द तो लोगों को पता था लेकिन नए नाम के कारण लोग असमंजस में हैं और अपने जानकारों से पूंछ रहे हैं कि महामारी महामारी एलर्ट सुरक्षित हरियाणा में क्या खुला रहेगा क्या बंद और लगभग 12 घंटे हो गए अब तक सरकार ने विस्तृत रिपोर्ट नहीं जारी की है। लोग सड़को पर बेख़ौफ़ घूमने लगे हैं और उन्हें लगता है कि हरियाणा में लॉकडाउन ख़त्म हो गया। कल शाम शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने खुद ट्वीट करके कहा था कि लाकडाउन बढ़ाया नहीं गया है लोग अफवाह फैला रहे हैं, फेक न्यूज़ चला रहे…
Author: faridabadnews24
फरीदाबाद : एक ओर जहां कोरोना लोगों के जीवन पर भारी पड़ रहा है वहीं दूसरी ओर छोटे निजी अस्पतालों ने इलाज के नाम पर लूट मचा रखी है। ऐसी शिकायतें मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने दो निजी अस्पतालों को नोटिस जारी कर इलाज के नाम पर मोटी रकम वसूलने का कारण पूछा है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि यदि उचित जवाब नहीं मिला तो ऐसे अस्पतालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरकार ने जो मानक तय कर रखे हैं उसी अनुसार इलाज करना होगा। सेक्टर-10 के रहने वाले सीनियर सिटीजन वीके शर्मा ने सीएमओ को दी शिकायत…
फरीदाबाद : डीसी यशपाल यादव ने स्वास्थ्य विभाग से कहा है कि वह जिला में कम से कम 8-10 हजार लाेगों की रोजाना कोरोना जांच सुनिश्चित कराएं, ताकि अधिक से अधिक लोगों काे ट्रेस कर उनका समय रहते इलाज किया जा सके। कोरोना महामारी के दौरान स्वास्थ्य विभाग के प्रत्येक अधिकारी कर्मचारी की जिम्मेदारी कई गुना बढ़ गई है। प्रत्येक पीड़ित व्यक्ति स्वास्थ्य कर्मी की तरफ उम्मीद भरी नजरों से देखता है। हमें भी उन्हें हर संभव स्वास्थ्य सुविधा देकर उनके उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करना चाहिए। डीसी रविवार को बी के अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों…
फरीदाबाद : सेक्टर 55 चौकी में तैनात एक ASI का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पीएम करा शव परिजनों के हवाले कर दिया। जीआरपी इसे हादसा बता रही है। मृतक की पहचान जिला नारनौल के गांव नांगलकाठा निवासी कृष्ण कुमार यादव(53) के रूप में हुई है। परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है। बेटे की उम्र करीब बीस साल बताई जा रही है। सहयोगी पुलिसकर्मियों का कहना है कि वह मानिसक रूप से परेशान चल रहा था। जानकारी…
फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्रा ] बल्लभगढ़ में पार्क के स्थान पर पार्किंग बनाएं जाने के विरोध में रविवार को नगर निगम वार्ड-38 के एक प्रतिनिधि मंडल ने कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा व उनके बड़े भाई टिपर चंद शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ज्ञापन सौंप अपनी समस्याएं बताईं। जिस पर कैबिनेट मंत्री ने वहां पार्क ही बने रहने का आश्वासन दिया। पिछले कई दिनों से नगर निगम के वार्ड नं 38 के अंतर्गत श्याम मंदिर वाली गली, विजय नगर स्थित पानी बूस्टर के नजदीक लगभग 900 वर्ग गज सरकारी भूमि में बनाए गए पार्क के स्थान पर पार्किंग…
फरीदाबाद : उपायुक्त यशपाल ने रविवार को जिले के सभी इंसीडेंट कमांडरों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि उनकी देखरेख में बनाई गई जोनल व लोकल कमेटियों के जो भी सदस्य काम पर नहीं पहुंच रहे हैं। उनकी सूची तैयार की जाए। सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त यशपाल ने कहा कि जिले में कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए इंसिडेंट कमांडर नियुक्त किए गए हैं। इनके नीचे जोनल कमेटी व लोकल कमेटियों का गठन किया गया है। लेकिन लोकल कमेटियों के कुछ सदस्य ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं। इन…
फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्रा ] कोविड-19 मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के लिए अब बीके नागरिक अस्पताल परिसर में 100 ऑक्सीजन बेड का एक अस्थायी अस्पताल तैयार किया जाएगा। टाटा स्टील कंपनी इसके डिजाइन और निर्माण का काम करेगी। कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) के तहत तैयार होने वाले इस अस्पताल का कार्य एक महीने में पूरा कर लिया जाएगा। रविवार को उपायुक्त यशपाल ने बीके नागरिक अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि इन्हीं में से एक कंपनी द्वारा सीएसआर के तहत बीके अस्पताल परिसर में 100 ऑक्सीजन बिस्तर का एक अस्पताल तैयार करवाया जाएगा। करीब 1800 स्क्वायर मीटर…
फरीदाबाद : देश में कई दिनों से लगातार चार लाख से ज्यादा कोरोना के नए मामले आ रहे है और शहर से ज्यादा अब कोरोना का कहर गांवों में टूट रहा है। देश के तमाम लोग इन दिनों लोगों की मदद कर रहे हैं और जाति धर्म नहीं देख रहे हैं। कौन किस पार्टी का है ये नहीं देख रहे हैं। कल बरोदा से भाजपा की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी योगेश्वर दत्त ने एक ट्वीट कर लिखा था कि फरीदाबाद में एक कॉरोना मरीज जो अपने पिता को खो चुका है, जीवन और मौत से जूझ…
फरीदाबाद : फरीदाबाद के सर्राफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने का भाव 48,860.0 रहा। कल की तुलना में सोना आज 160.0 रुपये अधिक रहा। वहीं, एक किलोग्राम चांदी का रेट सर्राफा बाजार में 73,080.0 रुपये रहा। कल फरीदाबाद के सर्राफा बाजार में सोने का भाव 48,700.0 रुपये और चांदी का भाव 73,340.0 रुपये था। फरीदाबाद में 22 कैरेट सोने का भाव 44,788.0 रुपये रहा। ज्यादातर सोने की ज्वैलरी 22 कैरेट में बनती है। इसी के आधार पर ज्वैलरी की कीमत भी तय होती है। गोल्ड ज्वैलरी की कीमत सोने की बाजार कीमत के साथ-साथ सोने की शुद्धता, मेकिंग चार्ज,…
हरियाणा रोडवेज की बसें अब उत्तर प्रदेश में प्रवेश नहीं करेंगी। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसें भी हरियाणा में नहीं आएंगी। दोनों प्रदेशों की बसें एक दूसरे के बॉर्डर तक ही यात्रियों को छोड़ेंगी। वहीं से यात्री यूपी और हरियाणा रोडवेज की बसों में यात्रा कर अपनी अपनी मंजिल तक पहुंचेंगे। यह निर्णय उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के आला अधिकारियों ने कोरोना के प्रकोप को बढ़ते हुए लिया है। यात्री इस फैसले से नाखुश हैं। उनका कहना है कि इस निर्णय से प्रदेश सरकारें कोरोना को कम नहीं कर सकतीं, लेकिन यात्रियों की परेशानी अवश्य ही बढ़ जाएगी। जयपुर,…
